Share it

  1. इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2023 किसे प्रदान किया गया?

a. डेनियल बरेनबोइम
b.अली अबू अव्वादद
c. a और b दोनों
d. पुष्पा भारती
उत्तर:-(c) a और b दोनों
व्याख्या:- मशहूर पियानोवादक डेनियल बरेनबोइम और शांति कार्यकर्ता अली अव्वाद को संयुक्त रूप से इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया| इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की स्मृति में दिया जाता है| पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र के साथ 25 लाख रुपए प्रदान किए जाते हैं| इसकी स्थापना 1986 में हुई थी| यह पुरस्कार उन व्यक्तियों या संगठनों को दिया जाता है, जो वैश्विक स्तर पर शांति के लिए काम करते हैं|

2.BCCI ने किस पूर्व भारतीय कप्तान की जर्सी को रिटायर कर दिया है?

a. रोहित शर्मा
b. विराट कोहली
c. महेंद्र सिंह धोनी
d. वीरेंद्र सहवाग
उत्तर :-(c)महेंद्र सिंह धोनी व्याख्या :- BCCI ने सभी खिलाड़ियों को सूचित किया है कि नंबर 7 और 10 की जर्सी अब उपलब्ध नहीं है |धोनी के कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 T20 विश्व कप, 2011 वनडे| विश्व कप और 2013 चैंपियन ट्रॉफी का खिताब जीता था धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था|

  1. आंध्रे ब्रूघेर कौन थे, जिनका हाल ही में निधन हो गया है?

a. फिल्म निर्देशक
b. संगीतकार
c. अर्थशास्त्री
d. हॉलीवुड अभिनेता
उत्तर :-(d)हॉलीवुड अभिनेता
व्याख्या:- अभिनेता आंद्रे ब्रूघेर का 61 वर्ष की आयु में निधन हो गया है| आंध्रे ब्रूघेर को 11 बार प्राइम टाइम एमी अवार्ड्स में नॉमिनेशन मिला है,जिसमें से दो बार वह एमी विजेता बने हैं|

4.UWW राइजिंग स्टार ऑफ़ द ईयर किसे चुना गया

a. अंतिम पंघाल
b. दिनेश विनेश
c. फोगाट अंशु
d. मलिक बबीता फोगाट
उत्तर :-(a)अंतिम पंघाल
व्याख्या:- अंतिम बंगाल हरियाणा के रहने वाली है |अंतिम पंघाल 53 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करती है |अंतिम पंघाल विश्व चैंपियनशिप 2023 में ब्रॉन्ज मेडल जीती हुई है| एशियाई चैंपियनशिप 2023 में सिल्वर मेडल जीती है| चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल जीती है|

  1. फास्ट अटैक क्राफ्ट INS तारमुलगी को किस नौसेना डॉकयार्ड पर कमीशन किया गया है?

a. विशाखापट्टनम डॉकयार्ड b.कोचीन शिपयार्ड
c. हिंदुस्तान शिपयार्ड
d. गोवा शिपयार्ड
उत्तर :-(a)विशाखापट्टनम डॉकयार्ड
व्याख्या :- इसका नाम अंडमान समूह के एक द्वीप के नाम पर रखा गया है| INS तारमोगली 2006 में मालदीप के उपहार में दिया गया था| INS तारमुगली एक तेज गति से हमला करने वाला जलपोत है|

  1. मिस इंडिया यूएस 2023 का खिताब किसने जीता है?

a. शेन्निस पलासियोस
b. रिजुल मैनी
c.कीर्ति कामरा
d. सलोनी राममोहन
उत्तर :- (b)रिजूल मैनी
व्याख्या:- मिशीगन (अमेरिका) की मेडिकल छात्रा रिजूल मैनी ने न्यू जर्सी में आयोजित वार्षिक प्रतियोगिता में मिस यूएस 2023 का खिताब अपने नाम किया| मैसाचुसेट्स स्नेहा नांबियार को मिसेज इंडिया यूएस घोषित किया गया है


Share it