Share it

Q. किन परिस्थितियों में भारत को स्वतंत्रता मिली?
अथवा
स्वतंत्र भारत का उदय कैसे हुआ?

  • ब्रिटिश सरकार ने 1946 ईस्वी में घोषणा की कि भारत में अपना शासन समाप्त करना चाहती है, ब्रिटिश मंत्रिमंडल के सदस्यों का एक दल जिसे कैबिनेट मिशन के नाम से जाना जाता है स्थानांतरण के बारे में भारतीय नेताओं से बातचीत करने भारत आया। vinayiasacademy.com
  • उसमें सरकार बनाने और संविधान सभा बुलाने का प्रस्ताव रखा गया प्रस्ताव में कहा गया कि संविधान सभा में प्रांतीय विधानसभाओं द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि और भारतीय रियासतों के शासकों द्वारा नियुक्त व्यक्ति होंगे ।
  • जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी। संविधान सभा ने दिसंबर 1946 में अपना काम शुरू कर दिया और राजाओं ने उस में भाग लेने से इंकार कर दिया मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान की मांग पर जोर दिया।
  • लॉर्ड माउंटबेटन ने जो मार्च 1947 मे नए वायसराय बनकर भारत आए थे। भारत को दो स्वतंत्र राज्य हिंदुस्तान और पाकिस्तान में बांटने की योजना प्रस्तुत की।
  • 1946 में बंगाल ,बिहार ,मुंबई तथा अन्य जगहों पर दंगे हुए।
  • कुछ महीनों में लगभग 500000 हिंदू मुसलमान मारे गए। इस तरह का हत्याकांड इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था। गांधीजी को भयंकर क्लेश हुआ उन्होंने हिंदू मुस्लिम एकता के लिए अथक प्रयास किए।
  • vinayiasacademy.com
  • स्वतंत्र भारत के लिए प्रयास करती आ रही थी मगर उसने भारत के विभाजन को मान लिया आजादी प्राप्त करने के लिए और बिगड़ती स्थिति को रोकने के लिए विभाजन स्वीकार करने के अलावा कोई और चारा नहीं था।
  • 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हो गया । पूर्वी- पश्चिम बंगाल,और पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत को मिलाकर पाकिस्तान एक पृथक राज्य बना। भारतीय जनता ने करीब एक सदी के संघर्ष के बाद विदेशी शासन को उखाड़ फेंका। जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। vinayiasacademy.com
  • आधी रात को जब 15 अगस्त का दिन शुरू हुआ तो जवाहरलाल नेहरू ने अपने शब्दों में कहा भारत में जीवन और स्वतंत्रता का उदय हुआ। संविधान सभा स्वतंत्र भारत की संसद के रूप में काम करने लगी। vinayiasacademy.com
  • 14 अगस्त 1947 को नेहरू ने संविधान सभा में भाषण देते हुए भारतीय जनता को अगले कार्य और कर्त्तव्यो के बारे में बताया। यह कार्य थे- गरीबी ,अज्ञान और अफसरों की और समानता को दूर करना उन्होंने भारत की जनता और उससे भी बढ़कर मानवता की सेवा करने का व्रत लेने को कहा।
  • 15 अगस्त के सुबह लाल किले पर स्वतंत्र भारत का झंडा फहराया गया नए भारत के निर्माण कार्य शुरू हो गया।

Share it