Share it

1.सबर जनजाति मुख्य रूप से कहां निवास करती है ?
Ans-पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम
इनकी चार उपजातियां है- झरा, बासु ,जाहरा जटापति।
पंचायत का प्रमुख प्रधान कहलाता है ।

2.किसान जनजाति अपने आपको क्या कहते हैं?
Ans-नगेसिया
निवास स्थान -रांची ,लोहरदगा ,पलामू ।
यह समाज दो भागों में विभक्त है -सिंदुरिया व तेलिया।

3.कोरा जनजाति का पुजारी क्या कहलाता है?

Ans-बैगा
इस जनजाति को दांगर भी कहते हैं।
निवास स्थान- बोकारो, धनबाद ,संथाल परगना आदि।
गोत्र को यह लोग गुष्टी कहते हैं ।

4.कौन सी जनजाति अस्त्र-शस्त्र बनाने में निपुण मानी जाती है?
Ans-करमाली जनजाति
भाषा -कुरमाली
यह शिल्पकार होते हैं।
निवास स्थान-संथाल परगना, बोकारो ,रांची, सिंहभूम।

5.टुसू को किस जनजाति में मीठा परब या बड़का परब कहा जाता है?
Ans-करमाली जनजाति
गुनी-ओझा का एक पवित्र स्थान होता है जिसे देउकरी कहते हैं ।
वधु मूल्य को पोन अथवा हथुआ कहा जाता है।

6.खोंड जनजाति की बोली क्या कहलाती है?

Ans-कोंधी
निवासस्थान- छोटानागपुर प्रमंडल, संथाल परगना, उत्तरी छोटानागपुर।

7.बंजारा जनजाति अपनी भाषा को क्या कहते हैं?
Ans-लंबाडी
यह घुमक्कड़ जनजाति है
1956 में से अनुसूचित जनजाति में शामिल किया गया
निवास स्थान – राजमहल व दुमका ।

8.आल्हा उदल को कौन सी जनजाति अपना वीर पुरुष मानते हैं?
Ans-बंजारा जनजाति
प्रमुख लोक नृत्य- दंड खेलना ।
इनकी आराध्या- बंजारा देवी।

9.बथुडी जनजाति का ‘मुखिया’ क्या कहलाता है ?
Ans-देहरी
पंचायत का मुखिया प्रधान कहलाता है .
निवास स्थान- सिंहभूम
भाषा -मुंडारी

10.सौरिया पहाड़िया तथा माल पहाड़िया जनजाति अपने आप को क्या कहते हैं?
Ans-मलेर
भाषा- मालतो
द्रविड़ भाषा परिवार से संबंधित।
निवास स्थान- देवघर ,दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामतारा।


Share it