Share it

1.नागवंशी राज्य की राजधानी कहां थी?
Ans-खुखरा
नागवंशी के प्रथम राजा- फणि मुकुट राय ।
इस समय ही झारखंड में संवर्ण जनजातियों की बाढ़ आ गई ।

2.झारखंड में आठवीं शताब्दी में किस वंश का प्रवेश हुआ?
Ans-सिंह वंश
इसकी प्रथम शाखा की स्थापना- काशीनाथ सिंह द्वारा (उन्होंने सिंहभूम राज्य बनाया )
तेरहवीं शताब्दी तक इनका राज्य रहा।

3.जगन्नाथ मंदिर का निर्माण किसने कराया था? Ans-रघुनाथ शाह (1682)

4.कजरी गीत कब गाया जाता है?
Ans-यह सावन के महीने में गाया जाता है।

5.बा नृत्य किस अवसर पर किया जाता है?
Ans-यह नृत्य सरहुल के अवसर पर किया जाता है। इसमें पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाए जाते हैं।
सरहुल झारखंड का मुख्य पर्व है।
इसमें प्रकृति की पूजा की जाती है।

6.सिंगा किस प्रकार का वाद्य यंत्र है?
Ans-यह भैंस के सिंग से बनाए जाने वाला वाद्य यंत्र है।
इसका प्रयोग छऊ नृत्य के साथ-साथ शिकार के समय पशुओं को खदेड़ने में भी किया जाता है।

7.बिंझिया जनजाति अपने आपको क्या कहते हैं ?
Ans-विंध्यवासी
निवास स्थल- रांची।
इन बधु मूल्य देने की प्रथा है जिसे डाला-कटारी कहते हैं।

8.बेदिया जनजाति के सबसे बड़े प्रधान को क्या कहते हैं ?
Ans-परगनैत
ग्राम स्तर का मुख्य प्रधान कहलाता है ।
यह जनजाति प्रोटो ऑस्ट्रेलिया से संबंधित है। निवास स्थान- बोकारो, रांची ,हजारीबाग।

9.खड़िया जनजाति के प्रमुख कितने वर्ग हैं?
Ans-3 वर्ग है-
पहाड़ी खड़िया (सबसे अधिक पिछड़ा)
दूध खड़िया (सर्वाधिक उन्नत )
ढेलकी खड़िया जो दूध खड़िया के साथ रहते हैं।

10.संथाल जनजाति में कितने गोत्र होते हैं ?
Ans-12 गोत्र – सोरेन ,मुर्मू, बासके, हांसदा, बेसरा हेंब्रम ,पोरिया, किस्कू, मरांडी, टूडू ,चोड़े , गेंदु वार।


Share it