Share it

Q. झारखंड में पहली बार खरीफ फसल में सुगंधित राजेंद्र कस्तूरी धान के उत्पादन की शुरुआत किस जिले में की गई ?
Ans-इसकी शुरुआत रांची में की गई। इसकी शुरुआत जैविक विधि से बिचड़े लगाने के साथ की गई है ।
इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और आमजन को गुणवत्तापूर्ण सुगंधित चावल मिल सकेगा।

Q. झारखंड सरकार की रिकॉर्ड में कितने गांव शहर हो गए हैं?
Ans- सरकार के रिकॉर्ड के अनुसार 109 गांव शहर हो गया है।
भारत सरकार के जनगणना कार्य निदेशालय ने तय मानकों के आधार पर उसकी पहचान की है। 2021 की जनगणना में इन गांव को शहर घोषित कर दिया जाएगा।
5000 से अधिक की आबादी होना। पुरुष कार्यबल का कम से कम 75 फ़ीसदी गैर कृषि कार्य में लगा हो। जनसंख्या का घनत्व प्रति वर्ग किलोमीटर 400 से अधिक हो तो यह क्षेत्र शहरी माना जाता है।

Q. राज्य में लौटे कितने प्रतिशत प्रवासी खेती-बाड़ी में रुचि रखते हैं ?
Ans- 37.2 फ़ीसदी प्रवासी खेती-बाड़ी में रुचि रखते हैं एवं कृषि आधारित आजीविका शुरू करना चाहते हैं ।
30.8 फ़ीसदी प्रवासी पशुपालन के क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं।
यह जानकारी ग्रामीण विकास विभाग के मिशन सक्षम मोबाइल ऐप के जरिए प्रवासियों के कौशल की पहचान ,रुचि के लिए कराए गए सर्वेक्षण में सामने आया है।

Q. हाल ही में आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण सुर्खियों में बनी सुनैना होरो का संबंध किस खेल से है?
Ans-फुटबॉल
उन्होंने वर्ष 2011 में छत्तीसगढ़ में आयोजित 19वीं सीनियर नेशनल महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में राज्य टीम का प्रतिनिधित्व किया था।
2015 में राजस्थान के गंगानगर में आयोजित 37वें नेशनल महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड महिला फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया था।
हाल ही में इनकी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण रांची के कपड़ा दुकान में सेल्स गर्ल का काम कर रही थी और अब यह बोकारो में रह रही हैं।

Q.ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मिशन सक्षम सर्वेक्षण के माध्यम से कितने लाख प्रवासियों का डाटा तैयार किया गया है?
Ans- 4.5 लाख प्रवासियों का डेटाबेस तैयार किया गया है।
झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के समुदाय कैडर और सखी मंडल के माध्यम से सुदूर गांव में सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है।

Q. केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आदेश के बाद अब सैनिटाइजर पर कितने प्रतिशत का जीएसटी लगेगा?
Ans-18 प्रतिशत जीएसटी

Q. बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में जैविक खेती के साथ और कौन सी नई शुरुआत की गई है?
Ans- जैविक खेती के साथ-साथ जैविक गो-पालन की भी शुरुआत की गई है। जिसमें देसी गाय के कुछ नस्लों का पालन प्राकृतिक तरीके से किया जाएगा।
झारखंड में 38 लाख ग्रेडेबल गोवंश पशु है जिनमें लगभग 35 लाख देशी किस्म की है ।
इन पशुओं को सिर्फ चलाकर या पुआल खिला कर रखा जाएगा ।
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में देसी गाय के दूध उत्पादन क्षमता को किस तरह जैविक तरीके से बढ़ाया जा सकता है,
इस पर शोध कर रही है।

Q. स्टार रेटिंग कार्यक्रम किस क्षेत्र के लिए चलाया जाता है ?
Ans-झारखंड राज्य में औद्योगिक प्रदूषण की निगरानी हेतु स्टार रेटिंग कार्यक्रम को चलाया जाता है ।
इसकी निगरानी के लिए 5 जून 2020 में इसे अनिवार्य करने की घोषणा की गई है ।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत उद्योग व फैक्ट्रियों में उनके उत्सर्जन के आंकड़े को एकत्रित किया जाएगा और प्राप्त आंकड़ों के अनुसार उत्सर्जन नियमों के अनुपालन के आधार पर उनकी रेटिंग दी जाएगी।
झारखंड पहला राज्य होगा जिसमें इस कार्यक्रम के अंतर्गत सल्फर व नाइट्रोजन डाइऑक्साइड उत्सर्जन मात्रा की भी जांच की जाएगी।
इस कार्यक्रम का संचालन झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो ट्रस्ट के सहयोग से किया जाएगा।

Q. यूनिसेफ “चैंपियंस ऑफ चेंज फॉर चाइल्ड राइट्स इन झारखंड” किसे बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है ?
Ans-फीफा अंडर-17 महिला विश्वकप के लिए भारतीय टीम में शामिल झारखंड के फुटबॉलरों को प्रोत्साहित एवं प्रेरित करने के लिए इसे बढ़ावा देने की पहल की गई है।
वर्तमान में इस टीम में झारखंड के 8 महिला शामिल है।
साथ ही सभी ग्रुप वालों को यूनिसेफ की ओर से उपहार स्वरूप टी-शर्ट दिए जाएंगे जिसके पीछे नाम एवं चैंपियन ऑफ चेंज फॉर चाइल्ड राइट इन झारखंड लिखे होंगे।

Q. जयपाल सिंह स्टेडियम के सौंदर्यीकरण के लिए रांची नगर निगम द्वारा कितने रुपए दिए गए है?
Ans- 8.40 करोड रुपए
प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेज दिया गया है।

Q. झारखंड के किस जिले में मुगलकालीन चांदी के सिक्के से भरा घड़ा प्राप्त हुआ है?
Ans-पलामू जिले के पांकी प्रखंड स्थित नौडीहा गांव में जमीन समतलीकरण के दौरान मुगलकालीन चांदी के सिक्के से भरा पीतल का एक घड़ा प्राप्त हुआ है।

Q. गूगल भारत में कितने करोड़ का निवेश करेगा?
Ans-75000 करोड़

Q. ऑनलाइन शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता फिल्मोनिया 2020 में प्रथम पुरस्कार किस फिल्म को दिया गया है?
Ans-यह प्रतियोगिता जमशेदपुर में आयोजित की गई जिसमें जनरल कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार उत्तर प्रदेश के केशव प्रोडक्शन की फिल्म साइलेंट लव को मिला इसके डायरेक्टर बाल कृष्णा सिंह है ।
द्वितीय पुरस्कार कोलकाता की लिपि बनर्जी को फिल्म डोरबेल रहस्य को दिया गया इसके निदेशक सुमित्रों बनर्जी हैं।
तीसरा पुरस्कार मुंबई के राज खंडेलवाल को फिल्म विकृत को दिया गया इसके निदेशक मनीष खंडेलवाल है।
कोविड-19 कैटेगरी में रांची के नीरज की फिल्म गांव का नाम कोरोना को प्रथम पुरस्कार दिया गया।
द्वितीय पुरस्कार जमशेदपुर के कुमार राजेश की फिल्म अखबार को दिया गया है।

Q.राज्य के पहले आदिवासी अभियंता प्रमुख किसे बनाया गया है?
Ans-मुरारी भगत को पथ निर्माण संवर्ग का अभियंता प्रमुख बनाया गया है।
यह 1987 बैच के इंजीनियर है एवं यह गुमला जिले के रहने वाले हैं ।
इन्होंने अभियंता प्रमुख के रूप में योगदान भी दिया है।
यह पहले इंजीनियर है जो झारखंड में स्थाई अभियंता प्रमुख बने हैं।

Q. राज्य में कौन से तिलहन की खेती को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा बढ़ावा दिया जाएगा?
Ans-तिल
तिल की खेती में कम लागत व कम पानी में करीब 80 से 85 दिनों की अवधि में तैयार किया जाता है ।
तिल के तेल के पोषक गुणों, औषधीय प्रशासक एवं खाद्य गुणों की वजह से इसे तिलहनी फसलों की रानी भी कहा जाता है।
यह विटामिन ई,कैल्शियम ,लोहा ,तांबा, मैग्निशियम एवं जिंक का उत्तम स्रोत है।
जिससे पीठ दर्द, पैरों में जलन, सरदर्द ,दृष्टि दोष, जोड़ों के दर्द में इसका उपयोग किया जाता है।
विश्व में तिल फसल का क्षेत्रफल एवं उत्पादन के आधार पर भारत का प्रथम स्थान है।
यह सबसे प्राचीनतम फसल है।
झारखंड के पलामू, पश्चिमी सिंहभूम, दुमका व गढ़वा जिले में इसकी खेती प्रचलित है ।
खरीफ मौसम की विषम परिस्थिति में तिल को सबसे उपयुक्त वैकल्पिक फसल कहा जाता है।

Q. रांची विश्वविद्यालय स्थापना दिवस कब मनाया गया?
Ans- रांची विश्वविद्यालय का 60वां स्थापना दिवस 12 जुलाई को मनाया गया।
रांची विश्वविद्यालय की स्थापना 12 जुलाई 1960 को हुई थी।

Q. मारवाड़ी सम्मेलन का राष्ट्रीय अध्यक्ष किसे बनाया गया है?
Ans- गोवर्धन गोडोदिया को मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है ।
मारवाड़ी समाज सम्मेलन का समाज में योगदान-
स्कूल खोलकर शिक्षा को बढ़ावा देना।
अस्पताल के माध्यम से सस्ते दर पर बेहतर इलाज मुहैया कराना।
देश के सभी प्रांतों में सेवा कार्य के तहत स्कूल व कॉलेजों की स्थापना करना।
मारवाड़ी समाज का व्यवसायिक क्षेत्र में इनका 90% का योगदान ।
मारवाड़ी समाज के लोगों में संस्कार व संस्कृति को बढ़ावा देना।

Q. पवन चक्की के उपकरणों का निर्माण कर कौन सी कंपनी पहली बार अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में अपना कदम रखेगी?
A
ns- एचईसी द्वारा अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में पहली बार कदम रखेगी।
पवन चक्की के टरबाइन समेत कई उपकरणों का निर्माण एचईसी द्वारा किया जाएगा ।
उपकरणों के निर्माण की तकनीक जर्मन की कंपनी स्काईविंड देगा।
एक पवन चक्की से लगभग 3.5 मेगावाट बिजली उत्पन्न होती है।
जिस तकनीक से पवन चक्की का निर्माण किया जाएगा यह नवीनतम तकनीक है ।
कुछ देशों में ही इसका निर्माण किया जाता है। भारत का पवन ऊर्जा के उत्पादन में विश्व में चौथा स्थान प्राप्त है ।
वर्तमान में इसकी क्षमता 27000 मेगावाट है। केंद्र सरकार ने 2022 तक 60 गिगावाट तक उत्पादन क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।

Q. रांची में निर्मित लीटर ऑफ लाइट की ऑनलाइन मार्केटिंग के लिए रांची जिला प्रशासन में किसके साथ करार किया है
Ans-ट्राइफेड
रांची के ओरमांझी प्रखंड के इरवा गांव की 15 महिलाओं के स्वयं सहायता समूह ने रोशनी परियोजना के तहत लीटर ऑफ लाइट( सोलर बोतल )बनाई है।
जहां इंडियन ऑयल ने बिहार के चंपारण जिले में विस्थापित हुए परिवारों के लिए 3000 लाइट का आर्डर एवं बिहार के विभिन्न जिलों में बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ में 4000 लाइटों का आर्डर दिया है।
सीधे किसी राज्य को टेक्निकल सपोर्ट देने के लिए एमओयू करने वाला रांची झारखंड का पहला जिला बन गया है।

Q. आईएसएम पुदांग की ओर से किस विषय पर राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया?
Ans-“साइबर क्राइम और साइबर सिक्योरिटी” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया।

Q. विश्व जनसंख्या दिवस दिवस कब मनाया जाता है ?
Ans-11 जुलाई
इसकी शुरुआत 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के संचालक परिषद द्वारा की गई थी।
इस दिन बढ़ती जनसंख्या के दुष्परिणाम तथा लोगों को जनसंख्या पर नियंत्रण करने के लिए जागरूक किया जाता है ।कोरोना के कारण इस वर्ष दुनिया भर में महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य व अधिकारों की सुरक्षा पर आधारित है।
वर्तमान में सबसे तेज गति से जनसंख्या वृद्धि करने वाला देश नाइजीरिया है।
जिसके वर्ष 2050 तक अमेरिका को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंचने की संभावना है।
इस दिन लोगों को परिवार नियोजन ,लैंगिक समानता ,मानवाधिकार और मातृत्व स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी जाती है।


Q. रांची में ऐसे बच्चों जिन्हें देखने के साथ-साथ सुनने बोलने में कठिनाई होती है उनके शिक्षण के लिए कौन सा संस्थान खोला गया है?
Ans-” स्पर्श सेंटर फॉर पर्सनल विथ ब्लाइंडनेस “का उद्घाटन किया गया है। यह संस्थान दीपशिखा बाल विकास , मानसिक स्वास्थ्य संस्थान और सेंस इंटरनेशनल इंडिया ने मिलकर खोला है।
इस सेंटर के माध्यम से राज्य के सभी जिलों में ऐसे बच्चे जिन्हें देखने, सुनने व बोलने में कठिनाई होती है उनका शिक्षण ,प्रशिक्षण एवं पुनर्वास पर काम किया जाएगा।

Q. 9 अगस्त को मनाया जाने वाला विश्व आदिवासी दिवस को किस रूप में मनाने का आह्वान किया गया है? Ans-उलगुलान संकल्प दिवस

Q.राज्य में नक्सली हिंसा में शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के परिजन को सरकार कितने रुपए देगी?
Ans- अब राज्य सरकार नक्सली हिंसा में शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को ₹4500000 देगी।
राज्य के पुलिस मुख्यालय ने नक्सल अभियान में लगे जवानों की बीमा को लेकर एमओयू किया है।
इस अभियान के तहत शहीद होने, स्थाई अपंगता ,दोनों हाथ ,दोनों पैर या दोनों आंख के पूरी तरह खराब होने की स्थिति में भी बीमा राशि का 100% दिया जाएगा और यह हाथ, एक पैर या एक आंख खराब होने पर बीमा का 50% दिया जाएगा।

Q. राज्य में किसने मशरूम उत्पादन में प्रयुक्त स्पान रन बैग के अवशेष का कंपोस्ट के रूप में प्रयोग करने की तकनीक को विकसित किया है ?
Ans- बिरसा कृषि विश्वविद्यालय
मशरूम की खेती में स्पान बीज को स्पान रन पॉलिथीन बैग में भरकर विभिन्न प्रक्रियाओ में मशरूम का उत्पादन किया जाता है।
20 से 22 दिनों बाद में मशरूम प्राप्त होने लगता है।
हर एक बैग में 60 दिनों तक विभिन्न अंतराल पर मशरूम तोड़े जाते हैं एवं 7 दिन के बाद बैग में पड़े अवशेष को अनुपयोगी समझ कर फेंक दिया जाता है जो कंपोस्ट का कार्य करती है।

Q. दुमका अनुसंधान पाठ कहां बताई जा रही हैं ?
Ans-यह नेशनल पुलिस अकैडमी में बताई जा रही है ।
बता दें कि आप देश के आईपीएस भी इसे पढ़ेंगे।
इतिहास में दूसरी बार ऐसा हुआ था कि किसी केस स्टडी में 25 दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा दी गई है।


Q. झारखंड के किस संस्थान द्वारा देश की पहली बुलेट ट्रेन परिचालन में नेकी सहयोग प्रदान की जाएगी?
Ans-सिंंफर
भारत के पहली बुलेट ट्रेन के परिचालन में केंद्रीय खनन एवं अनुसंधान संस्थान (धनबाद) तकनीकी सहायता प्रदान करेगा ।
देश की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद परिचालक में पहली बार झारखंड के किसी तकनीकी संस्थान को यह अवसर प्रदान किया गया है।

Q. गाड़ियों की जांच के लिए यूपीएस सिस्टम लगाने वाला झारखंड का पहला रेलवे स्टेशन कौन सा है?
Ans- रांची रेलवे स्टेशन
इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम के अंतर्गत रांची रेलवे स्टेशन को सुरक्षा के लिए स्टेशन के बाहर आरपीएफ अंडर व्हीकल सर्विसेस सिस्टम लगाया जा रहा है, जिसकी निगरानी आरपीएफ द्वारा की जाएगी। इससे स्टेशन पर आने वाले विस्फोटक से भरी गाडियों की पहचान होगी एवं हथियार ले जाने पर भी पकड़े जाएंगे।

Q. झारखंड में फिजिकल एजुकेशन शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों को कौन सी यूनिवर्सिटी पहली बार निशुल्क ऑनलाइन कोर्स करवा रही है ?
Ans- झारखंड के फिजिकल एजुकेशन शिक्षकों और प्रशिक्षकों को जर्मनी स्थित लिपजिग स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पहली बार ऑनलाइन नि:शुल्क कोर्स करवा रही है ।
सभी भाषाओं में से इसमें 20-20 प्रतिभागी चुने जाएंगे ।
यह सितंबर से लेकर जनवरी के मध्य तक चार मॉड्यूल तथा अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच व अरबी में कोर्स कराया जाएगा।

Q. नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क में देशभर के विश्वविद्यालयों में झारखंड के कितने संस्थानों ने अपनी जगह बनाई है ?
Ans- नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग इन वर्ल्ड मानव संसाधन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी किया जाता है इसमें देश भर के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में झारखंड के दो (आईएसएम धनबाद को ओवरऑल 56.05 अंकों के साथ 22 स्थान प्राप्त हुआ है एवं बीआईटी मेसरा को ओवरऑल कैटेगरी में 44.17 अंकों के साथ 85वां स्थान प्राप्त हुआ है) संस्थानो ने जगह बनाई है।
स्थापना-26 सितंबर 1985
मुख्यालय- नई दिल्ली
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री- डॉ रमेश पोखरियाल
उद्देश्य:-
शिक्षा पर राष्ट्रीय नीति तैयार करना।
गरीबों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों जैसे वंचित समूहों पर ध्यान देना। छात्रवृत्ति, ऋण सब्सिडी के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान करें।
समाज के वंचित वर्गों के छात्रों को योग्य बनाना। यूनेस्को और विदेशी सरकारों के साथ-साथ विश्वविद्यालयों, शिक्षा के क्षेत्र में देश के शिक्षा के अवसरों सहित, अंतरराष्ट्रीय सहयोग के साथ काम करना।

Q. कुरुख भाषा में कितने शब्दावली का चयन किया गया है?
Ans-16 भाषा के शब्दावली का चयन हुआ है ।
यात्रा वृतांत ,विषय सूची ,पाठ्यक्रम ,ट्यूशन, पत्रिका, किसान ,लोक गाथा, पुस्तकालय, गृह कार्य ,ज्ञान, पेज प्रयास,मेहनत ,कोशिश, चिट्ठी, समाचार पत्र को शामिल किया गया है।

Q. “मैनहर्ट नियुक्ति घोटाला : लम्हों ने खता की रांची ने सजा पाई” के लेखक कौन है ?
Ans-हाल ही में यह पुस्तक प्रकाशित की गई है जिसके लेखक जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय जी है।
इस पुस्तक में मैनहर्ट की नियुक्ति घोटाला के बारे में बताया गया है ।
राज्य की राजधानी में ड्रेनेज सीवरेज के काम में हुई गड़बड़ी को भी इसमें बताया गया है।
इसमें करीब ₹24 करोड़ मैनहर्ट को भुगतान किया गया था।

Q. राज्य सरकार मछली पालन के लिए आधुनिक तकनीक के साथ स्टार्टअप करने वाले युवाओं को कितने प्रतिशत की सब्सिडी देगी?
Ans-60%
कृषि पशुपालन विभाग ने मछली पालकों की आमदनी को दुगनी करने का मौका दे रहा है ।
प्रधानमंत्री मतस्य संपदा योजना के माध्यम से मछली पालन के रोजगार से जुड़ने वाले युवाओं को लाभ मिलेगा।

Q. झारखंड में किसने सोशल डिस्टेंसिंग डिवाइस बनाया है?
Ans- हरहरगुट्टू के विवेक ने कोरोना जैसी घातक बीमारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग डिवाइस बनाया है।
आईटीईआर (कंप्यूटर साइंस एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) भुवनेश्वर का छात्र है।
इसे बनाने में ₹600 की लागत आई है।
यह यंत्र 1 मीटर के दूरी मेंटेन नही करने से यंत्र पर बजने लगता है।
इससे पहले भी इसमें फेस शील्ड मास्क तैयार किया था।

Q. देश व झारखंड के पहले दृष्टिबाधित आईएएस कौन बने हैं?
Ans-राजेश कुमार सिंह
यह बोकारो के नए डीसी बनाए गए हैं।
2007 में जिन्होंने इन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास की थी एवं 2011 में पदस्थापित किए गए ।
बचपन में क्रिकेट खेलने के क्रम में इनकी आंखों की दृष्टि कम हो गई। इससे पहले वे उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के विशेष सचिव के पद पर पदस्थापित थे।
यह पटना जिले के धनरूआ के रहने वाले है।


Q. डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम किस कंपनी द्वारा विकसित की गई है ?
Ans-टाटा स्टील ने कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कंपनी के अंदर कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं ।
इसके लिए कंपनी द्वारा प्लेटफार्म तैयार किया गया है जिसमें सुरक्षा के उपाय कर्मचारियों को केवल नियम पालन की जानकारी देना नहीं देगा बल्कि उलंघन करने पर कार्रवाई के लिए सिस्टम रूम में तैनात लोगों का भी संकेत देता है।
कंपनी ने सबसे पहले सुरक्षा एप और उसके बाद सुरक्षा कार्य जारी किया।

Q. झारखंड में पहली बार किस खनिज का भंडार मिला है?
Ans- टंगस्टन का भंडार पहली बार झारखंड में मिला है।
यह गढ़वा के जिले के सलतुआ इलाके में सके खान की पुष्टि की गई है।
भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण ने इसकी जानकारी केंद्र को दी है एवं केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद यहां पर आगे का कार्य किया जाएगा। गलनांक क्षमता अधिक होने के कारण इसका उपयोग मिसाइल तथा दूसरे रक्षा उपकरणों के निर्माण में किया जाता है।
झारखंड में पहली एवं देश में यह दूसरी खान होगी।
पहली खान राजस्थान के नागौर जिले के डेगाना नामक स्थान पर स्थित है। खान और प्रयोगशाला दोनों के झारखंड में होने के कारण राज्य में टंगस्टन आधारित उद्योगों की संभावना बढ़ गई है।
जमशेदपुर का धातु कर्म प्रयोगशाला टंगस्टन को प्रसंस्कृत कर उसे उपयोग में लाने की तकनीक को पहले ही विकसित कर चुका है।

Q. राज्य सरकार द्वारा वन क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए किसे प्रथम पुरस्कार दिया गया है?
Ans-कुजू वन समिति को प्रथम पुरस्कार दिया गया है।
इस समिति को 300000 का पुरस्कार दिया गया है यह राशि समिति किसी कार्य को ग्राम सभा के माध्यम से पारित कराकर खर्च कर सकेंगे।
दूसरा पुरस्कार रामगढ़ के सिदधबार कला वन समिति को दिया गया है जिसे ₹200000 की राशि दी गई है।
तीसरा पुरस्कार गोला प्रखंड के साइन वन समिति को ₹100000 की राशि प्रदान की गई है।

Q. राज्य के किस जिले में मवेशियों को नया यूनिक नंबर दिया जाएगा?
Ans- रांची
मवेशियों को विशिष्ट पहचान पत्र तैयार किया जाएगा।
इसकी शुरुआत 1 अगस्त से की जाएगी एवं यह अभियान पूरे 1 माह तक चलेगा।
इस अभियान के अंतर्गत रांची जिले के 18 प्रखंडों में 1250 वैक्सीनेटर मवेशियों का यूनिक नंबर तैयार किया जाएगा ।
यूनिक नंबर कार्ड मवेशियों के कान पर लगाया जाएगा ।मवेशियों का ब्यौरा इनफॉरमेशन नेटवर्क फॉर एनिमल प्रोडक्टिविटी एंड हेल्थ पर अपलोड किया जाएगा। जिससे मवेशी की नस्ल, पालक , टीकाकरण से संबंधित जानकारी आसानी से मिल पाएगी।

Q. खाद्य आपूर्ति विभाग महीने में दो बार किस तिथि को बेहतर काम करने वाले श्रेष्ठ कर्मचारियों को पुरस्कृत करेगा? Ans-प्रत्येक माह की 1 एवं 16 तारीख को राज्य के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा एवं उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

Q. भारतीय रेलवे द्वारा पहली बार किस देश में एक विशेष मालगाड़ी भेजी है? Ans-बांग्लादेश के बेनोपोल के लिए आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के रेड्डी पलेम से सुखी मिर्च की एक विशेष मालगाड़ी भेजी है।

Q. पहली बार किस देश द्वारा कोरोना वैक्सीन का परीक्षण पूरा किया गया है?
Ans- रूस द्वारा पहली कोरोना वैक्सीन का परीक्षण पूरा किया गया है।
सेचनॉव फर्स्ट मास्को स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में स्वयं सेवकों पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है।
विद्यालयों एवं कॉलेजों में अनुसूचित जाति के विकास के लिए कौन से प्रोग्राम की शुरुआत की गई है? एकेडमिक सपोर्ट प्रोग्राम
यह प्रोग्राम 3 से 6 माह का होगा।

Q. भारत सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कितने राज्यों का चयन किया गया है?
Ans- देश के 116 जिलों में झारखंड के 3 जिलों गिरिडीह, हजारीबाग और गोड्डा का चयन किया गया है ।
इसमें चयनित जिलों के 20 से 25 प्रवासी मजदूरों की आय बढ़ाने की स्कीम और कृषि के अत्याधुनिक तकनीकी के बारे में जानकारी दी जाएगी।
एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा ,मशीन ट्रेंनिंग एंड टेस्टिंग संस्थान बूंदी(भोपाल) में होगा।

राज्य में चार्टर प्लेन के लिए किस कंपनी के साथ करार किया गया है ?
एल-आइ कंपनी के साथ करार किया गया है

Q. केंद्र सरकार द्वारा कैंपा प्राधिकरण ने झारखंड के लिए कितने रुपए की मंजूरी दी है?
Ans-376 करोड़ों रुपए की मंजूरी दी है।
इस राशि का उपयोग एवं पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग हरियाली से जुड़ी योजनाओं को गति प्रदान कर सकेगा।
इसके पहले चरण में 200 करोड़ रुपए एवं दूसरे चरण में ₹176 दिए जाएंगे। यह राशि का खर्च राज्य सरकार अपने खजाने से करेगी।
यह योजना सुबे में वनरोपन और वन्य प्राणी संरक्षण की योजनाओं को रफ्तार देने के लिए शुरू की गई है।

Q. राज्य में लोकल ठेकेदारों को कितने रुपए तक का टेंडर दिया जाएगा? Ans-राज्य के 25 करोड़ तक का टेंडर सिर्फ लोकल ठेकेदारों को ही मिलेगा ।

Q. झारखंड में मातृत्व मृत्यु दर का अनुपात कितना है?
Ans- 71
यह अनुपात 76 से घटकर 71 हो गया है सैंपल रजिस्ट्रेशन सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार 2015-17 में यह आंकड़ा 76 था जो अब घटकर 2016-18 में 71 हो गई है ।
राष्ट्रीय अनुपात 113 से झारखंड में काफी कम है । झारखंड देश भर में मातृत्व मृत्यु दर कम करने वाले राज्यों की श्रेणी में छठे स्थान पर है।

Q. पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय कृषि पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है ?
Ans-गंदूरा उराव को यह सम्मान से सम्मानित किया गया है ।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा नई दिल्ली के स्थापना दिवस पर झारखंड के सर्वश्रेष्ठ किसान के रूप में इन्हें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा पचास हजार नगद एवं प्रशस्ति पत्र देकर ऑनलाइन सम्मानित किया गया है।

Q. कौन से रेलवे स्टेशन में महिला सहायता डेस्क की शुरुआत की गई है? Ans-हटिया रेलवे स्टेशन में महिला सहायता डेस्क की शुरुआत की गई है ।
इससे विभिन्न समस्याओं से जूझ रही महिला यात्रियों को काफी सहायता मिल सकेगी।

q. नाबार्ड की स्थापना दिवस पर राज्य स्तरीय स्वयं सहायता समूह परियोजना का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार किसे दिया गया है?
Ans-सरस्वती महिला समिति को यह पुरस्कार दिया गया है।
जो राजनगर ,सरायकेला, खरसावां के स्वयं सहायता समूह को कुल 4 पुरस्कार दिए गए हैं ।
नाबार्ड -नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट स्थापना -12 जुलाई 1983
मुख्यालय -मुंबई
चेयरमैन- हर्ष कुमार बनवाला

Q. ” पुटिंग आई इन आईएएस” पुस्तक के लेखक कौन है ?
Ans-राजेश कुमार सिंह
जो देश के पहले दृष्टिबाधित आईएएस अधिकारी हैं।

भारत के रजिस्ट्रार जनरल की ताजा रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में 15 से 35 साल आयु वर्ग की हिस्सेदारी की कुल आबादी का प्रतिशत कितना है? 40.2%
अगले कुछ दशकों तक झारखंड जवानों का प्रदेश बन जाएगा।
झारखंड में 25 साल से कम के युवाओं की संख्या बिहार और उत्तर प्रदेश के बाद झारखंड का स्थान है।

-नागवंशी राजाओं की राजधानी कहां थी? :- पालकोट
-फणी मुकुट राय किस वंश से संबंधित थे? :- नागवंश
-खेरवार आंदोलन का नेतृत्व किसके द्वारा किया गया था? :- भागीरथी मांझी
-झारखंड क्षेत्र स्वशासी परिषद के अध्यक्ष कौन मनोनीत किए गए थे? :-शिबू सोरेन
-जूट की भांति झारखंड राज्य में उत्पादित रेशे को क्या कहते हैं ? :-मेस्टा
-मेकन स्टेडियम कहां स्थित है? :- रांची प्रथम अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी एथलीट बनने का श्रेय राज्य के किस खिलाड़ी को मिला है? :-विजय नीलमणि
-सीएनटी एक्ट बनाने से पूर्व छोटा नागपुर का सर्वे का नक्शा बनाने वाला ऑफिसर कौन था? :-लिस्टर
-हो जनजाति की शासन व्यवस्था क्या है? :-
पड़हा पंचायत शासन व्यवस्था
-अनुसूचित क्षेत्रों में पंचायत विस्तार अधिनियम कब लागू किया गया था ?:- वर्ष1996 राज्य सरकार को सर्वाधिक आय किस क्षेत्र से प्राप्त होता है? :- वाणिज्य कर


Share it