1.मुंडाओ के ग्राम देवता जहाँ निवास करते हैं उस स्थल को क्या कहा जाता है?
Ans-सरना
इनके तीन विशेष स्थल होते हैं सरना के अलावा और दो विशेष स्थल है ।
अखरा- जहां पंचायत की बैठक होती है।
सासन- जहां समाधी स्थल होता है।
2.ढोकले सोहोर शासन व्यवस्था किस जनजाति की है ?
Ans-खड़िया जनजाति।
निवास स्थान -गुमला, रांची ,सिमडेगा ।
इनके गांव के प्रमुख को ‘महतो’ की उपाधि दी जाती है।
3.झारखंड की चौथी सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है ?
Ans-हो जनजाति ।
सर्वोच्च देवता- सिंगबोंगा
4.बथुड़ी जनजाति को किस नाम से जाना जाता है ?
Ans-भूमिज।
निवास स्थान-सिंहभूम।
भाषा- मुंडारी
5.बेदिया जनजाति का जीविका का मुख्य आधार क्या है ?
Ans-कृषि
निवास स्थान -रांची ,बोकारो ,हजारीबाग। पंचायत का मुखिया ‘प्रधान’ कहलाता है और सहायक ‘गोडैत’ कहलाता है

6.बैगा जनजाति किस पशु को सबसे पवित्र पशु मानते हैं?
Ans-बाघ
मुख्य देवता- बड़ा देव, निवास- (सखुआ गाछ) निवास स्थान- गढ़वा ,रांची ,लातेहार ,पलामू।
7.झारखंड के कौन से अल्पसंख्यक आदिम जनजाति विलुप्त होती जा रही है?
Ans-बिरहोर (यह घुमंतू जनजाति है)
निवास स्थान- चतरा ,धनबाद, रांची ,सिमडेगा,सिंहभूम, बोकारो, गिरिडीह आदि।
8.भारत की दूसरी सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है?
Ans-गोंड
पहली सबसे बड़ी जनजाति भील व तीसरी बड़ी जनजाति संथाल (यह झारखंड की सबसे बड़ी जनजाति)
निवास स्थान- पलामू ,गढ़वा ,लातेहार ,पश्चिम सिंहभूम, गुमला, बोकारो ,धनबाद।
9.चीक बड़ाईक जनजाति किस कार्य में निपुण माने जाते हैं?
Ans- कपड़े बुनने के काम में (यह बुनकर जनजाति के हैं)
इन्हें “हाथों से बने कपड़े का जनक” कहते हैं। निवास स्थान- लोहरदगा ,सिमडेगा ,रांची आदि।
10.झारखंड के कौन सी जनजाति को लड़ाकू जनजाति माना जाता है?
Ans- खरवार (इस जनजाति को 18 हजारी के नाम से भी जाना जाता है)
निवास स्थान -रांची, पलामू ,लातेहार ,चतरा, गढ़वा आदि।
मुख्य देवता- सिंगबोंगा।