Share it

1.किस परिषद द्वारा अनुसूचित जाति समुदाय की आजीविका व आर्थिक सामाजिक सुधार के लिए सरकार द्वारा चार करोड़ की योजना स्वीकृत की गई है?
Ans-भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा
यह राशि बिरसा मुंडा विश्वविद्यालय को दी गई है।
यह योजना हर जिले के दो प्रखंड के कुल 4 गांव में चलाई जाएगी एवं राज्य के 16 जिलों में कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से यह कार्यक्रम चलाया जाएगा।
प्रत्येक कृषि विज्ञान केंद्रों को 25-25लाख रुपए उपलब्ध कराए जाएंगे।
इन 16 जिलों में बोकारो ,जामताड़ा ,गिरिडीह, पाकुड़, पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद ,लातेहार, लोहरदगा, साहिबगंज, सरायकेला खरसावां, गढ़वा, दुमका, पूर्वी सिंहभूम ,चतरा ,सिमडेगा में शामिल हैं।
यह योजना मधुमक्खी पालन के तर्ज पर चलाई जाएगी ।

2.राज्य में मीठी क्रांति योजना का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया?
Ans-यह योजना का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा किया गया था।
21 फरवरी 2019 को इसकी शुरुआत की गई।
इस पर सरकार 80% सब्सिडी देगी ।
इसके लिए 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे यह राज्य के सभी जिलों में लागू की गई है। 2012 तक किसानों की आय को दोगुना करना इसका लक्ष्य है।

3.किस विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन युवा महोत्सव की शुरुआत की गई ?
Ans-डॉ श्यामा प्रसाद विश्वविद्यालय द्वारा।
उद्देश्य- इससे लोग अकेलेपन तथा नकारात्मकता का शिकार ना हो इसलिए इसे शुरू किया गया है।
जिसमें फेसबुक पेज के जरिए नृत्य ,संगीत, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी ।

4.2020 में विश्व पुस्तक दिवस का विषय क्या था?
Ans-लोगों को शिक्षित करना व जागरूक बनाना। भारत में 23 अप्रैल 2001 से एवं यूनेस्को द्वारा 1995 में विश्व पुस्तक दिवस मनाने की शुरुआत की गई।
इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र, शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन के द्वारा पढ़ने व प्रकाशन को बढ़ावा देना है।
साहित्य जगत में शेक्सपियर का स्थान बहुत महत्वपूर्ण है इसे देखते हुए उनकी पुण्यतिथि 23 अप्रैल को प्रति वर्ष यह विश्व पुस्तक दिवस मनाया जाता है।

5.झारखंड में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कितनी राशि स्वीकृत की गई है?
Ans-52.72 करोड़ (इको टूरिज्म द्वारा सरकार पर्यटन के साथ आदिवासी संस्कृति एवं उनके आजीविका को प्रोत्साहित करेगी)
2020-21 में 50000 रोजगार को सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है।

6.बेरोजगारी की समस्या पर ध्यान केंद्रित करते हुए राज्य कौनसा पोर्टल का गठन करेगी?
Ans- सेंट्रल प्लेसमेंट सेल का गठन
इससे रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान किए जाएंगे एवं यह टेक्निकल शिक्षा प्राप्त करने वाले युवा वर्ग के लिए लाभदायक होगा।

7.आकांक्षा योजना के तहत कितने विद्यार्थियों को मुफ्त में कोचिंग की सुविधा दी जाएगी?
Ans-240 अभ्यर्थियों को जेईई एवं मेडिकल की कोचिंग कराई जाएगी।
सभी जिला मुख्यालयों के लिए हाईटेक स्कूल खोला जाएगा एवं साथ ही इसमें लैब, लाइब्रेरी, डिजिटल रूम, पर्याप्त कंप्यूटर उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके लिए 240 करोड़ ₹ का बजट तैयार किया गया है।

8.मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना के तहत कितनी राशि स्वीकृत की गई है ?
Ans-इसमें 1-12वीं कक्षा तक के छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी एवं आवासीय विद्यालय भवन का निर्माण भी कराया जाएगा ।
9 से 12वीं तक के साढे तीन लाख छात्राओं को के लिए किताब एवं ड्रेस के मदद पर ₹1500 की बढ़ोतरी की जाएगी।
वर्तमान में यह ₹2700 है इसके लिए 100 करोड़ राशि की स्वीकृति दी गई है।

9.झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मंत्री कौन है? Ans-श्री मिथिलेश ठाकुर

10.प्रोफेसर उमा कुमार को किस क्षेत्र में 2019 राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? Ans-विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें 2019 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
यह एम्स के रेमोटोलॉजी विभाग में विभागाध्यक्ष है।


Share it