1.झारखंड में कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे इसके लिए सरकार द्वारा कौन सी योजना की शुरुआत की गई है ?
Ans- मुख्यमंत्री राशन योजना
शुरुआत- 17 अप्रैल 2020
लक्ष्य- राज्य में कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे।
2.भाजपा ने झारखंड में कोरोना से बचने के लिए कौन से सुरक्षा किट का वितरण शुरू किया है?
Ans- एक लाख नमो सुरक्षा कीट ।
भाजपा नमो आहार देकर घर-घर पहुंचा रही है।
3.किस राज्य में भोजन रथ की शुरुआत की गई है?
Ans-गुमला
इसमें रथ में बने भोजन को लेकर गरीबों तथा जरूरतमंदों के बीच का वितरण किया जाता है।
4.मुख्यमंत्री विशेष सहायता ऐप के जरिए कितने प्रवासी मजदूरों को लाभ मिलेगा?
Ans-10000 से ज्यादा
सर्वे के अनुसार 13,210 मजदूर दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं ।
मुख्यालय में 10000 मजदूरों का डाटा उपलब्ध है ।
5.कृषि उत्पादन के परिवहन के लिए कृषि मंत्रालय द्वारा कौन सा ऐप लॉन्च किया गया है ?
Ans-किसान रथ ऐप
उद्देश्य -देशभर के किसानों व व्यापारियों के लिए कृषि व बागवानी उत्पाद को मंडियों तक पहुंचाया जाएगा।
6.झारखंड के किस राज्य को इंडियन स्मार्ट सिटी कांटेस्ट में बेस्ट परफॉर्मिंग सिटी का अवार्ड मिला है?
Ans-रांची
स्मार्ट सिटी मिशन की योजनाओं के क्रियान्वयन में रांची देश भर में अव्वल है।
रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ- शशि रंजन।
7.झारखंड के आदिवासियों ने किस रेडियो की शुरुआत की है?
Ans-असुर मोबाइल रेडियो यह जनजाति विलुप्त होने के कगार पर है।
इस रेडियो का पहला प्रसारण 19 जनवरी को किया गया।
उद्देश्य -विलुप्त हो रहे असुर प्रजाति जनजाति के भाषा संस्कृति साहित्य को लोगों तक पहुंचाना तथा विलुप्त हो रहे इस प्रजाति को बचाने बचाना ।
8.झारखंड सरकार ने किस राज्य के साथ किस राज्य की संस्था के साथ मिलकर हेल्पलाइन हेलो ऐप की शुरुआत की है ?
Ans-मेघालय (सिटीजन्स संस्था)
यह राँची, जमशेदपुर,धनबाद व हजारीबाग में शुरू किया गया है।
9.मनरेगा के तहत मजदूरी भुगतान 2019 में प्रथम पुरस्कार किस राज्य को मिला है ?
Ans-झारखंड
तकनीक व सॉफ्टवेयर में देश के दूसरे नंबर पर, जिला स्तर पर मजदूरी भुगतान में खूंटी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है, एवं मनरेगा के तहत सफल क्रियान्वयन के लिए दुमका को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
10.प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण क्षेत्र में झारखंड के कौन से अनुमंडल अव्वल है ?
Ans-बेरमो
11.राज्य में बंशीधर मंदिर कहां स्थित है?
ans- गढ़वा (नगर उंटारी)
स्थापना -1885
12.रामरेखा मेला कहां लगता है?
Ans- सिमडेगा (प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन तीन दिवसीय मेले का आयोजन)
यह मेला संत पूज्य प्रपन्नाचार्य जी महाराज रामरेखा बाबा के पुण्यतिथि पर आयोजित किया जाता है.
13.हिजला मेला कहां लगाया जाता है?
Ans-दुमका (झारखंड की उपराजधानी)
हिजला पहाड़ी पर यह मेला लगाया जाता है.
प्रारंभ -1890
उद्देश्य -सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले संथाली जनजाति के संस्कृति सामाजिक जनसाधारण योजना से अवगत कराना.
संथाल व पहाड़ियों की लोक कला व संस्कृति को समझने का माध्यम.
14.कोल जनजाति को मान्यता कब मिली?
Ans- 2003 (32वें में जनजाति)
निवास स्थान- गिरिडीह, दुमका, देवघर.
प्रमुख देवता- सिंग बोंगा
15.राज्य में मवेशियों की पूजा और सम्मान में कौन सा पर्व मनाया जाता है?
Ans- सोहराई (जनजातीय समाज द्वारा)
पूरा देश दीपावली के मौके पर दिवाली मनाता है पर उस समय जनजातीय समाज सोहराय पर्व मनाता है।