Share it

1.झारखंड राज्य ने कोरोना जांच में तेजी
लाने के लिए कितनी टेस्टिंग किट मंगाने की बात कही है?
ans- 100000 टेस्टिंग किट
केंद्र सरकार से 25 हजार टेस्टिंग किट की मांग की थी ।
परंतु केंद्र सरकार ने 10000 किट राज्य सरकार
को उपलब्ध करायी थी।

2.झारखंड सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए कौन सा ऐप लॉन्च किया है?
Ans- मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना मोबाइल एप लांच किया गया है।
यह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा लांच किया गया है.
इससे प्रवासी मजदूरों को डीबीटी के माध्यम
से ₹2000 दिए जाएंगे।

3.झारखंड में कितने कोल्ड स्टोर बनाए जाएंगे?
ans- दो कोल्ड स्टोर बनाए जाएंगे।
उसके लिए एक करोड़ का बजट बनाया गया है . अनाज को खराब होने से बचाने के लिए
कोल्ड स्टोर बनाई जाएगी।

4.धान उत्पादन एवं बाजार सुलभता योजना के लिए कितनी राशि आवंटित की गई है?
ans- 200 करोड़
उद्देश्य -धान की उत्पादकता को बढ़ावा देने
व किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए।

5.झारखंड के वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट में आर्थिक क्षेत्र के लिए कितनी राशि आवंटित
की गई है?
ans- आर्थिक क्षेत्र- 25154.99 cr.
सामान्य क्षेत्र -25047. 43cr.
सामाजिक क्षेत्र- 32167.58cr.

6.इंफो ग्लोबल रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड 2020
से किसे नवाजा गया ?
ans – डॉ हनुमान प्रसाद
यह दुमका के सिद्धू-कान्हू मुरमू विश्वविद्यालय
के प्रतिकुलपति है।
यह अवार्ड का आयोजन बैंकॉक मे किया गया।

7.प्रतिष्ठित डायना अवार्ड 2019 से किसे सम्मानित किया गया है?
ans- 13वर्षीय चंपा कुमारी(गिरीडीह) को यह अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इन्हें बाल हिंसा के खिलाफ संघर्ष के लिए दिया गया है।
यह अवार्ड 9 से 25 वर्ष के बच्चे व युवाओं को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने सामाजिक बदलाव में असाधारण योगदान किया है, यह ब्रिटेन वेल्स की राजकुमारी डायना के स्मृति के उपलक्ष्य में दिया जाता है।

8.गणतंत्रता दिवस समारोह में झांकियों में प्रथम
पुरस्कार किस झांकी को दिया गया था?
ans- प्रथम पुरस्कार- लघु व कुटीर उद्योग के झांकी को दिया गया ,(बांस के महत्व को बताया गया था)
दूसरा स्थान- पर्यटन एवं कला संस्कृति विभाग को दिया गया( विभिन्न वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल)
तीसरा स्थान- सूचना व जनसंपर्क विभाग ( बिरसाआंदोलन को दर्शाया गया जिसमें भूमि, धर्म संस्कृति ,सामाजिक ,आर्थिक से संबंधित झांकी बनाई गई थी)।

9.झारखंड में आवश्यक सामग्री के होम डिलीवरी के लिए कौन सा ऐप लॉन्च किया गया?
ans-वेजीगो एप
रांची के उपायुक्त राय महिमा पत के आदेश पर प्रशासन द्वारा यह ऐप लांच किया गया.

10.लॉकडाउन के अवधि में गरीबों के लिए कितने खिचड़ी केंद्र खोले जाएंगे?
ans – 350 खिचड़ी केंद्र
मुख्यमंत्री दाल भात योजना के तहत शुरू की गई है।

11.झारखंड राज्य का सूर्य मंदिर कहां स्थित है?

ans- बुंडू में स्थित है।
निर्माण शुरू-1989
प्राण प्रतिष्ठा -1994
यहां हर वर्ष टूसु महीना लगता है।

12.लावालोंग वन्यजीव अभयारण्य कहां स्थित है?
ans- चतरा
स्थापना- 1978
क्षेत्र – 207 स्क्वायर कि मी

13.महात्मा गांधी जी पहली बार झारखंड किस वर्ष आए थे?
ans- 4 जून 1917 में
श्याम कृष्ण सहाय ने उन्हें रांची आने का
निमंत्रण दिया था।
यहां से उन्होंने चंपारण आंदोलन की रूपरेखा
तैयार की थी। .

14.बिटलाहा किस समाज की कठोर सजा है?

ans- संथाल समाज
बिटलाहा का अर्थ- समाजिक बहिष्कार करना
पंचायतों का मुखिया माँझी कहलाता है।

15.भारत को ओलंपिक में पहली बार स्वर्ण
पदक किसने दिलवाया?
ans- जयपाल सिंह .
1928 के एम्सटर्डम ओलंपिक में हॉकी में
इन्होंने पहली बार भारत को स्वर्ण पदक दिलवाया.
जन्म – 3 जनवरी 1903 को हुआ था ।
इन्हें मरांग गोमांग के नाम से भी जाना जाता है।
मृत्यु – 23 मार्च 1970


Share it