1.हाल ही में देश के जाने माने न्यूरोलॉजिस्ट का निधन हो गया है। उनका क्या नाम है?
Ans-डॉक्टर के के सिन्हा
बिहार के पटना के मनेर में हुआ था इनका निधन एक 89 साल में हुआ। इन्होंने इंग्लैंड से न्यूरोलॉजी में एमडी और एफआरसीपी की डिग्री प्राप्त की तथा 1976 में इन्होंने रांची स्थित अपने घर पर मरीजों को देखना शुरू किया।
वह न्यूरो के साथ-साथ इतिहास और संगीत के भी जानकार थे।
2.किसने देश का पहला ग्राम संगठन कार्यालय का शुभारंभ किया ?
Ans-केंद्रीय जनजाति मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने रांची में पहला ग्राम संगठन कार्यालय का शुभारंभ किया।
यह झारखंड में तीन बार (2003,2005,2010)मुख्यमंत्री रह चुके हैं
इस कार्यालय का उद्देश्य सबके साथ मिलकर देश को सशक्त राष्ट्र बनाना है।
30 सालों से यह अभियान चलाया जा रहा है अभी देश भर में एक लाख एक केंद्र है इसकी शुरुआत धनबाद के टुंडी में एकल अभियान से हुई थी
3.झारखंड में हाल ही में ऑपरेशन ट्राइडेंट अभियान चलाया गया है यह अभियान किस से जुड़ा है ?
Ans-यह झारखंड पुलिस द्वारा चलाया गया अभियान है।
जो मुख्य रूप से नक्सलियों को पकड़ने के लिए चलाई जा रही है इसमें ढाई सौ इनामी नक्सली शामिल है। यह झारखंड के रांची ,पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां ,खूंटी में चलाया जा रहा है ।
4.अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के वेतन के लिए सरकार द्वारा कितनी राशि आवंटित की गई है ?
Ans-56.50 करोड़
स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग द्वारा यह राशि आवंटित की गई है।
इसमें रांची जिले के विद्यालयों को ₹10 करोड़ दिए गए हैं ।
5.झारखंड मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के जरिए कितने रुपए का भुगतान किया जाएगा? Ans-2.62 लाख पीएफएमएस के जरिए भुगतान किया जाएगा।
राज्य के बाहर लगभग 10 लाख मजदूर फंसे हुए हैं एवं 3.06 लोगों ने इस ऐप पर अपना नाम रजिस्टर करवाया है ।
सरकार द्वारा मजदूरों के लिए 5.30 लाख मजदूरों की रहने व खाने की व्यवस्था कराई गई है ।

6.दूसरे राज्यों में फंसे लोगों के लिए कौन सा वेब लिंक जारी किया गया है?
Ans-Jharkhandpravasi.in
यह वेब लिंक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जारी किया गया है ।
इस लिंक के जरिए बाहर फंसे मजदूर व विद्यार्थियों को पंजीकरण के लिए यह लिंक जारी किया गया है जिससे वह खुद का पंजीकृत करा सकते हैं।
7.कोरोना के कारण नर्स,डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी सेवा में लगे हैं ऐसे में भारतीय गायकों द्वारा कौन सी पहल की गई है?
Ans-वन नेशन वन वॉइस
100 गायकों ने इसमें अपनी आवाज दी है यह एंथम को कोरोना वरियर्स के सम्मान के लिए तथा पीएम केयर फंड की सहायता के लिए गाया जा रहा है ।
यह ऐंथम को 14 भाषा में रिकॉर्ड किया गया है यह डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे ओटीटी ,डीटीएच रेडियो ,टीवी, मोबाइल ऐप रिलीज किया जाएगा।
इंडियन सिंगर राइट्स एसोसिएशन(ISRA) ने बताया कि अब तक का सबसे बड़ा गीत होगा.
ISRA सीईओ -संजय टंडन ।
8.बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन 2019 में झारखंड के कितने साहित्यकार को सम्मानित किया गया है?
Ans-14 साहित्यकारों को यह सम्मेलन की शुरुआत हुई।
डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रेरणा व सहयोग से वर्ष 1919 में की गई थी।
9.ऑल इंडिया उर्दू कन्वर्सेशन झारखंड में कहां आयोजित किया गया?
Ans-राँची में 15 मार्च 2020 को आयोजित किया गया।
10.रेल मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सबसे पहला राज्य कौन सा है जिसे सबसे पहले ट्रेन दी गई?
Ans-झारखंड देश का पहला राज्य बना जहाँ के लिए 5 स्पेशल ट्रेन चलाई गई ।
जिसमें पहली ट्रेन तेलांगना-हटिया ,दूसरी कोटा-हटिया ,तीसरा कोटा-धनबाद, चौथा केरल-हटिया व पांचवा केरल-धनबाद के लिए चलाई गई है।