Q. हाल ही में बिहार के किस जिले के छात्रों के द्वारा बनाया गया प्लास्टिक कचरे से बायोगैस प्लांट का लद्दाख में सफल ट्रायल किया गया है?
Ans-बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के छात्रों के द्वारा बनाया गया प्लास्टिक कचरे से बायोगैस प्लांट का लद्दाख में सफल ट्रायल किया गया है। यह मुजफ्फरपुर जिले के आशुतोष मंगलम की टीम के द्वारा बनाया गया है। इसमें ₹40 की लागत में 1 लीटर डीजल तैयार किया जाता है। 2 करोड रुपए की लागत पर शहर को प्लास्टिक कचरे से मुक्त किया जा सकता है और ₹130000000 का सालाना राजस्व भी मिलने की संभावना है।
इसमें प्लास्टिक कचरे को जलाकर डीजल, पेट्रोल एलपीजी और सीएनजी आदि इंधन का निर्माण किया जा सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा इसे इको फ्रेंडली फ्यूल का प्रमाण पत्र भी मिल चुका है। इस प्लांट को करने के लिए पहले चरण की 2500000 के लोन की स्वीकृति का प्रस्ताव दिया गया है। यह लोन प्राइम मिनिस्टर एंप्लॉयमेंट जेनरेशन प्रोग्राम के तहत जारी किया गया है।लोन पास होने के साथ ही 10500 वर्ग फीट के क्षेत्र में यह प्रोजेक्ट शुरू कर दिया जाएगा।
Q. एनसीईआरटी के द्वारा जारी की गई लिस्ट में इंस्पायर माणक आइडिया कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार का कौन सा जिला साइंस में नया आईडिया देने में अव्वल आया है?
Ans- एनसीईआरटी के द्वारा जारी की गई लिस्ट में इंस्पायर माणक आइडिया कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार का वैशाली जिला साइंस में नया आईडिया देने में अव्वल आया है। दूसरे स्थान पर औरंगाबाद तथा तीसरे स्थान पर पूर्णिया जिला है और 15वें स्थान पर पटना है। इंस्पायर माणक का आयोजन देश में हर साल किया जाता है। इसके अंतर्गत छठी से दसवीं तक के छात्रों से इनोवेशन के लिए आईडिया मांगा जाता है जिसमें से देश भर से 1000 आइडिया का चयन किया जाता है। जिन छात्रों का इसमें चयन किया जाता है उन्हें इनाम के तौर पर राशि आवंटित की जाती है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित छात्र को जापान का विजिट कराया जाता है।
Q. हाल में प्रकाशित हुई” रिवेंज ऑफ द साइकिक घोस्ट “उपन्यास के लेखक कौन हैं?
Ans- रिवेंज ऑफ द साइकिक घोस्ट उपन्यास के लेखक सिद्ध चंद्र हैं। यह इंटरनेशनल स्कूल पटना के पांचवी कक्षा के छात्र हैं। सिद्धन चंद्रा 10 साल साल से कम उम्र में ही हॉरर शिक्षण शैली में अपना पहला उपन्यास लिख चुके हैं।

Q. 15वें वित्त आयोग के द्वारा वर्ष 2020 से 2021 के लिए स्टेट डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट फंड के लिए कितने रुपए का प्रावधान दिया गया है?
Ans-15वें वित्त आयोग के द्वारा वर्ष 2020 से 2021 के लिए स्टेट डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट फंड के लिए 1880 करोड़ का आ गया है
Q. हाल में आई चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बिहार के किस राजनीतिक दल ने सबसे अधिक बूथ लेवल एजेंट बनाए हैं?
Ans- हाल में आई चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार राजद ने सबसे अधिक बूथ लेवल एजेंट बनाए हैं। राष्ट्रीय जनता दल ने सबसे अधिक 50268 बूथ लेवल एजेंट बनाए हैं, दूसरे स्थान पर भाजपा 38713, तीसरे स्थान पर जदयू 26864, है।
चुनाव आयोग द्वारा सभी राजनीतिक दलों को बूथ लेवल एजेंट बनाने के लिए निर्देश जारी किया गया था बूथ लेवल एजेंट मतदाता सूची में त्रुटि को दूर करने के लिए मदद करते हैं।
Q. राज्य के उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर क्षेत्र में कितने औद्योगिक क्षेत्र बनाए गए हैं?
Ans-उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर क्षेत्र में 6 औद्योगिक क्षेत्र बनाए गए हैं। इससे पहले मुजफ्फरपुर क्षेत्र के अंतर्गत 9 औद्योगिक क्षेत्र आते थे। और 6 उद्योगी क्षेत्र जुड़ने के बाद औद्योगिक क्षेत्र की संख्या 15 हो गई है। मुजफ्फरपुर को बिहार की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। इसे शाही लीची के क्षेत्र में भारत में जीआई टैग मिला है। लीची का अनुसंधान केंद्र भी मुजफ्फरपुर में ही है
Q. बिहार में पहली बार किस जिले में न्यू टेक्नोलॉजी की गैस इंसुलेटेड पावर सब स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है?
Ans- न्यू टेक्नोलॉजी गैस इंसुलेटेड पावर सब स्टेशन का निर्माण भागलपुर में किया जा रहा है। इस सब स्टेशन में सल्फर हेक्साफ्लोराइड गैस का उपयोग किया जाता है इस तकनीक के लिए आधुनिक उपकरण को जर्मनी से मंगाया गया है।
Q. बिहार कृषि विश्वविद्यालय ने भागलपुर के कतरनी चावल के लिए किस कंपनी के साथ समझौता की पेशकश की है?
Ans- बिहार कृषि विश्वविद्यालय ने बुर्के कतरनी चावल के लिए उत्तराखंड स्थित पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के साथ समझौता किया है। उन्होंने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को भागलपुरी कतरनी धान उत्पादक संघ के साथ समझौता करके को बाजार में उपलब्ध कराने की बात रखी है। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य है किसानों को उसका सही कीमत मिलना उन लोगों को कतरनी चावल का असली स्वाद और सुगंध मिलना। कतरनी चावल का जी आई सर्टिफिकेशन भागलपुरी कतरनी धान उत्पादक संघ को मिल चुका है। इस दूसरे क्षेत्र के किसान इसकी खेती नहीं कर सकते हैं।