Share it

1.कोविड-19 आपदा राहत से झारखंड को केंद्र सरकार द्वारा कितनी राशि प्रदान की गई है?
Ans -284 करोड़
इस आपदा की स्थिति में सरकार लोगों तक फ्री में अनाज उपलब्ध करा रही है एवं साथ ही साथ मुफ्त में अन्य सेवाएं भी प्रदान कर रही है। झारखंड के खाद आपूर्ति मंत्री- डॉ रामेश्वर उरांव

2.मानसिक परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए किसके द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है?
Ans- विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा)
डालसा के सचिव- नीतीश निलेश गंगा ।
सलाह – हिंदी, अंग्रेजी व बांग्ला भाषा में दिए जाएंगे ।

3.छोटे व्यापारियों की मदद के लिए कौन सा आंदोलन चलाया जा रहा है ?
Ans -परिवार बचाओ आंदोलन
इसके संस्थापक- सुमित खंडेलवाल
इसके तहत जमशेदपुर में कॉल संस्थाओं का कॉल सेंटर खोला जाएगा जिससे सभी व्यापारियों के समस्या का समाधान हो सकेगा, साथ ही नए मार्केट व नए अवसर की तलाश भी की जाएगी।

4.झारखंड सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर कौन सी सजा दी जाने की बात कही गई है ?
Ans- जेल या जुर्माना
आईपीसी की धारा 188,268 एवं 269 के अनुसार या अपराध है।
झारखंड में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है ।

5.स्वास्थ्य कर्मचारियों पर हमला करने वाले को कितने साल तक की सजा निर्धारित की गई है?
Ans- 7 साल की सजा व 5 लाख तक जुर्माना
इसमें 123 साल पुराने महामारी कानून में संशोधन किया जाएगा ।
सामान्य मामलों – 50 हजार जुर्माना व 3 महीने से 5 साल तक जेल।
गंभीर मामले- 1 लाख- 5लाख तक जुर्माना, 6 महीने से 7 साल तक जेल ।

6.किसके द्वारा बिना राशन कार्ड वाले लोगों को राशन देने का निर्देश जारी किया गया है?
Ans-रांची हाई कोर्ट।
इसमें कहा गया है कि जिन्होंने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है या आवेदन नहीं दिया है उन्हें भी राशन दी जाए।

7.झारखंड में रिम्स किस थेरेपी द्वारा अब कोरोना संक्रमित लोगों का इलाज करेगी?
Ans -प्लाज्मा थेरेपी
28 दिनों बाद इस पर काम शुरू किया जाएगा।

8.किस संस्था द्वारा सभी कंपनियों के कर्मचारियों को मेडिक्लेम की सुविधा अनिवार्य किया गया है?
Ans – इरडा (इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया)
बीमा नियामक कंपनी है।
स्थापना -1999 (मल्होत्रा कमेटी के अंतर्गत)
हेड क्वार्टर- हैदराबाद ।
पहले अनिवार्य नहीं था पर अब मेडिक्लेम को अनिवार्य कर दिया गया है।
इसमें ईएसआई (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) अधिनियम 1948 के अंतर्गत या फायदा 21000 से कम सैलरी वाले को दिया जाता है। अब कंपनी के ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का भी फायदा इन्हें मिलेगा।
इसके लिए सभी औद्योगिक और कमर्शियल प्रतिष्ठानों, दफ्तरों में कामकाज शुरू करने से पहले स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर को अपनाना अनिवार्य होगा।

9.सीएम हेमंत सोरेन को राष्ट्रपति द्वारा वर्ष 2020 में किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
Ans -दिल्ली चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड।
(विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के रूप में अनुकरणीय कार्य के लिए)

10.झारखंड में राज्य स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी एग्रोटेक 2019 में किसे पुरस्कार दिया गया ?
Ans -कृषक संजीत बोबोंगा (चाईबासा के रहने वाले हैं)
वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए दिया गया।

11.चेरो जनजाति को और किस नाम से जाना जाता है?
Ans -12 हजारी और 13 हजारी।
निवास स्थान- पलामू, गढ़वा ,लातेहार।
पंचायत के प्रधान को ‘मुखिया’ कहा जाता है।

12.कौन सी जनजाति बांस की कला में निपुण मानी जाती है?
Ans -महली जनजाति
निवास स्थान- गुमला, हजारीबाग, सिमडेगा, धनबाद ,सिंहभूम आदि।
सर्वोच्च देवता- सुरजी देवी।

13.किस जनजाति के युवा गृह को ‘कोड़बाह’ कहा जाता है?
Ans -सौरिया पहाड़िया
निवास स्थान- देवघर ,गुड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, दुमका आदि।
इनकी बोली मालतो है ।
यह द्रविड़ परिवार से संबंधित है।

14.पाटो सरना किस जनजाति का प्रमुख त्योहार है?
Ans- खड़िया जनजाति
निवास स्थान- सिंहभूम ,गुमला, हजारीबाग। गाँव का मुखिया प्रधान कहलाता है।
भाषा खड़िया है जो मुंडारी भाषा की एक शाखा है ।

15.करमदाहा मेला कहां लगता है ?
Ans – जामताड़ा
यह मकर सक्रांति के अवसर पर करमदाहा नामक स्थान पर लगाया जाता है।
इस मेले को शिव के मंदिर परिसर में लगाया जाता है।
यह मेला 17 वी सदी के मध्य से लगाया जा रहा है।


Share it