Q. हाल ही में हुए चुनाव में बिहार विधान परिषद के कितने प्रत्याशी निर्विरोध जीते हैं?
हाल में विधान परिषद के नौ प्रत्याशी निर्विरोध जीते हैं। इसमें जदयू और राजद के तीन-तीन और भाजपा के दो और कांग्रेस के 1 उम्मीदवार शामिल है।
जदयू ने गुलाम गौस, भीष्म साहनी, कुमुद वर्मा को और भाजपा ने सम्राट चौधरी और संजय मयूर को राजद सुनील सिंह, फारुख शेख, रामबली सिंह और कांग्रेस ने समीर कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था। बिहार में विधानसभा जीत के लिए 1 उम्मीदवार को कम से कम 25 वोट की आवश्यकता थी।
निर्विरोध जीतने के बाद वर्तमान में विधानसभा की स्थितिः जदयू के 23, भाजपा के 17, राजद के 6 और कांग्रेस के तीन सदस्य हैं अभी भी 21सीट खाली पड़ी हुई है।
Q. कोरोनावायरस की वैक्सीन COVAXIN के क्लिनिकल ट्रायल का काम बिहार के किस अस्पताल में शुरू हुआ?
कोरोनावायरस की वैक्सीन कुवैत इनके क्लिनिकल ट्रायल का काम बिहार के एम्स पटना में शुरू किया गया है। देश में सबसे पहली बार यही पर कोशिश किया गया है। सबसे पहले एक युवक को यह दवा दिया गया है। जिन लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। उन्हें 14 दिन बाद दोबारा यह डोज दी जाएगी। 28 दिनों के बाद यह अध्ययन किया जाएगा की वैक्सिंग का क्या परिणाम आ रहा है।
Q. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रमुख सचिव कौन हैं?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रमुख सचिव चंचल कुमार हैं।
Q. बिहार के किस जिले में एक सरकारी विद्यालय में ज्ञान बगीचा का निर्माण कराया गया है?
बिहार के कैमूर जिले में एक सरकारी विद्यालय में ज्ञान बगीचा का निर्माण कराया गया है। विद्यालय कैंपस के बगीचे में गणित के सूत्र, विज्ञान के सिद्धांत, हिंदी व्याकरण का समास और संधि और बहुत सारा ज्ञान ज्ञान के बगीचे में लोहे के सिलापट पर दिखाई देगा। इससे बच्चों का बौद्धिक क्षमता बढ़ेगा खेल खेल में बच्चे काफी कुछ सीख सकेंगे। लॉक डाउन की अवधि में यहां के शिक्षकों ने इसे अपने निजी फंड से तैयार किया है जो काफी सराहनीय कार्य है। इस विद्यालय का नाम है उत्क्रमित उच्च विद्यालय कटरा।
Q. बिहार में कितने वर्ष या उससे अधिक के अनुपयोगी कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश सभी विभागों को दिया गया है?
बिहार में 50 वर्ष या उससे अधिक उम्र के अनुपयोगी कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश सभी विभागों को दिया गया है। यह निर्देश सामान्य प्रशासन द्वारा जारी किया गया है। यह सेवा बिहार सेवा संहिता खंड 74 के तहत किया गया है।
Q.बिहार के किस विश्वविद्यालय ने भारत में पहली बार ऑनलाइन पीएचडी परीक्षा लेकर एक रिकॉर्ड बनाया है?
बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय ने भारत में पहली बार ऑनलाइन पीएचडी परीक्षा लेकर एक रिकॉर्ड बनाया है। यह विश्वविद्यालय यूजीसी की दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पहली बार ऑनलाइन परीक्षा लेकर पूरे देश में कीर्तिमान स्थापित किया है। कुलपति राजेश सिंह कि सीधी निगरानी में इस परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें शत प्रतिशत सभी विद्यार्थी शामिल भी हुए थे। 16 विषयों में अध्ययनरत सभी 44 रिसर्चरों ने परीक्षा में भाग लिया।

Q. बिहार के किस शहर से सितंबर 2020 से उड़ान संचालन शुरू करने की घोषणा की गई है?
बिहार के दरभंगा शहर से सितंबर 2020 से उड़ान संचालन शुरू करने की घोषणा की गई है। यह उत्तर बिहार का पहला एयरपोर्ट होगा। पहले दो-तीन महीनों में आंशिक रूप से कुछ विमानों की आवा गमन की व्यवस्था की जाएगी उसके बाद दिसंबर 2020 से सारे विमानों की उड़ान की व्यवस्था हो जाएगी। इस प्रस्तावित दरभंगा एयरपोर्ट का नाम प्रसिद्ध मैथिली कवि के नाम पर रखा गया है।
Q. बेला रेल पहिया कारखाना बिहार के किस जिले में स्थित है?
बेला रेल पहिया कारखाना बिहार के सारण जिले में स्थित है। यह सारण जिले के दरियापुर प्रखंड में है। यह ₹150000000 लागत से देश का दूसरा सबसे बड़ा रेल पहिया कारखाना है जिसमें तकनीकी चूक की वजह से विस्फोट हुआ है।
Q. बिहार के वर्तमान मुख्य सचिव कौन है? जिन्हें हाल ही में दूसरी बार सेवा विस्तार मिला है?
बिहार के वर्तमान मुख्य सचिव दीपक कुमार है जी ने हाल ही में दूसरी बार सेवा विस्तार मिला है । यह फरवरी 2021 तक मुख्य पद पर रहेंगे। यह 1984 बैच के बिहार कैंडत के आईएएस अधिकारी हैं। यह 29 फरवरी 2020 को सेवानिवृत्त होने वाले थे। बिहार में विधानसभा चुनाव और कोरोना संक्रमण को देखते हुए उन्हें यह दूसरी बार सेवा विस्तार मिला है।
Q. ब्रिटानिया बिहार समेत चार राज्य में अगले 2 साल में 700 करोड़ रुपए निवेश करेगी यह प्लांट बिहार में कहां लगाया जा रहा है?
बिहार समेत चार राज्यों में अगले 2 साल में 700 करोड़ रुपए बिहटा के पटना प्लांट में निवेश करेगी। यह प्लांट बिहार ,उत्तर प्रदेश, उड़ीसा और तमिलनाडु में लगाई जाएगी। बिहार में ब्रिटानिया ने 2008 में सरकार से समझौता किया था। बिहार औद्योगिक विकास प्राधिकार ने इसे सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र में 15 एकड़ जमीन आवंटित की है।
Q. बिहार चिकित्सा सेवा एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के नए प्रबंध निदेशक कौन बनाए गए हैं?
बिहार चिकित्सा सेवा एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार झा को बनाया गया है जो लखीसराय से हैं।