Share it

1.पहले किसान रेल किन दो स्थानों के बीच चलेगी?

Ans-यह ट्रेन महाराष्ट्र के देवलाली स्टेशन से बिहार के दानापुर रेलवे स्टेशन तक चलेगी। इस रेल की शुरुआत 7 अगस्त 2020 को महाराष्ट्र और बिहार के बीच में हुई है। इसका उपयोग दो स्टेशनों के बीच फलों और सब्जियों के परिवहन के लिए और कृषि उपज के वितरण के लिए किया जाएगा।

2.बिहार में रंगीन मछलियों के उत्पादन पर राज्य सरकार कितने प्रतिशत तक का अनुदान देगी?
Ans-बिहार में रंगीन मछलियों के उत्पादन पर राज्य सरकार 60% तक का अनुदान देगी। यह योजना पीएम मत्स्य संपदा के तहत लाई गई है।
इसका प्रमुख लक्ष्य उत्पादन और बिक्री के जरिए युवा और महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार दिलाना है। इस योजना के लिए प्रशिक्षण किसानों युवा में महिलाओं को कोलकाता में दिया जाएगा।
गोल्ड फिश, कोई कप, ब्लैक वीडियो, एंजेल चिचलेट, एंजल फिश, रेड लाइन, टारपीडो, लोचेज, लिफफिस, मौली, गप्पीज, प्लेटी मछलियों का उत्पादन इसके जरिए किया जाएगा।
इस योजना को तीन भागों में बांटा गया हैः
इंटीग्रेटेडः रंगीन मछली फार्मिंग के लिए 500 वर्ग मीटर है 3 की लागत 2500000 प्रति इकाई की गई है। जिसमें सालाना लगभग एक लाख रंगीन मछली का उत्पादन किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
मीडियमः इसमें 150 वर्ग मीटर की लागत इकाई ₹800000 रखी गई है। तथा इसमें सालाना 30 से 32000 मछलियां का उत्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है।
सबसे छोटाः 300 फीट की लागत की कीमत ₹300000 है। इसमें सालाना लगभग 10,000 मछलियों के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

3.किसके द्वारा लिखित आलेख को लंदन से प्रकाशित टुगेदर एंड एंथोलॉजिस्ट फ्रॉम द कोविड-19 एंडेमिक नामक किताब में जगह मिली है?
Ans- सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार द्वारा लिखित आलेख को लंदन से प्रकाशित टुगेदर एंड एंथोलॉजिस्ट फ्रॉम द कोविड-19 एंडेमिक नामक किताब में जगह मिली है। उद्देश्य वायरस से लड़ने वाले कार्यकर्ताओं और फ्रंटलाइन सेवाओं का समर्थन करना है।

3.बौद्ध कालीन इतिहास से जुड़ा “नोनगढ़ किला “बिहार के किस जिले में स्थित है?
Ans-बौद्ध कालीन इतिहास से जुड़ा नोनगढ़ किला बिहार के लखीसराय जिले में स्थित है। बिहार प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल कला अधिनियम 1976 के तहत इसे सुरक्षित क्षेत्र के रूप में घोषित किया गया है।
बिहार राज्य मानव अधिकार आयोग का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है
विनोद कुमार सिन्हा को बिहार राज्य मानव अधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

4.बिहार के किस जिले में जन्मे हाल ही में सुप्रसिद्ध उपन्यासकार डॉ शत्रुघ्न प्रसाद का निधन हो गया इनका जन्म बिहार के किस जिले में हुआ था?
Ans-बिहार के सुप्रसिद्ध उपन्यासकार डॉ शत्रुघ्न प्रसाद का निधन सारण जिले में हुआ। इनका जन्म भी सारण जिले में ही हुआ था।
यह 60 वर्षों से रचनात्मक साहित्य जगत में सक्रिय थे। नालंदा जिले के एक कॉलेज में यह हिंदी के विभागाध्यक्ष रहे। इनकी प्रतिभा को देखते हुए 2016 में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया था।
इन की प्रसिद्ध रचना है सरस्वती सदा हीरा, कश्मीर की बेटी, सुनो भाई साधो, हेमचंद्र विक्रमादित्य आदि।


5.भारत माला प्रोजेक्ट के तहत देश का सबसे लंबा सड़क पुल बिहार के किस जिले में बनाया जा रहा है
Ans- भारत माला प्रोजेक्ट के तहत देश का सबसे लंबा सड़क पुल बिहार के मधुबनी जिले में बनाया जा रहा है। इस योजना के तहत बिहार में 1432 किलोमीटर नई सड़क बनेगी।
भारत माला प्रोजेक्ट के तहत मधुबनी जिला के उच्च भगवती अस्थान से परसर्मा होते हुए तारा स्थान महिषी तक दो स्थलों को इस सड़क के माध्यम से जोड़ा जाएगा जिसने एनएच 527 ए शामिल है।
भारत का सबसे लंबा पुल यह कोसी नदी पर बनेगा। सड़क महासेतु और रेल महा सेतु की लंबाई1.78 किलोमीटर है। इस पुल में 204 पिलर और 50 मीटर लंबे 50 स्पैनों का इस्तेमाल किया जाएगा। इस पुल की लागत 1293 करोड़ बताई गई है।

भारतमाला योजना के तहत मोहनिया आरा, रजौली बख्तियारपुर सड़क के साथ-साथ इंटर कॉलेज और के तहत औरंगाबाद दरभंगा, सासाराम पटना, पटना हाजीपुर मुजफ्फरपुर, अररिया आदि में सड़कों का निर्माण करना है।


Share it