सोमालिया की समस्या क्या है? और इसका समाधान क्या है, इस पर चर्चा करें,
Vinay singh Vinayiasacademy.com
सोमालिया अफ्रीका के पूर्वी भाग में स्थित एक देश है जहां पर स्वतंत्रता की अब अलग-अलग लड़ाई चल रही है, सोमालीलैंड स्वतंत्रता चाहता है, जबकि पुटलैंड और जुब्लland ने संघीय सरकार से संबंध अपना तोड़ लिया है, अल सबाब देश के महत्वपूर्ण हिस्सा और प्रमुख सड़क पर नियंत्रण रखता है, संघीय सरकार और कम से कम 3 संघीय सदस्य राज्य भी अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर काम कर रहे हैं। निर्धारित चुनावी कैलेंडर बिना मतदान के समाप्त हो गया है, फिर भी चुनाव या राजनीतिक परिवर्तन के लिए कोई सहमति वाली रूपरेखा मौजूद नहीं है। एक विवादास्पद प्रक्रिया में सरकार ने एक तरफा संविधान में बदलाव किया, एक चुनावी कानून पारित किया और एक चुनाव आयोग के स्थापना कर दिया जिसे उसके विरोधी ने स्वार्थपूर्ण और एकतरफा बताकर खारिज कर दिया। उसका तर्क है कि 2012 का संविधान अभी भी देश का कानून है, परिणामस्वरूप सोमालिया संवैधानिक वैधता के दो परस्पर विरोधी ताकत के बीच फंस गया है। उधर, सरकार का कहना है कि वह सोमालिया के लिए लंबे समय से प्रतिष्ठित लोकतांत्रिक लक्ष्य को आगे बढ़ा रही है, पर सार्वभौमिक मताधिकार और दल आधारित राजनीति सोमालिया लोगों के लिए भी दूर की कौड़ी है। सोमालिया राजनीतिक विघटन के कगार पर है, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को यहां राजनीतिक स्थिरता के लिए कदम उठाना चाहिए।