विश्व का सबसे सुंदर हवाई अड्डा का खिताब किसे मिला है? भारत के किस हवाई अड्डा को इस श्रेणी में भी रखा गया है
अंतर्राष्ट्रीय डिज़ाइन पुरस्कार प्रीवर्षाय, 2026 द्वारा जारी दुनिया के साथ सबसे खूबसूरत हवाई अड्डे के सूची में भारत के दो एयरपोर्ट को जगह दिया गया है .जिसमें भारत का नवी मुंबई और गुवाहाटी एयरपोर्ट शामिल है। इसके लिए नवाचार, यात्री अनुभव, पर्यावरण दृष्टिकोण और स्थानीय सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखकर किया गया है। दुनिया के सबसे खूबसूरत airport की सूची में चीन के ग्वांगझोऊ बाइवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टर्मिनल 3, जर्मनी का फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट का टर्मिनल 3, कंबोडिया का टेको इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमेरिका का सैन डिएगो इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टर्मिनल 1, और अमेरिका का ही पिट्सबर्ग इंटरनेशनल एयरपोर्ट शामिल है। चीन के एयरपोर्ट को इसमें जगह इसलिए दिया गया है कि उसके पूरे क्षेत्र में हरित क्षेत्र के रूप में विकसित है, लगभग 10000 वर्ग मीटर में फैले इंडोर और आउटडोर गार्डन यात्रियों की प्रकृति के बीच होने का एहसास कराते हैं। नवी मुंबई एयरपोर्ट के डिज़ाइन में भारतीय संस्कृति के प्रतीक कमल की झलक दिखाई देती है। हरे भले खुले क्षेत्र प्राकृतिक रोशनी और आधुनिक सुविधाओं के साथ एयरपोर्ट भारतीय वास्तुकला की नई पहचान बनकर उभरा है। गुवाहाटी का एयरपोर्ट का नया टर्मिनल पूर्वोत्तर भारत की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। बांस से प्रेरित इंटीरियर इसकी सबसे बड़ी खासियत है। स्थानीय कला, लोककथा और स्थानीय शिल्प कौशल इसमें शामिल हैं गुवाहाटी में इस एयरपोर्ट का नाम गोपीनाथ बोरदोले एयरपोर्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *