लेबनान का ब्यूफोट किला चर्चा में क्यों है
Vinay singh Vinayiasacademy.com
इज़राइल की सेना ने दक्षिणी लेबनान के रणनीतिक महत्व वाले बिफोर्ट किले और उससे लगी पहाड़ी पर कब्जा कर लिया है, इसलिए ये चर्चा में आ चुका है। 700 m ऊंची पहाड़ी पर बने इस किले का निर्माण 12वीं सदी में क्रूसेडर्स ने किया था। इसका मूल नाम बेलफोर्ट यानी कि सुंदर किला था ,जो समय के साथ नाम परिवर्तित होकर बीफोर्ट बन गया। 1190 में सलाउद्दीन अय्युबी ने इस पर कब्जा कर लिया था। यहां से दक्षिणी लेबनान, लितानी नदी घाटी और उत्तरी इजराइल पर नजर रखी जा सकती है।