झारखंड में मनरेगा के नए में यह कहा गया कि रोजगार घटा है. लेकिन पंजीकृत परिवार बढ़ा है
टेक इंडिया झारखंड नरेगा ब्रांच और भोजन का अधिकार अभियान के द्वारा झारखंड में नरेगा की स्थिति को लेकर वर्ष 2024 एवं 2025 की रिपोर्ट सामने आ गई है. इसके अनुसार मनरेगा में पंजीकरण करने वाले परिवार की संख्या बढ़ी है. लेकिन उनको दिया जाने वाला रोजगार घट गया है. कुल पंजीकृत परिवार 73 लाख 30000 था जिन में केवल 20 लाख 2000 परिवार को ही काम मिला है. राज्य के 24 जिला में से 20 जिला में मानव दिवस में गिरावट दर्ज की गई है .सबसे ज्यादा साहिबगंज जामताड़ा रामगढ़ और लोहरदगा जिले में गिरावट आई है. वहीं गढ़वा में सबसे ज्यादा मानव दिवस की वृद्धि हुई है .इसके अलावा चार आदिवासी बहुल जिला खूंटी सिमडेगा गुमला और पश्चिम सिंहभूम में भी मानव दिवस में गिरावट हुई है