साइकिल को लेकर भारत सरकार की क्या योजना है ? विश्व में सबसे अधिक साइकिल कहां के लोग चलाते हैं? विश्व में सबसे अधिक साइकिल की संख्या किस देश में है
Vinay singh Vinayiasacademy.com
बढ़ते ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से निपटने के लिए भारत के प्रमुख शहर में साइकिल चलाने को प्रेरित किया जा रहा है, जिसमें लोग पेट्रोल, डीजल की गाड़ी छोड़कर साइकिल अपना लेंगे। इसके लिए चंडीगढ़ को सबसे पहले चुना गया है। वर्तमान में चेन्नई में व्यवस्था लगभग शुरू हो चुकी है। हैदराबाद में इसे लेकर सोलर ट्रैक बनाया गया है। उदयपुर में इको फ्रेंडली कदम उठाया गया है। विश्व में अगर देखा जाए तो दुनिया में सबसे अधिक साइकिल चीन में जहां 500000000(50 crore) साइकिल मौजूद है ,रोजाना सबसे ज्यादा साइकिल चलाने वाले देश के रूप में नीदरलैंड नंबर 1 पर है। यहां लगभग 60% लोग नियमित रूप से साइकिल चलाते हैं। भारत में होने वाले कुल कामकाजी या निजी सफारी में 60 फीसदी सफर 5 km से कम दूरी के होते हैं, ऐसे में लगभग एक फीसदी शहरी भारतीय छोटी दूरी 2 km तक के लिए साइकिल को ही अपना प्राथमिक साधन मानते हैं। वर्ष 1817 में जर्मनी के कार्ल वेन राइस एवं बाद में मैक मिलन ने इसका आविष्कार किया था। पहली साइकिल में पैडल नहीं होता था, इसे पैरों से चलाया जाता था। साइकिल ने आज़ादी के समय भी बहुत बड़ा अपनी भूमिका निभाई थी।