डिजिटल अर्थव्यवस्था में और एआई प्रदर्शन में भारत का स्थान क्या है?
Vinay singh Vinayiasacademy.com इंडियन काउंसिल for रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकोनॉमिक रिलेशंस के सेन्टर for इंटरनेट एंड डिजिटल इकोनॉमी द्वारा जारी स्टेट ऑफ़ इंडिया डिजिटल इकोनॉमी 2026 रिपोर्ट के अनुसार, भारत 5वीं सबसे अधिक डिजिटलाइज्ड अर्थव्यवस्था बन गया है। 2025 में यह 8वें स्थान पर था। एआई प्रदर्शन के मामले में और चिप्स एआई इंडेक्स में अमेरिका, चीन और सिंगापुर के बाद भारत चौथे स्थान पर है। यह उछाल डिजिटल कनेक्टिविटी, फिनटेक विकास और नवाचार क्षमता में सुधार का परिणाम है। दुनिया की जीडीपी के 96% को कवर करने वाले 71 देशों में की गई स्टडी से पता चलता है कि भारत डिजिटल प्रदर्शन में जर्मनी, फ़्रांस, जापान और कनाडा सहित प्रमुख विकसित अर्थव्यवस्था से आगे निकल गया है। भारत ने डिजिटल माध्यम से करीब ₹31000000000000 का ट्रेड किया है और दुनिया के सबसे बड़े एआई टैलेंट का हब बन गया है। भारत में एआई उपयोग और प्रतिभा तो बहुत है। लेकिन वैश्विक निजी एआई निवेश का केबल 1% हिस्सा ही मिलता है। एडवांस चिप्स, कंप्यूटिंग क्षमता और बड़े एआई मॉडल अभी कुछ ही देशों के पास केंद्रित हैं। विशेषज्ञों के अनुसार भारत को अपने डिजिटल स्केल को इनोवेशन के लिए अधिक निवेश रिसर्च और स्टार्टअप यूनिवर्सिटी सहयोग को मजबूत करना होगा। एआई रैंक में दुनिया में चौथा स्थान सबसे डिजिटल अर्थव्यवस्था में दुनिया में 5वां स्थान। एआई यूजर में वैश्विक हिस्सेदारी में 26%, भारत का एआई टैलेंट के मामले में दुनिया में दूसरा स्थान और डिजिटल निर्यात ₹31000000000000 का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *