झारखंड में सूचना आयुक्त किसे बनाया गया है?
Vinay singh jharkhandaajtak.in
चयन समिति ने आरटीआई अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप प्रक्रिया को अपनाया और विभिन्न नामों की अनुशंसा की, जिन्हें अब सूचना आयुक्त का पद दे दिया गया है। इसमें अनुज सिन्हा, तनुज खत्री, शिवपूजन पाठक और अमूल्य नीरज का नाम शामिल किया गया है। अनुज सिन्हा वरिष्ठ पत्रकार हैं एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व प्रवक्ता तनुज खत्री हैं। भाजपा के के पूर्व मीडिया प्रभारी शिव पूजन पाठक हैं और कांग्रेस के पूर्व महासचिव अमुल नीरज खलखो है, जिन्हें सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। इनका कार्यकाल 3 साल का होगा। इनमें 3 नाम वैसे हैं जिन पर पहले कुछ आपत्ति आई थी।
अब इसके बाद राज्य सरकार मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति भी करेगी।
इसके बाद आयोग में बच्चे एकमात्र सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी को कार्यवाहक मुख्य सूचना आयुक्त का पद दिया गया था। 8 में 2020 को उनका कार्यकाल भी खत्म हो गया। इसके बाद से सूचना पद खाली पड़ा हुआ था।