झारखंड डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड क्या है
Vinay singh Vinayiasacademy.com झारखंड सरकार द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई गवर्नेंस विभाग के प्रस्ताव पर एक स्वीकृति दिया गया है, जो भारत सरकार की योजना भारत नेट परियोजना के तहत ही काम करेगा। योजना का प्राथमिक उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर प्रत्येक ग्रामीण घर तक हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना है। राष्ट्रीय टेलीकॉम नीति 2012 के तहत सभी ग्राम पंचायत को उच्च गुणवत्ता वाला ब्रॉडबैंड उपलब्ध कराना है। इसका पंजीकृत कार्यालय झारखंड में होगा। कंपनी की न्यूनतम अधिकृत पूंजी ₹200000000 होगी। शुरुआत में इसके 100% से राज्य सरकार के पास होंगे लेकिन केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग की अनुशंसा के बाद केंद्र सरकार भी इसमें हिस्सेदार बन जाएगी। इस कॉरपोरेशन के सुचारू संचालन के लिए उच्च स्तरीय निदेशक मंडल का गठन किया जाएगा। झारखंड के लगभग % गांवों में मोबाइल कनेक्टिविटी और 4 जी इंटरनेट सेवा पहुंच चुका है जबकि 5 जी नेटवर्क का विस्तार तेजी से हो रहा है। अधिकांश 5जी सेवा मुख्य रूप से रांची, जमशेदपुर जैसे प्रमुख शहरी क्षेत्र और नजदीक गाँव में ही है, इसलिए इसकी जरूरत महसूस हो गई है।