महेंद्र सिंह धोनी होंगे झारखंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर .
झारखंड पर्यटन विभाग का ब्रांड एम्बेसडर बनाने के लिए महेंद्र सिंह धोनी तैयार हो गए हैं .इसके बाद राज्य के पर्यटन स्थल की ब्रांडिंग और प्रचार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा. झारखंड को खेल पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा. युवा खिलाड़ी को प्रेरणा और बेहतर मंच मिलेगा. स्थानीय खेल और सांस्कृतिक विरासत को बराबर मिलेगा.
रांची धनबाद और जमशेदपुर में मेट्रो रेल बनाया जा सकता है.
झारखंड सरकार ने राज्य के तीन प्रमुख शहर रांची धनबाद और जमशेदपुर में मेट्रो रेल परियोजना लागू करने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा है .यह प्रस्ताव शहरी विकास और आवास मंत्रालय भारत सरकार के सचिव को भेजा गया है .राज्य सरकार ने योजना के अंतर्गत ट्रांसिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट को भी अपने की योजना बनाई है. इसके तहत उच्च घनत्व, मिश्रित भूमि उपयोग और बेहतर कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा पटना और भुवनेश्वर जैसे शहर में मेट्रो योजना कार्य ने साबित कर दिया है कि यह प्रणाली द्वितीय श्रेणी की राजधानी में शहरी परिवहन को नई दिशा दे सकती है .इसी कारण से रांची धनबाद जमशेदपुर में मेट्रो रेल बनाया जाना चाहिए. इसमें कंप्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान पब्लिक, प्राइवेट पार्टनरशिप और वैल्यू कैप्चर फाइनेंसिंग उपाय शामिल है.
स्वच्छता के लिए जमशेदपुर और बुंडू को मिलेगा अवार्ड .
झारखंड के दो शहर जमशेदपुर और बुंडू को स्वच्छता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया जाएगा. स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 एवं 25 का परिणाम के बाद किया गया है. जमशेदपुर को राष्ट्रपति और बुंडू को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री के हाथों सम्मानित किया जाएगा. इसी दिन शहर की स्वच्छता रैंकिंग भी जारी कर दी जाएगी .
पलामू का किला का होगा जीर्णोध्दार बेतला में बनेगा टाइगर सफारी .
पलामू किला के संरक्षण व बेतला क्षेत्र में टाइगर सफारी के निर्माण को लेकर नई योजना सामने आ गई है. 2027 तक यह पूरा हो जाएगा. पलामू किला के समीप स्थित कमल दह झील के सौंदर्य करण के लिए भी एक अलग से प्रस्ताव लाया गया है. इसी प्रकार से बेतला के पास टाइगर सफारी के निर्माण को भी सहमति दे दी गई है. पलामू टाइगर प्रोजेक्ट के अंतर्गत बेतला के पास टाइगर सफारी के लिए 300 एकड़ जमीन चिन्हित किया गया है