1.झारखंड में सोहराय के बाद किन पांच उत्पादन के लिए जी आई टैग का चयन हुआ है -आदिवासी आभूषण ,भगिया सिल्क ,कुचाई सिल्क , कानी सॉल्, बांस शिल्प को जी आई टैग के लिए चुना गया है.
- जी आई टैग की शुरुआत कब हुई? इस कौन देता है? भारत में सबसे पहले जी आई टैग किसे मिला- जी आई टैग की अवधारणा विश्व व्यापार संगठन द्वारा 1994 में शुरू की गई थी. उड़ीसा की काई चटनी भारत में जी आई टैग पाने वाला नया खाद्य पदार्थ है .भारत में जी आई टैग पाने वाला पहला उत्पाद दार्जिलिंग चाय है. खाद्य पदार्थों में मिथिला मखाना, पश्चिम बंगाल का रसगुल्ला मध्य प्रदेश का कड़कनाथ मुर्गा, बनारसी साड़ी ,चंदेरी साड़ी, महाराष्ट्र सोलापुर की चद्दर, कर्नाटक का मैसूर सिल्क तमिलनाडु का कांचीपुरम सिल्क, आंध्र प्रदेश के तिरुपति का लड्डू जैसे उत्पाद को भी शामिल किया गया है.
- झारखंड के किस व्यक्ति को वर्ष 2023 का मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी का अखिल भारतीय भवानी प्रसाद मिश्र सम्मान दिया गया है- यह कार्यक्रम भोपाल में आयोजित किया जाता है. इस बार यह पुरस्कार जमशेदपुर की सोनी सुगंधा को मिला है .यह सम्मान उन्हें गजल संग्रह आसमान का आंगन के लिए दिया गया है.
- गवाई नदी योजना किस जिले में चल रही है -योजना बोकारो जिले में चल रही है. जो नौडीहा योजना के जैसी है. यह ग्रामीण जला पूर्ति योजना है.
- झारखंड से अमेरिका में हर वर्ष कितने रुपए का निर्यात होता है- यह निर्यात 1193 करोड रुपए का है .इसमें मुख्य रूप से फेरो alloys, रोलर बेयरिंग, ऑटोमोबाइल पार्ट्स, maica, स्टील उत्पादन, इलेक्ट्रिकल उपकरण और कपड़ा भेजा जाता है. झारखंड के कुल निर्यात का लगभग 7.77% अमेरिका को जाता है.