झारखंड में 35 बांध के लिए विश्व बैंक के द्वारा कितना प्रतिशत राशि लोन में दिया जाएगा जो डैम की सुरक्षा हेतु जरूरी है?- वर्ल्ड बैंक द्वारा 70% राशि दी जाएगी, 30% राशि राज्य सरकार वहन करेगी..35 डैम के लिए कितनी राशि स्वीकृत गई है?- पूनाशि जलाशय योजना के लिए 1891 करोड़ राशि दी गई है.
झारखंड में कितने जिले में नए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल खोला जा रहा है?- यह मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल धनबाद देवघर खूंटी गिरिडीह जामताड़ा और पूर्वी सिंहभूम में सदर अस्पताल को अपग्रेड करके पीपीपी मोड में खोला जाएगा.
वर्तमान में झारखंड में कितने मेडिकल कॉलेज है?- वर्तमान में झारखंड में 7 सरकारी मेडिकल कॉलेज और दो प्राइवेट मेडिकल कॉलेज उपलब्ध है. राज्य राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अनुसार प्रति 10 लाख की आबादी पर एक मेडिकल कॉलेज होना चाहिए.
विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग क्या है?- झारखंड राज्य में विभिन्न कारण से विस्थापित लोगों के लिए एक आयोग बनाया गया है. जिसमें 1Lakh 57 हजार परिवार को लाभ मिलेगा. जैसे कहीं पर उद्योग लग रहा है खनन शुरू हो रहा है बाँध या जलाशय बनाया जा रहा है तो ऐसे परिवार को विस्थापित कर दिया जाता है उनके लिए यह योजना लाई गई है.
झारखंड में विस्थापन आयोग में किन्हें सदस्य बनाया जा रहा है?- आयोग का अध्यक्ष और सदस्य को सरकार मनोनीत करेगी. इनका कार्य 3 साल का होगा. एक महीने की पूर्व सूचना पर यह इस्तीफा दे सकते हैं. विशेष परिस्थिति में सरकार इन्हें हटा सकती है. अध्यक्ष ऐसे व्यक्ति को बनाया जाएगा जिनका सामुदायिक विकास कार्य क्षेत्र में 10 वर्ष के काम करने का अनुभव हो ,सदस्य प्रशासनिक अनुभव रखने वाले संयुक्त सचिव स्तर के पदाधिकारी होंगे, आमंत्रित सदस्य आयोग यदि जरूरी समझे तो अधिकतम तीन लोगों को जो शेड्यूल कास्ट शेड्यूल ट्राइब और ओबीसी के होंगे ,उन्हें लाया जा सकता है. इसमें डीसी, जिला परिषद अध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख ,ग्राम प्रधान ,मानकी मुंडा भी होंगे. इसी प्रकार से सदस्य सचिव का भी एक पद होगा.