जयपुर के हवामहल का निर्माण किसने करवाया था, इसका डिज़ाइन किसने तैयार किया था?
Vinay singh Vinayiasacademy.com
जयपुर के हवा महल का निर्माण 1799 ईसवी में जयपुर के शासक महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने करवाया था। इसके सबसे ऊपर, भगवान कृष्ण के मुकुट का प्रतीक है। 5 मंजिला हवा महल इमारत में सीढ़ी नहीं है और रैंप के सहारे ऊपर जाना पड़ता है। इमारत की डिज़ाइन उस्ताद लालचंद ने डिज़ाइन किया था। इसका निर्माण शाही घराने की महिला के लिए किया गया था ताकि वे बिना किसी की नजर में आए सड़क पर होने वाले उत्सव को देख सकें। इसकी पहली मंजिल पर शरद मंदिर, दूसरी पर रतन मंदिर, तीसरे पर विचित्र मंदिर और चौथे पर प्रकाश मंदिर और 5वें पर हवा मंदिर है।