current-affairs – Vinay IAS Academy https://vinayiasacademy.com Rashtra Ka Viswas Thu, 20 Aug 2020 05:18:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=5.3.4 वित्त आयोग संबंधित प्रश्न https://vinayiasacademy.com/?p=2981 https://vinayiasacademy.com/?p=2981#respond Wed, 19 Aug 2020 14:38:15 +0000 https://vinayiasacademy.com/?p=2981 Share itफाइनेंस कमीशन क्या है? वित्त आयोग का मुख्य कार्य क्या है? वित्त आयोग के सदस्य कौन होते हैं? राज्य का वित्त आयोग कैसे कार्य करता है? 14वां वित्त आयोग ने क्या सिफारिश की है? 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन हैं? राजकोषीय संघवाद क्या है? vinayiasacademy.com वित्त आयोग एक संवैधानिक संस्था एवं अर्ध न्यायिक […]

The post वित्त आयोग संबंधित प्रश्न appeared first on Vinay IAS Academy.

]]>
Share it

फाइनेंस कमीशन क्या है? वित्त आयोग का मुख्य कार्य क्या है? वित्त आयोग के सदस्य कौन होते हैं? राज्य का वित्त आयोग कैसे कार्य करता है? 14वां वित्त आयोग ने क्या सिफारिश की है? 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन हैं? राजकोषीय संघवाद क्या है?

vinayiasacademy.com वित्त आयोग एक संवैधानिक संस्था एवं अर्ध न्यायिक संस्था है। संवैधानिक का अर्थ है कि भारत सरकार अधिकारी कारण पर इन की अनुशंसा को मानेगी ,22 नवंबर 1951 को वित्त आयोग का गठन किया गया था, 1993 ईस्वी सभी राज्य में भी एक वित्त आयोग का गठन किया जाता है। आमतौर पर वित्त आयोग का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है । संविधान के अनुच्छेद 280 के द्वारा है जिसमें राष्ट्रपति नियुक्ति करते हैं लेकिन अगर राष्ट्रपति चाहे तो पहले भी इसे समाप्त कर के नए वित्त आयोग की घोषणा कर सकते हैं ।vinayiasacademy.com वित्त आयोग में एक अध्यक्ष और 4 सदस्य होते हैं सभी की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है ।अध्यक्ष एवं सदस्य को पुनः निर्वाचित किया जा सकता है। सदस्य में से 2 सदस्य पूर्णकालिक होते हैं और 2 सदस्य अंशकालिक होते हैं। एक सदस्य किसी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हो सकते हैं ।दूसरे सदस्य लेखा विभाग के ज्ञाता होते हैं। तीसरे सदस्य प्रशासनिक क्षेत्र के ज्ञाता होते हैं और चौथे सदस्य अर्थशास्त्र के ज्ञाता होते हैं।
15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह है एवं सदस्य शक्तिकांत दास रमेश चंद्र अशोक लहरी और अनूप सिंह ।इसके सचिव अरविंद मेहता हैं।


राजकोषीय संघवाद की विचारधारा वर्तमान में मजबूत हुई, 1959 ईस्वी में जर्मनी के रिचर्ड मसग्रेव ने राजकोषीय संघ वाद का सिद्धांत को लाया। जिसमें बताया गया है कि केंद्र के पास किसी भी वित्तीय शक्ति में सबसे अधिक ताकत होती है ।vinayiasacademy.comप्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष को अधिक रूप से केंद्र ही वसूलता है ।उसे राज्य की जनसंख्या, राज्य की वित्तीय स्थिति, वन प्रदेश, अलग-अलग प्रकार की क्षेत्रफल के अनुसार देना चाहिए।
वित्तीय आयोग के कार्य को अगर देखा जाए तो मुख्य रूप से राजस्व का बंटवारा करना ,केंद्र व राज्य के बीच में भारत की संचित निधि से कितना पैसा राज्य को देना है इस पर विचार करना, राज्य वित्त आयोग की सिफारिश के आधार पर यह बताना कि वह अपने राजस्व संग्रह कैसे करें। पंचायत व नगरपालिका के संसाधनों की पूर्ति करना ,राष्ट्रपति द्वारा भेजा गया और कोई विषय जो वित्तीय प्रकृति का होता है ,उसे आगे लाना ।उत्तर पूर्वी भारत में जूट विशेष जो आय होती है उसे बंटवारा करना, अनुदान भुगतान के लिए एक सिद्धांत का विकास करना ,राजस्व की प्रतिशत में एक राय बनाना ,ऋण सीमा तय करना, राजकोषीय उत्तरदायित्व बनाना, विशेष एवं सामान्य श्रेणी के राज्य के बीच मतभेद है उसे कम करना , जिन राज्यों को घाटा हो रहा है उन्हें अनुदान देना। जीएसटी के बाद अगर किसी राज्य को नुकसान हो जाता है तो उन्हें एक सौ प्रतिशत तक समर्थन देना यह मुख्य काम होता है।
वित्त आयोग भी एक परामर्श दात्री संस्था के जैसा कार्य करती है। इसकी सिफारिश को मानने के लिए सरकार बाध्य नहीं होती है ।केंद्र सरकार पर यह निर्भर करता है कि वह इसकी अनुशंसा को माने या नहीं माने ।vinayiasacademy.com हालांकि अधिकांश अनुशंसा को अभी तक मान ही लिया जाता है। अनुच्छेद 275 के द्वारा राज्यों के राजस्व सहायता अनुदान द्वारा किस प्रकार से बेहतर किया जाए इसके लिए भी वित्त आयोग सलाह देती है।
Vinayiasacademy.com


Share it

The post वित्त आयोग संबंधित प्रश्न appeared first on Vinay IAS Academy.

]]>
https://vinayiasacademy.com/?feed=rss2&p=2981 0
झारखंड को स्वच्छता सर्वेक्षण 2020(important current affairs for jpsc/jssc/bpsc/upsc) https://vinayiasacademy.com/?p=2977 https://vinayiasacademy.com/?p=2977#respond Wed, 19 Aug 2020 02:56:58 +0000 https://vinayiasacademy.com/?p=2977 Share itQ. मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत अकुशल श्रमिकों को कितने दिन रोजगार की गारंटी दी जाएगी? A-मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत अकुशल श्रमिकों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी जाएगी।इस योजना की शुरुआत 15 अगस्त के अवसर पर की गई है। इस योजना के तहत काम मांगने वाले को 15 दिनों में […]

The post झारखंड को स्वच्छता सर्वेक्षण 2020(important current affairs for jpsc/jssc/bpsc/upsc) appeared first on Vinay IAS Academy.

]]>
Share it

Q. मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत अकुशल श्रमिकों को कितने दिन रोजगार की गारंटी दी जाएगी?
A-मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत अकुशल श्रमिकों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी जाएगी।इस योजना की शुरुआत 15 अगस्त के अवसर पर की गई है। इस योजना के तहत काम मांगने वाले को 15 दिनों में काम नहीं देने पर सरकार के द्वारा बेरोजगारी भत्ता का व्यवस्था किया जाएगा। इस कार्य का संचालन नगर विकास एवं आवास विभाग राज्य शहरी आजीविका मिशन के माध्यम के तहत संचालित किया जाएगा।

Q.मनरेगा के लिए एस ओ आर शेड्यूल ऑफ रेट तैयार करने के लिए केंद्र सरकार झारखंड राज्य के कितने जिलों में अध्ययन करेगी
A-मनरेगा के लिए एस ओ आर शेड्यूल ऑफ रेट तैयार करने के लिए केंद्र सरकार झारखंड के 3 जिलों में अध्ययन करेगी। यह 3 जिले हैं रांची, गिरिडीह और साहेबगंज। इस अध्ययन के कार्य से राज्य का ग्रामीण विकास होगा।

Q. हाल ही में शांति गोपाल दा का निधन हुआ है वह किस खेल से जुड़े हुए थे?
A-शांति गोपालदा फुटबॉल खेल से जुड़े हुए थे। यह धनबाद के राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉलर थे। इन्होंने धनबाद में हो रहे संतोष ट्रॉफी मुकाबले और ऑल इंडिया महिला फुटबॉल में रेफरी की भूमिका निभाई थी तथा धनबाद जिला यात्री संघ के महासचिव भी रह चुके हैं।

Q. झारखंड राज्य सरकारों ने वकीलों की आर्थिक मदद के लिए कितने रुपए राशि की स्वीकृति दी है?
A-झारखंड राज्य सरकारों ने वकीलों की आर्थिक मदद के लिए ₹5000000 राशि की स्वीकृति दी है। क्या मदद झारखंड एडवोकेट वेलफेयर फंड ट्रस्ट कमेटी के कोष से की जा रही है। लॉकडाउन के कारण अदालतों का काम नियमित रूप से नहीं होने के कारण वकीलों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है। 11100 वकीलों को आर्थिक मदद किस के तहत प्रदान की जाएगी। आर्थिक मदद करने के लिए काउंसिल के तरफ से कुछ शर्त रखा गया हैः जो नियमित प्रैक्टिस करते हो, साथ ही वकीलों की ट्रस्टी कमेटी का सदस्य होना अनिवार्य होगा एवं लाभ लेने वाले वकीलों के पास आय का दूसरा स्रोत नहीं होना चाहिए।

Q. हाल में झारखंड के किस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी ने सन्यास लिया है
A-महेंद्र सिंह धोनी । महेंद्र सिंह धोनी अपनी लाजवाब कप्तानी विकेटकीपर और सर्वश्रेष्ठ फिनिशर के रूप में काफी नाम कमाया है। यह घोषणा महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त शाम को दी। इन्होंने 350 वनडे 90 टेस्ट 98 T20 मैच खेले।

Q. झारखंड राज्य सहकारिता बैंक सरायकेला से कितने करोड़ घोटाले का मामला सामने आया है?
A- झारखंड राज्य सहकारिता बैंक सरायकेला से 2.5 करोड़ घोटाले का मामला सामने आया है

Q. झारखंड को स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत कुल कितने पुरस्कार मिलने वाले हैं?
A- झारखंड को स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत कुल 5 पुरस्कार मिलने वाले हैं। इंडिया के सबसे ऊपरी पायदान पर झारखंड है। झारखंड के जमशेदपुर,खूँटी, जुगसलाई मधुपुर शहरों की झोली में भी स्वच्छता पुरस्कार गिरने वाले हैं। आगामी 20 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में दिल्ली में स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कारों की घोषणा होगी।

Q. नेतरहाट के छात्र रहे किस आईपीएस अधिकारी को बीएसएफ का डीजी बनाया गया है?
A- नेतरहाट के छात्र रहे राकेश अस्थाना को बीएसएफ का डिग्री बनाया गया है। यह 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी रह चुके हैं। संयुक्त बिहार में चारा घोटाला से संबंधित मामले की जांच में भी राकेश अस्थाना की अहम भूमिका रही है।


Share it

The post झारखंड को स्वच्छता सर्वेक्षण 2020(important current affairs for jpsc/jssc/bpsc/upsc) appeared first on Vinay IAS Academy.

]]>
https://vinayiasacademy.com/?feed=rss2&p=2977 0
रंगीन मछलियों के उद्योग के लिए बनेगा एक्का पार्क (important current affairs for jpsc/jssc/bpsc/upsc) https://vinayiasacademy.com/?p=2975 https://vinayiasacademy.com/?p=2975#respond Tue, 18 Aug 2020 03:03:52 +0000 https://vinayiasacademy.com/?p=2975 Share itQ. बिहार के किस उत्पाद को GI टैग दिलाने के लिए निबंधन किया गया है? Ans-बिहार के मखाना को GI टैग दिलाने के लिए निबंधन किया गया है। इससे संबंधित सारे डॉक्यूमेंट को चेन्नई के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी कार्यालय मैं जमा किया जा चुका है। यह टैग मिलने के बाद विश्व में कोई कहीं भी […]

The post रंगीन मछलियों के उद्योग के लिए बनेगा एक्का पार्क (important current affairs for jpsc/jssc/bpsc/upsc) appeared first on Vinay IAS Academy.

]]>
Share it

Q. बिहार के किस उत्पाद को GI टैग दिलाने के लिए निबंधन किया गया है?
Ans-बिहार के मखाना को GI टैग दिलाने के लिए निबंधन किया गया है। इससे संबंधित सारे डॉक्यूमेंट को चेन्नई के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी कार्यालय मैं जमा किया जा चुका है। यह टैग मिलने के बाद विश्व में कोई कहीं भी मखाना का मार्केटिंग अगर करेगा तो उसे बिहार के नाम से मखाना बेचना होगा। किसी भी दूसरे देश और राज्य का इस कृषि उत्पाद पर हाथ नहीं रहेगा।
बिहार दरभंगा में मखाना अनुसंधान केंद्र है।
अभी तक बिहार के 4 उत्पादों को जीआई टैग मिल चुका है।
बिहार में 6000 टन मखाना का उत्पादन किया जाता है।

Q. देश में एक लाख कोरोना मरीज का आंकड़ा पार करने वाला बिहार कौन सा राज्य बना है
Ans- देश में एक लाख कोरोना मरीज का आंकड़ा पार करने वाला बिहार आठवां राज्य बना है।

Q. महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है किस सत्र में धोनी बिहार के लिए अंतिम रणजी ट्रॉफी खेले थे?
Ans-महेंद्र सिंह धोनी 2003 से 2004 के सत्र में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी खेले थे। रणजी में बिहार के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने कुल 1178 रन बनाए।

Q. प्लाज्मा दान करने वाले लोगों को राज्य सरकार के द्वारा कितना पुरस्कार राशि के तौर पर दिया जाएगा?
Ans- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्या घोषणा की कि प्लाज्मा दान करने वाले लोगों को राज्य सरकार ₹5000 पुरस्कार के तौर पर देगी।

Q. बिहार के पटना जिले में लगे कचरा रीसाइक्लिंग प्लांट में बने रो मटेरियल को कौन सी कंपनी खरीद कर रूई बनाएगी?
बिहार Ans- पटना जिले में लगे कचरा रीसाइक्लिंग प्लांट में बनी रो मटेरियल को रिलायंस और गणेश टैक्सटाइल्स खरीद कर ही बनाएगी। इसके साथ ही इससे स्पोर्ट्स टी शर्ट और जूते भी बनाए जाएंगे।

Q. बिहार राज्य के किस जिले में रंगीन मछलियों के उद्योग के लिए एक्का पार्क बनाया जाएगा?
बिहार के Ans- जिले में रंगीन मछलियों के उद्योग के लिए एक्का पार्क बनाया जाएगा। इस उद्योग के लिए केंद्र सरकार ने इस वर्ष 576 करोड रुपए आवंटित किए हैं। राज्य सरकार के मत्स्य विभाग में बिहार में रंगीन मछली पालन को प्रोत्साहित करने के लिए युवाओं को प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है इसके लिए मीरपुर स्थित माता से केंद्र पर युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। राज्य में प्रति माह 4 से 5 करोड रुपए की रंगीन मछली आती है।

Q. बिहार राज्य में आने वाली कृषि निवेश प्रोत्साहन पॉलिसी के अनुसार किसानों का समूह अगर कृषि आधारित उद्योग लगाता है तो उसे कितना प्रतिशत अनुदान राज्य सरकार के द्वारा दिया जाएगा?
Ans- 25%, परंतु अगर राज्य में कोई उद्योगपति कृषि आधारित उद्योग लगाता है तो उसे सरकार द्वारा 15% का अनुदान दिया जाएगा।

Q.बिहार के किस जिला में प्रवासी पक्षियों के अनुश्रवण को लेकर बर्ड रिंगिंग एंड मॉनिटरिंग सेंटर स्थापित किया जाएगा?
Ans- बिहार के भागलपुर में प्रवासी पक्षियों के अनुश्रवण को लेकर ड्रिंकिंग एंड सेंटर स्थापित किया जाएगा


Share it

The post रंगीन मछलियों के उद्योग के लिए बनेगा एक्का पार्क (important current affairs for jpsc/jssc/bpsc/upsc) appeared first on Vinay IAS Academy.

]]>
https://vinayiasacademy.com/?feed=rss2&p=2975 0
पोस्को संरक्षण अधिनियम 2012(imortant current affairs for jpsc/jssc/upsc/bpsc) https://vinayiasacademy.com/?p=2968 https://vinayiasacademy.com/?p=2968#respond Fri, 14 Aug 2020 03:23:32 +0000 https://vinayiasacademy.com/?p=2968 Share itQ. बिहार में बच्चों से जुड़े लैंगिक अपराध के मामले में त्वरित सुनवाई के लिए राज्य के सभी जिलों में कौन से कोर्ट का गठन किया गया है? Ans-बिहार में बच्चों से जुड़े लैंगिक अपराध के मामले में सुनवाई के लिए स्पेशल पोक्सो कोर्ट का गठन किया गया है। पोस्को संरक्षण अधिनियम 2012 केंद्र […]

The post पोस्को संरक्षण अधिनियम 2012(imortant current affairs for jpsc/jssc/upsc/bpsc) appeared first on Vinay IAS Academy.

]]>
Share it

Q. बिहार में बच्चों से जुड़े लैंगिक अपराध के मामले में त्वरित सुनवाई के लिए राज्य के सभी जिलों में कौन से कोर्ट का गठन किया गया है?

Ans-बिहार में बच्चों से जुड़े लैंगिक अपराध के मामले में सुनवाई के लिए स्पेशल पोक्सो कोर्ट का गठन किया गया है। पोस्को संरक्षण अधिनियम 2012 केंद्र द्वारा कानून बनाई गई थी।

Q. इस वर्ष जीविका दीदियों का पहले चरण में सभी प्रखंडों में कितनी नर्सरी खोलने की योजनाएं हैं?
Ans-इस वर्ष जीविका दीदियों का पहले चरण में 1500 प्रखंड में नर्सरी खोलने की योजनाएं हैं। प्रत्येक नर्सरी में कम से कम 20000 पौधे तैयार किए जाने की लक्ष्य को निर्धारित किया गया है।

Q. 2020 में बेहतर अनुसंधान के लिए बहुत चर्चित बालिका गृह कांड की आइओ रही सीबीआई की किस इंस्पेक्टर को यूनियन होम मिनिस्ट्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा?
Ans- 2020 में बेहतर अनुसंधान के लिए बहुत चर्चित इंस्पेक्टर विभा कुमारी को यूनियन होम मिनिस्ट्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बिहार की आईपीएस किशनगंज एसपी कुमार आशीष समेत चार पुलिसकर्मियों को भी यह सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

Q. कोविड-19 महामारी के दौरान कोरोना संक्रमित मरीजों के प्रति समर्पण और इलाज को मॉडल के रूप में देखते हुए कौन से अस्पताल को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस घोषित किया गया है?
Ans- एम्स पटना

Q. इस जिला के छात्रों ने मिलकर इयू एंड एयर वाटर जनरेटर नामक उपकरण का आविष्कार किया है
Ans- गया जिले के छात्रों ने मिलकर इस जनरेटर का आविष्कार किया है। नीति आयोग के तहत जल संरक्षण विषय पर आयोजित प्रतियोगिता मैं इस प्रोजेक्ट को देशभर में प्रथम स्थान मिला है। जिला स्कूल के श्रेया सिन्हा ,प्रेम सागर और प्रीतम ने अपने शिक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह मशीन बनाया है।
केंद्र इस मशीन को मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। बाबा की नमी से पानी तैयार किया जा रहा है यह मशीन 1 घंटे में 1 लीटर पानी तैयार कर सकती है।

Q. किस एनजीओ के द्वारा बिहार में बाल तस्करी के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है?
Ans- कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन के द्वारा बिहार में बाल तस्करी के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है।
विश्व अंगदान दिवस पर अपना अंगदान करने वाले रोहित कुमार के माता-पिता को किसके द्वारा सम्मानित किया जाएगा?
विश्व अंगदान दिवस पर अपना अंगदान करने वाले रोहित कुमार के माता-पिता को सुशील कुमार मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 19 मार्च 2020 को मुजफ्फरपुर में 17 वर्षीय रोहित की मौत हुई थी। इस मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान योजना के तहत अंगदान करने वाले परिवारों को ₹100000 दिया जाता है।

Q. बिहार के स्पेशल टास्क फोर्स के लिए कहां पर ट्रेनिंग सेंटर बनाया जा रहा है जहां 2021 से ट्रेनिंग शुरू किया जाएगा?
Ans- बिहार के स्पेशल टास्क फोर्स के लिए बोधगया में ट्रेनिंग सेंटर बनाया जा रहा है जहां 2021 से ट्रेनिंग शुरू की जाएगी। इस एसटीएफ ट्रेनिंग सेंटर का काम जनवरी 2015 में ही शुरू कर दिया गया था। इसका एसटीएफ को ट्रेनिंग के लिए आत्मनिर्भर बनाना है। यहां एक बार में 200 जवानों को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। इसमें स्वाट और जंगल वार फेयर की ट्रेनिंग शामिल होगी।

Q.बिहार राज्य प्रदूषण बोर्ड ने किस आईआईटी संस्था के साथ समझौता किया है?
Ans-राज्य प्रदूषण बोर्ड ने आईआईटी दिल्ली समझौता किया है। यह समझौता राज्य में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए भौगोलिक सूचना प्रणाली आधारित मंच की स्थापना के लिए किया गया है।

Q. सुशांत सिंह राजपूत केस के लिए गठित एसआईटी में बिहार के नूपुर प्रसाद को भी शामिल किया गया है बिहार के किस जिला के निवासी हैं?
Ans-सुशांत सिंह राजपूत केस के लिए गठित एसआईटी में बिहार के जिस नूपुर प्रसाद को शामिल किया गया है वह गया जिले की निवासी है। 2007 बैच की आईपीएस नूपुर प्रसाद AGMUT कैडर( अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम सहित सभी केंद्र शासित प्रदेश का संयुक्त कैडर) आईपीएस हैं।

Q. हाल ही में किस तिथि को 1942 में आजादी की लड़ाई में शहीद हुए पटना के 7 स्वतंत्रता सेनानियों का शहादत दिवस मनाया गया है?
Ans- 11 अगस्त को 1942 में आजादी की लड़ाई में शहीद हुए पटना के 7 संता सेनानियों का शहादत दिवस मनाया गया है। 11 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान प्रसिद्ध गांधीवादी डॉ अनुग्रह नारायण सिंह को पटना में राष्ट्रीय ध्वज सराय जाने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया था। एक मजबूत प्रतिक्रिया के रूप में 7 युवा छात्रों के एक समूह ने जबरदस्ती पटना में राष्ट्रीय झंडा फहराया जी ने अंग्रेजों ने निर्दयता पूर्वक गोली मार दी।


Share it

The post पोस्को संरक्षण अधिनियम 2012(imortant current affairs for jpsc/jssc/upsc/bpsc) appeared first on Vinay IAS Academy.

]]>
https://vinayiasacademy.com/?feed=rss2&p=2968 0
राज्य में स्थापित पहली ट्राईबल युनिवर्सिटी (important current affairs for jpsc/jssc/upsc/bpsc) https://vinayiasacademy.com/?p=2961 https://vinayiasacademy.com/?p=2961#respond Thu, 13 Aug 2020 03:17:30 +0000 https://vinayiasacademy.com/?p=2961 Share it 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन का 78 वां वर्षगांठ मनाया गया । रांची में जगदीश प्रोडक्शन के बैनर तले बनी शॉर्ट फिल्म ‘शस्त्रम’ को यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा। झारखंड राज्य सरकार द्वारा झारखंड ट्राईबल यूनिवर्सिटी एवं झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी स्थापना के लिए अध्यादेश लाने की तैयारी की जा रही है। यह […]

The post राज्य में स्थापित पहली ट्राईबल युनिवर्सिटी (important current affairs for jpsc/jssc/upsc/bpsc) appeared first on Vinay IAS Academy.

]]>
Share it

  • 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन का 78 वां वर्षगांठ मनाया गया ।
  • रांची में जगदीश प्रोडक्शन के बैनर तले बनी शॉर्ट फिल्म ‘शस्त्रम’ को यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा।
  • झारखंड राज्य सरकार द्वारा झारखंड ट्राईबल यूनिवर्सिटी एवं झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी स्थापना के लिए अध्यादेश लाने की तैयारी की जा रही है। यह दोनों विश्वविद्यालय देश में किसी भी राज्य सरकार की ओर से पहली स्थापित पहली ट्राईबल युनिवर्सिटी होगी।
  • राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे साइकिल फॉर चेंज चैलेंज में रांची स्मार्ट सिटी हिस्सा लेगी।
  • स्मार्ट सिटी मिशन का आयोजन भारत सरकार की ओर से किया जा रहा है।
  • राज्य में चल रहे जलापूर्ति योजनाओं के अंतर्गत 80% शहरों के घरों में पाइप लाइन कनेक्शन देने के बाद ही नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे द्वारा इसका उद्घाटन करने का निर्देश दिया है।
  • हाल ही में आयोजित ढाका इंटरनेशनल यूथ फिल्म फेस्टिवल में संताली शॉर्ट फिल्म सोंधायनी को बेस्ट स्क्रिप्ट का अवार्ड दिया गया है ।
  • यह फिल्म लगभग आधे घंटे की है जिसमें आदिवासी बहुल इलाके की संस्कृति और समस्याओं से अवगत कराया गया है।
  • मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन 70 वर्ष की आयु में हो गया ।
  • रूस ने कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी देने वाला पहला देश बन गया है।
  • इस वैक्सीन का नाम रूस के पहले उपग्रह के नाम पर रखा गया है । जिसका नाम स्पूतनिक वी रखा गया है।
  • राज्य के 80 विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 25 स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी।
  • इसमें सभी जिला के विद्यालयों को शामिल किया गया है, इसके साथ ही सभी जिलों में एक- एक बालिका विद्यालय को भी चिन्हित किया गया है ।
  • भारत सरकार की पहल पर मानव तस्करी रोकने के लिए निर्भया फंड से झारखंड के सभी जिलों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाने खोले जाएंगे।
  • राज्य के 12 नए जिलों में के लिए भारत सरकार द्वारा निर्भया फंड से तीन करोड़ आठ लाख लाख की राशि जारी की गई है ।
  • जिस में शामिल जिला है- पूर्वी सिंहभूम ,धनबाद, सरायकेला -खरसावां, पाकुड़ ,देवघर ,चतरा ,कोडरमा, गढ़वा, हजारीबाग ,रामगढ़ ,देवघर, जामताड़ा।
  • जमशेदपुर के संदीप मुरारका द्वारा लिखी गई पुस्तक “शिखर को छूते ट्राईबल्स” का ऑनलाइन लोकार्पण राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा किया गया ।
  • इसका लोकार्पण विश्व आदिवासी दिवस के आदिवासी दिवस के अवसर पर किया गया है।
  • इस पुस्तक में जनजातीय समूह के 26 महान हस्तियों की जीवनी लिखी हुई है।
  • जनजातीय मुद्दों पर आधारित फिल्म धूमकडिया को पहली बार 82 देशों के फिल्म फेस्टिवल में जगह मिली है।
  • यह फिल्म पूरे विश्व पर लंबे समय तक कई फिल्म समारोह में दिखाई गई है ।
  • यह फिल्म नागपुरी है ,जिसके निर्देशक नंदलाल नायक है। यह फिल्म मानव तस्करी पलायन पर आधारित है ।
  • मास्को रूस के फिल्म फेस्टिवल, यूएसए के फिल्म फेस्टिवल और जर्मनी फिल्म फेस्टिवल में इन्हें बेस्ट निर्देशक का अवार्ड मिला है ।
  • झारखंड के जाने-माने पत्रकार, कार्टूनिस्ट एवं सामाजिक कार्यकर्ता और झारखंड राज्य में आकर आंदोलन में भाग लेने वाले आंदोलनकारी बशीर अहमद का निधन 65 वर्ष की आयु में हो गया है।
  • गुंजन जकीर मुंडा ने मुंडारी किताबों का अनुवाद कर चुके हैं ।
  • इन्होंने बिरहोर, बिरिझिया व असुर भाषाओं के प्रारंभिक व्याकरण तैयार किए हैं तथा अब वह झारखंड के अन्य भाषाओं पर कार्य करने वाले हैं।

Share it

The post राज्य में स्थापित पहली ट्राईबल युनिवर्सिटी (important current affairs for jpsc/jssc/upsc/bpsc) appeared first on Vinay IAS Academy.

]]>
https://vinayiasacademy.com/?feed=rss2&p=2961 0
न्यू टेक्नोलॉजी गैस इंसुलेटेड पावर सब स्टेशन का निर्माण(important current affairs for jpsc/jssc/bpsc/upsc) https://vinayiasacademy.com/?p=2959 https://vinayiasacademy.com/?p=2959#respond Thu, 13 Aug 2020 03:11:59 +0000 https://vinayiasacademy.com/?p=2959 Share it Q. हाल ही में बिहार के किस जिले के छात्रों के द्वारा बनाया गया प्लास्टिक कचरे से बायोगैस प्लांट का लद्दाख में सफल ट्रायल किया गया है? Ans-बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के छात्रों के द्वारा बनाया गया प्लास्टिक कचरे से बायोगैस प्लांट का लद्दाख में सफल ट्रायल किया गया है। यह मुजफ्फरपुर जिले […]

The post न्यू टेक्नोलॉजी गैस इंसुलेटेड पावर सब स्टेशन का निर्माण(important current affairs for jpsc/jssc/bpsc/upsc) appeared first on Vinay IAS Academy.

]]>
Share it

Q. हाल ही में बिहार के किस जिले के छात्रों के द्वारा बनाया गया प्लास्टिक कचरे से बायोगैस प्लांट का लद्दाख में सफल ट्रायल किया गया है?
Ans-बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के छात्रों के द्वारा बनाया गया प्लास्टिक कचरे से बायोगैस प्लांट का लद्दाख में सफल ट्रायल किया गया है। यह मुजफ्फरपुर जिले के आशुतोष मंगलम की टीम के द्वारा बनाया गया है। इसमें ₹40 की लागत में 1 लीटर डीजल तैयार किया जाता है। 2 करोड रुपए की लागत पर शहर को प्लास्टिक कचरे से मुक्त किया जा सकता है और ₹130000000 का सालाना राजस्व भी मिलने की संभावना है।
इसमें प्लास्टिक कचरे को जलाकर डीजल, पेट्रोल एलपीजी और सीएनजी आदि इंधन का निर्माण किया जा सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा इसे इको फ्रेंडली फ्यूल का प्रमाण पत्र भी मिल चुका है। इस प्लांट को करने के लिए पहले चरण की 2500000 के लोन की स्वीकृति का प्रस्ताव दिया गया है। यह लोन प्राइम मिनिस्टर एंप्लॉयमेंट जेनरेशन प्रोग्राम के तहत जारी किया गया है।लोन पास होने के साथ ही 10500 वर्ग फीट के क्षेत्र में यह प्रोजेक्ट शुरू कर दिया जाएगा।

Q. एनसीईआरटी के द्वारा जारी की गई लिस्ट में इंस्पायर माणक आइडिया कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार का कौन सा जिला साइंस में नया आईडिया देने में अव्वल आया है?
Ans- एनसीईआरटी के द्वारा जारी की गई लिस्ट में इंस्पायर माणक आइडिया कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार का वैशाली जिला साइंस में नया आईडिया देने में अव्वल आया है। दूसरे स्थान पर औरंगाबाद तथा तीसरे स्थान पर पूर्णिया जिला है और 15वें स्थान पर पटना है। इंस्पायर माणक का आयोजन देश में हर साल किया जाता है। इसके अंतर्गत छठी से दसवीं तक के छात्रों से इनोवेशन के लिए आईडिया मांगा जाता है जिसमें से देश भर से 1000 आइडिया का चयन किया जाता है। जिन छात्रों का इसमें चयन किया जाता है उन्हें इनाम के तौर पर राशि आवंटित की जाती है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित छात्र को जापान का विजिट कराया जाता है।

Q. हाल में प्रकाशित हुई” रिवेंज ऑफ द साइकिक घोस्ट “उपन्यास के लेखक कौन हैं?
Ans- रिवेंज ऑफ द साइकिक घोस्ट उपन्यास के लेखक सिद्ध चंद्र हैं। यह इंटरनेशनल स्कूल पटना के पांचवी कक्षा के छात्र हैं। सिद्धन चंद्रा 10 साल साल से कम उम्र में ही हॉरर शिक्षण शैली में अपना पहला उपन्यास लिख चुके हैं।

Q. 15वें वित्त आयोग के द्वारा वर्ष 2020 से 2021 के लिए स्टेट डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट फंड के लिए कितने रुपए का प्रावधान दिया गया है?
Ans-15वें वित्त आयोग के द्वारा वर्ष 2020 से 2021 के लिए स्टेट डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट फंड के लिए 1880 करोड़ का आ गया है

Q. हाल में आई चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बिहार के किस राजनीतिक दल ने सबसे अधिक बूथ लेवल एजेंट बनाए हैं?
Ans- हाल में आई चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार राजद ने सबसे अधिक बूथ लेवल एजेंट बनाए हैं। राष्ट्रीय जनता दल ने सबसे अधिक 50268 बूथ लेवल एजेंट बनाए हैं, दूसरे स्थान पर भाजपा 38713, तीसरे स्थान पर जदयू 26864, है।
चुनाव आयोग द्वारा सभी राजनीतिक दलों को बूथ लेवल एजेंट बनाने के लिए निर्देश जारी किया गया था बूथ लेवल एजेंट मतदाता सूची में त्रुटि को दूर करने के लिए मदद करते हैं।

Q. राज्य के उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर क्षेत्र में कितने औद्योगिक क्षेत्र बनाए गए हैं?
Ans-उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर क्षेत्र में 6 औद्योगिक क्षेत्र बनाए गए हैं। इससे पहले मुजफ्फरपुर क्षेत्र के अंतर्गत 9 औद्योगिक क्षेत्र आते थे। और 6 उद्योगी क्षेत्र जुड़ने के बाद औद्योगिक क्षेत्र की संख्या 15 हो गई है। मुजफ्फरपुर को बिहार की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। इसे शाही लीची के क्षेत्र में भारत में जीआई टैग मिला है। लीची का अनुसंधान केंद्र भी मुजफ्फरपुर में ही है

Q. बिहार में पहली बार किस जिले में न्यू टेक्नोलॉजी की गैस इंसुलेटेड पावर सब स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है?
Ans- न्यू टेक्नोलॉजी गैस इंसुलेटेड पावर सब स्टेशन का निर्माण भागलपुर में किया जा रहा है। इस सब स्टेशन में सल्फर हेक्साफ्लोराइड गैस का उपयोग किया जाता है इस तकनीक के लिए आधुनिक उपकरण को जर्मनी से मंगाया गया है।

Q. बिहार कृषि विश्वविद्यालय ने भागलपुर के कतरनी चावल के लिए किस कंपनी के साथ समझौता की पेशकश की है?
Ans- बिहार कृषि विश्वविद्यालय ने बुर्के कतरनी चावल के लिए उत्तराखंड स्थित पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के साथ समझौता किया है। उन्होंने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को भागलपुरी कतरनी धान उत्पादक संघ के साथ समझौता करके को बाजार में उपलब्ध कराने की बात रखी है। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य है किसानों को उसका सही कीमत मिलना उन लोगों को कतरनी चावल का असली स्वाद और सुगंध मिलना। कतरनी चावल का जी आई सर्टिफिकेशन भागलपुरी कतरनी धान उत्पादक संघ को मिल चुका है। इस दूसरे क्षेत्र के किसान इसकी खेती नहीं कर सकते हैं।


Share it

The post न्यू टेक्नोलॉजी गैस इंसुलेटेड पावर सब स्टेशन का निर्माण(important current affairs for jpsc/jssc/bpsc/upsc) appeared first on Vinay IAS Academy.

]]>
https://vinayiasacademy.com/?feed=rss2&p=2959 0
Jharkhand important current affairs for jpsc and jssc https://vinayiasacademy.com/?p=2951 https://vinayiasacademy.com/?p=2951#respond Wed, 12 Aug 2020 10:06:24 +0000 https://vinayiasacademy.com/?p=2951 Share itQ. झारखंड के कौन से जिले में तिरंगा वाले मास्क की रोक लगाई गई है Ans-रांची में तिरंगा वाले मास्क के विक्रेता राज्य प्रशासन द्वारा रोक लगा दी गई है। इसके बाद भी यदि किसी दुकानदार ने तिरंगा वाले मास्क की बिक्री की तो उस पर पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी एवं राष्ट्र […]

The post Jharkhand important current affairs for jpsc and jssc appeared first on Vinay IAS Academy.

]]>
Share it

Q. झारखंड के कौन से जिले में तिरंगा वाले मास्क की रोक लगाई गई है
Ans-रांची में तिरंगा वाले मास्क के विक्रेता राज्य प्रशासन द्वारा रोक लगा दी गई है।
इसके बाद भी यदि किसी दुकानदार ने तिरंगा वाले मास्क की बिक्री की तो उस पर पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी एवं राष्ट्र दोह का मुकदमा चलेगा।
कुछ दिनों से बाजार में तिरंगे वाले मास्क की बिक्री की जा रही है जिसे इस्तेमाल करने के बाद लोग फेंक देंगे जो तिरंगे का अपमान होगा।

Q. झारखंड में आदिवासी दिवस कब मनाया गया?
Ans-आदिवासी दिवस प्रतिवर्ष 9 अगस्त को मनाया जाता है संयुक्त राष्ट्र के अस्थाई फोरम में आदिवासी दिवस की घोषणा के 6 वर्ष बाद रांची में पहली बार झारखंड ऑर्गेनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट जोहार संगठन द्वारा 1999 में मनाई गई थी।

Q. हाल ही में पुस्तक शैलेंद्र महतो द्वारा लिखी गई पुस्तक का विमोचन हुआ है उस पुस्तक का नाम क्या है?
Ans-हाउड़ी मोदी
हाल ही में विश्व दिवस के अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी एवं पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो द्वारा लिखी गई पुस्तक का विमोचन किया गया, यह पुस्तक 60 पन्नों का है। इससे पहले भी इन्होंने तीन पुस्तकें लिखी है ।
जिसमें झारखंड राज्य और उपनिवेशवाद (1989), देश और दृष्टि (2011) व झारखंड के समर गाथा (2011) शामिल है।

Q. झारखंड के सब्जियां प्रथम प्रथम सब्जियां प्रथम चरण में मध्य पूर्व के किन देशों में भेजी जाएगी?
Ans-झारखंड की सब्जियां पहले चरण में में चरण में में में सऊदी अरब कुवैत ओमान दुबई में भेजी जाएगी इसके लिए 2 मीट्रिक टन जाएगी इसके लिए 2 मीट्रिक टन सब्जियों की पैकिंग कर दी गई है।
जिसमें जमशेदपुर व रांची के लगभग 500 किसानों को सीधे लाभ मिलेगा ।
कृषि विभाग द्वारा दूसरे चरण में हजारीबाग ,गुमला व रामगढ़ के किसानों की सब्जियों को विदेश भेजने की तैयारी की है।

Q. फाइलेरिया उन्मूलन के लिए राज्य सरकार द्वारा कितने लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य रखा है?
Ans-1.96 करोड़ लोगों को फाइलेरिया रोग की दवा खिलाने का लक्ष्य राज्य सरकार द्वारा रखा गया है।
झारखंड में फाइलेरिया उन्मूलन के तहत 13 जिलों में मास ड्रग एडमिनिशट्रेशन अभियान की शुरुआत की गई।

Q. स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (सेल) की पहली महिला सीएमडी किसे बनाया गया है?
Ans-सोमा मंडल
महारत्न कंपनी में में से एक सेल में पहली बार सीएमडी किसी महिला को बनाया गया है।
सोना मंडल ने बीएससी इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की डिग्री एनआईटी राउरकेला से प्राप्त की है। इससे पहले भी नाल्को कंपनी में निदेशक के पद पर कार्यरत थी।
सेल की स्थापना -19 जनवरी 1954
मुख्यालय- नई दिल्ली

Q. उन्नत भारत अभियान के तहत झारखंड के कितने गांव को विद्यार्थी एवं शिक्षक जीने का हुनर सिखाएंगे?
Ans:-झारखंड के 120 गांवों को आईआईटी, आईएसएम जैसे 24 प्रमुख के संस्थानों के विद्यार्थी एवं शिक्षक जीने का हुनर सिखाएंगे।
कोरोना काल में व्हाट्सएप मिलाते प्रवासी मजदूरों को उनके कौशल का उपयोग कर यह स्कॉलर इन गाँवो में विशिष्ट आर्थिक मॉडल खड़ा करेंगे।
उन्नत भारत अभियान के तहत 24 संस्थानों द्वारा 5 गोद लिए गाँव को कोरोना काल में उत्पन्न हुई संकट के समाधान में नई परिस्थिति में नए रोजगार के लिए और दीर्घकालिक विकास के लिए ढांचा तैयार करना है।


Share it

The post Jharkhand important current affairs for jpsc and jssc appeared first on Vinay IAS Academy.

]]>
https://vinayiasacademy.com/?feed=rss2&p=2951 0
Important current affairs for bpsc https://vinayiasacademy.com/?p=2949 https://vinayiasacademy.com/?p=2949#respond Wed, 12 Aug 2020 04:56:37 +0000 https://vinayiasacademy.com/?p=2949 Share itQ. हाल ही में हुए चुनाव में बिहार विधान परिषद के कितने प्रत्याशी निर्विरोध जीते हैं? हाल में विधान परिषद के नौ प्रत्याशी निर्विरोध जीते हैं। इसमें जदयू और राजद के तीन-तीन और भाजपा के दो और कांग्रेस के 1 उम्मीदवार शामिल है। जदयू ने गुलाम गौस, भीष्म साहनी, कुमुद वर्मा को और भाजपा […]

The post Important current affairs for bpsc appeared first on Vinay IAS Academy.

]]>
Share it

Q. हाल ही में हुए चुनाव में बिहार विधान परिषद के कितने प्रत्याशी निर्विरोध जीते हैं?

हाल में विधान परिषद के नौ प्रत्याशी निर्विरोध जीते हैं। इसमें जदयू और राजद के तीन-तीन और भाजपा के दो और कांग्रेस के 1 उम्मीदवार शामिल है।
जदयू ने गुलाम गौस, भीष्म साहनी, कुमुद वर्मा को और भाजपा ने सम्राट चौधरी और संजय मयूर को राजद सुनील सिंह, फारुख शेख, रामबली सिंह और कांग्रेस ने समीर कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था। बिहार में विधानसभा जीत के लिए 1 उम्मीदवार को कम से कम 25 वोट की आवश्यकता थी।
निर्विरोध जीतने के बाद वर्तमान में विधानसभा की स्थितिः जदयू के 23, भाजपा के 17, राजद के 6 और कांग्रेस के तीन सदस्य हैं अभी भी 21सीट खाली पड़ी हुई है।

Q. कोरोनावायरस की वैक्सीन COVAXIN के क्लिनिकल ट्रायल का काम बिहार के किस अस्पताल में शुरू हुआ?

कोरोनावायरस की वैक्सीन कुवैत इनके क्लिनिकल ट्रायल का काम बिहार के एम्स पटना में शुरू किया गया है। देश में सबसे पहली बार यही पर कोशिश किया गया है। सबसे पहले एक युवक को यह दवा दिया गया है। जिन लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। उन्हें 14 दिन बाद दोबारा यह डोज दी जाएगी। 28 दिनों के बाद यह अध्ययन किया जाएगा की वैक्सिंग का क्या परिणाम आ रहा है।

Q. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रमुख सचिव कौन हैं?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रमुख सचिव चंचल कुमार हैं।

Q. बिहार के किस जिले में एक सरकारी विद्यालय में ज्ञान बगीचा का निर्माण कराया गया है?
बिहार के कैमूर जिले में एक सरकारी विद्यालय में ज्ञान बगीचा का निर्माण कराया गया है। विद्यालय कैंपस के बगीचे में गणित के सूत्र, विज्ञान के सिद्धांत, हिंदी व्याकरण का समास और संधि और बहुत सारा ज्ञान ज्ञान के बगीचे में लोहे के सिलापट पर दिखाई देगा। इससे बच्चों का बौद्धिक क्षमता बढ़ेगा खेल खेल में बच्चे काफी कुछ सीख सकेंगे। लॉक डाउन की अवधि में यहां के शिक्षकों ने इसे अपने निजी फंड से तैयार किया है जो काफी सराहनीय कार्य है। इस विद्यालय का नाम है उत्क्रमित उच्च विद्यालय कटरा।

Q. बिहार में कितने वर्ष या उससे अधिक के अनुपयोगी कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश सभी विभागों को दिया गया है?
बिहार में 50 वर्ष या उससे अधिक उम्र के अनुपयोगी कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश सभी विभागों को दिया गया है। यह निर्देश सामान्य प्रशासन द्वारा जारी किया गया है। यह सेवा बिहार सेवा संहिता खंड 74 के तहत किया गया है।

Q.बिहार के किस विश्वविद्यालय ने भारत में पहली बार ऑनलाइन पीएचडी परीक्षा लेकर एक रिकॉर्ड बनाया है?
बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय ने भारत में पहली बार ऑनलाइन पीएचडी परीक्षा लेकर एक रिकॉर्ड बनाया है। यह विश्वविद्यालय यूजीसी की दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पहली बार ऑनलाइन परीक्षा लेकर पूरे देश में कीर्तिमान स्थापित किया है। कुलपति राजेश सिंह कि सीधी निगरानी में इस परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें शत प्रतिशत सभी विद्यार्थी शामिल भी हुए थे। 16 विषयों में अध्ययनरत सभी 44 रिसर्चरों ने परीक्षा में भाग लिया।

Q. बिहार के किस शहर से सितंबर 2020 से उड़ान संचालन शुरू करने की घोषणा की गई है?
बिहार के दरभंगा शहर से सितंबर 2020 से उड़ान संचालन शुरू करने की घोषणा की गई है। यह उत्तर बिहार का पहला एयरपोर्ट होगा। पहले दो-तीन महीनों में आंशिक रूप से कुछ विमानों की आवा गमन की व्यवस्था की जाएगी उसके बाद दिसंबर 2020 से सारे विमानों की उड़ान की व्यवस्था हो जाएगी। इस प्रस्तावित दरभंगा एयरपोर्ट का नाम प्रसिद्ध मैथिली कवि के नाम पर रखा गया है।

Q. बेला रेल पहिया कारखाना बिहार के किस जिले में स्थित है?
बेला रेल पहिया कारखाना बिहार के सारण जिले में स्थित है। यह सारण जिले के दरियापुर प्रखंड में है। यह ₹150000000 लागत से देश का दूसरा सबसे बड़ा रेल पहिया कारखाना है जिसमें तकनीकी चूक की वजह से विस्फोट हुआ है।

Q. बिहार के वर्तमान मुख्य सचिव कौन है? जिन्हें हाल ही में दूसरी बार सेवा विस्तार मिला है?
बिहार के वर्तमान मुख्य सचिव दीपक कुमार है जी ने हाल ही में दूसरी बार सेवा विस्तार मिला है । यह फरवरी 2021 तक मुख्य पद पर रहेंगे। यह 1984 बैच के बिहार कैंडत के आईएएस अधिकारी हैं। यह 29 फरवरी 2020 को सेवानिवृत्त होने वाले थे। बिहार में विधानसभा चुनाव और कोरोना संक्रमण को देखते हुए उन्हें यह दूसरी बार सेवा विस्तार मिला है।

Q. ब्रिटानिया बिहार समेत चार राज्य में अगले 2 साल में 700 करोड़ रुपए निवेश करेगी यह प्लांट बिहार में कहां लगाया जा रहा है?
बिहार समेत चार राज्यों में अगले 2 साल में 700 करोड़ रुपए बिहटा के पटना प्लांट में निवेश करेगी। यह प्लांट बिहार ,उत्तर प्रदेश, उड़ीसा और तमिलनाडु में लगाई जाएगी। बिहार में ब्रिटानिया ने 2008 में सरकार से समझौता किया था। बिहार औद्योगिक विकास प्राधिकार ने इसे सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र में 15 एकड़ जमीन आवंटित की है।

Q. बिहार चिकित्सा सेवा एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के नए प्रबंध निदेशक कौन बनाए गए हैं?
बिहार चिकित्सा सेवा एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार झा को बनाया गया है जो लखीसराय से हैं।


Share it

The post Important current affairs for bpsc appeared first on Vinay IAS Academy.

]]>
https://vinayiasacademy.com/?feed=rss2&p=2949 0
Important current affairs https://vinayiasacademy.com/?p=2947 https://vinayiasacademy.com/?p=2947#respond Tue, 11 Aug 2020 08:28:32 +0000 https://vinayiasacademy.com/?p=2947 Share it1.पहले किसान रेल किन दो स्थानों के बीच चलेगी? Ans-यह ट्रेन महाराष्ट्र के देवलाली स्टेशन से बिहार के दानापुर रेलवे स्टेशन तक चलेगी। इस रेल की शुरुआत 7 अगस्त 2020 को महाराष्ट्र और बिहार के बीच में हुई है। इसका उपयोग दो स्टेशनों के बीच फलों और सब्जियों के परिवहन के लिए और कृषि […]

The post Important current affairs appeared first on Vinay IAS Academy.

]]>
Share it

1.पहले किसान रेल किन दो स्थानों के बीच चलेगी?

Ans-यह ट्रेन महाराष्ट्र के देवलाली स्टेशन से बिहार के दानापुर रेलवे स्टेशन तक चलेगी। इस रेल की शुरुआत 7 अगस्त 2020 को महाराष्ट्र और बिहार के बीच में हुई है। इसका उपयोग दो स्टेशनों के बीच फलों और सब्जियों के परिवहन के लिए और कृषि उपज के वितरण के लिए किया जाएगा।

2.बिहार में रंगीन मछलियों के उत्पादन पर राज्य सरकार कितने प्रतिशत तक का अनुदान देगी?
Ans-बिहार में रंगीन मछलियों के उत्पादन पर राज्य सरकार 60% तक का अनुदान देगी। यह योजना पीएम मत्स्य संपदा के तहत लाई गई है।
इसका प्रमुख लक्ष्य उत्पादन और बिक्री के जरिए युवा और महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार दिलाना है। इस योजना के लिए प्रशिक्षण किसानों युवा में महिलाओं को कोलकाता में दिया जाएगा।
गोल्ड फिश, कोई कप, ब्लैक वीडियो, एंजेल चिचलेट, एंजल फिश, रेड लाइन, टारपीडो, लोचेज, लिफफिस, मौली, गप्पीज, प्लेटी मछलियों का उत्पादन इसके जरिए किया जाएगा।
इस योजना को तीन भागों में बांटा गया हैः
इंटीग्रेटेडः रंगीन मछली फार्मिंग के लिए 500 वर्ग मीटर है 3 की लागत 2500000 प्रति इकाई की गई है। जिसमें सालाना लगभग एक लाख रंगीन मछली का उत्पादन किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
मीडियमः इसमें 150 वर्ग मीटर की लागत इकाई ₹800000 रखी गई है। तथा इसमें सालाना 30 से 32000 मछलियां का उत्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है।
सबसे छोटाः 300 फीट की लागत की कीमत ₹300000 है। इसमें सालाना लगभग 10,000 मछलियों के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

3.किसके द्वारा लिखित आलेख को लंदन से प्रकाशित टुगेदर एंड एंथोलॉजिस्ट फ्रॉम द कोविड-19 एंडेमिक नामक किताब में जगह मिली है?
Ans- सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार द्वारा लिखित आलेख को लंदन से प्रकाशित टुगेदर एंड एंथोलॉजिस्ट फ्रॉम द कोविड-19 एंडेमिक नामक किताब में जगह मिली है। उद्देश्य वायरस से लड़ने वाले कार्यकर्ताओं और फ्रंटलाइन सेवाओं का समर्थन करना है।

3.बौद्ध कालीन इतिहास से जुड़ा “नोनगढ़ किला “बिहार के किस जिले में स्थित है?
Ans-बौद्ध कालीन इतिहास से जुड़ा नोनगढ़ किला बिहार के लखीसराय जिले में स्थित है। बिहार प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल कला अधिनियम 1976 के तहत इसे सुरक्षित क्षेत्र के रूप में घोषित किया गया है।
बिहार राज्य मानव अधिकार आयोग का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है
विनोद कुमार सिन्हा को बिहार राज्य मानव अधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

4.बिहार के किस जिले में जन्मे हाल ही में सुप्रसिद्ध उपन्यासकार डॉ शत्रुघ्न प्रसाद का निधन हो गया इनका जन्म बिहार के किस जिले में हुआ था?
Ans-बिहार के सुप्रसिद्ध उपन्यासकार डॉ शत्रुघ्न प्रसाद का निधन सारण जिले में हुआ। इनका जन्म भी सारण जिले में ही हुआ था।
यह 60 वर्षों से रचनात्मक साहित्य जगत में सक्रिय थे। नालंदा जिले के एक कॉलेज में यह हिंदी के विभागाध्यक्ष रहे। इनकी प्रतिभा को देखते हुए 2016 में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया था।
इन की प्रसिद्ध रचना है सरस्वती सदा हीरा, कश्मीर की बेटी, सुनो भाई साधो, हेमचंद्र विक्रमादित्य आदि।


5.भारत माला प्रोजेक्ट के तहत देश का सबसे लंबा सड़क पुल बिहार के किस जिले में बनाया जा रहा है
Ans- भारत माला प्रोजेक्ट के तहत देश का सबसे लंबा सड़क पुल बिहार के मधुबनी जिले में बनाया जा रहा है। इस योजना के तहत बिहार में 1432 किलोमीटर नई सड़क बनेगी।
भारत माला प्रोजेक्ट के तहत मधुबनी जिला के उच्च भगवती अस्थान से परसर्मा होते हुए तारा स्थान महिषी तक दो स्थलों को इस सड़क के माध्यम से जोड़ा जाएगा जिसने एनएच 527 ए शामिल है।
भारत का सबसे लंबा पुल यह कोसी नदी पर बनेगा। सड़क महासेतु और रेल महा सेतु की लंबाई1.78 किलोमीटर है। इस पुल में 204 पिलर और 50 मीटर लंबे 50 स्पैनों का इस्तेमाल किया जाएगा। इस पुल की लागत 1293 करोड़ बताई गई है।

भारतमाला योजना के तहत मोहनिया आरा, रजौली बख्तियारपुर सड़क के साथ-साथ इंटर कॉलेज और के तहत औरंगाबाद दरभंगा, सासाराम पटना, पटना हाजीपुर मुजफ्फरपुर, अररिया आदि में सड़कों का निर्माण करना है।


Share it

The post Important current affairs appeared first on Vinay IAS Academy.

]]>
https://vinayiasacademy.com/?feed=rss2&p=2947 0
बेरुत में हुए अमोनियम नाइट्रेट विस्फोट के कारण https://vinayiasacademy.com/?p=2896 https://vinayiasacademy.com/?p=2896#respond Sun, 09 Aug 2020 04:47:40 +0000 https://vinayiasacademy.com/?p=2896 Share itबेरुत में हुए अमोनियम नाइट्रेट विस्फोट का क्या कारण है? भारत को इस हादसे से क्या सबक लेनी चाहिए? हाल ही में लेबनान की राजधानी बेरुत के पोर्ट इलाके में विस्फोट हुआ जिसमें डेढ़ सौ से अधिक लोग मारे गए एवं 5000 से भी अधिक अधिक लोग जख्मी हुए इस हमले में सुपर सोनिक […]

The post बेरुत में हुए अमोनियम नाइट्रेट विस्फोट के कारण appeared first on Vinay IAS Academy.

]]>
Share it

बेरुत में हुए अमोनियम नाइट्रेट विस्फोट का क्या कारण है?
भारत को इस हादसे से क्या सबक लेनी चाहिए?

हाल ही में लेबनान की राजधानी बेरुत के पोर्ट इलाके में विस्फोट हुआ जिसमें डेढ़ सौ से अधिक लोग मारे गए एवं 5000 से भी अधिक अधिक लोग जख्मी हुए इस हमले में सुपर सोनिक और मशरूम के आकार का एक शॉकवेव उठा जिससे जो पूरे शहर में फैल गया । वैज्ञानिकों के अनुसार यह धमाका 3.3 तीव्रता के भूकंप जैसा था जिसका असर विरुद्ध के 200 किलोमीटर दूर तक महसूस किया गया है। यह हादसा खतरनाक अमोनियम नाइट्रेट के कारण हुआ है जो विश्व के औद्योगिक सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े करता है – बता दें कि लेबनान की कि लेबनान की में हुए हमले में सरकार के मुताबिक 2,750 टन अमोनिया नाइट्रेट गोदाम में रखा गया था जिसका उपयोग उर्वरक बनाने तथा विस्फोटक बनाने में किया जाता है ।
बता दें कि मीडिया के अनुसार 2014 में पकड़े गए रूसी जहाज ने इस अमोनियम नाइट्रेट को बंदरगाह के गोदाम में रखा था परंतु अदालत की अनुमति नहीं मिलने के कारण इस से हटाया नहीं जा सका एवं इसकी मात्रा अधिक होने के कारण यह तबाही हुआ ।
वहां बिल्डिंग कार्य होने की वजह से वेयरहाउस में आग फैल गया जिससे यह व्यापक विस्फोट हुआ । इस विस्फोट के कारण 160 के कारण 160 एकड़ के क्षेत्र में सब कुछ नष्ट हो चुका है इससे कई जहाजों को भी नुकसान पहुंचा है इसके साथ ही साथ वाणिज्यिक बंदरगाह क्षेत्र के बाहर भी कई इमारत क्षतिग्रस्त हो गई है ।


यह हादसा सबसे शक्तिशाली औद्योगिक विस्फोट के तौर पर दर्ज हो सकता है बता दें कि अमोनियम नाइट्रेट के हमले कई अन्य देश में भी ऐसे धमाके पहले हो चुके हैं – जिसमें चीन के तियान जिन स्थित सीपोर्ट पर 2015 में भी ऐसा ऐसा अमोनियम नाइट्रेट हादसा हुआ था जिसमें 800 से भी अधिक लोग घायल हुए थे एवं 173 लोगों की मौत हो गई थी । इसके अलावा अमेरिका ,मेक्सिको  ,उत्तर कोरिया ,फ्रांस ,ऑस्ट्रेलिया  स्पेन आदि शहरों में भी अमोनियम नाइट्रेट से हादसा हो चुका है ।
लेबनान के राष्ट्रपति मिशेल आउन का कहना है कि हादसे के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि जांच तीन स्तरों पर शुरू की गई है- जिसमें पहला विस्फोटक पदार्थ को कैसे संग्रहित किया गया ,दूसरा क्या हादसा लापरवाही या दुर्घटना के कारण हुआ है तथा तीसरा क्या किसी बाहरी इसमें भूमिका है ?
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने हादसे की स्वतंत्र जांच की मांग उठाई है एवं कहा कि विश्व सामाजिक आर्थिक संकट, कोविड-19 और अमोनियम नाइट्रेट विस्फोट के कारण तीन स्तरों पर त्रासदी का सामना कर रहा है ।

इसमें के बाद भारत को औद्योगिक सुरक्षा के लिए सबक लेनी चाहिए बता दे कि 1984 में हुए भोपाल त्रासदी के बाद कई कई औद्योगिक सुरक्षा के लिए कई नीतिगत सुधार किए गए थे ।भारत में भी औद्योगिक की दुर्घटनाएं जैसे जैसे विशैले गैस का रिसाव,आग व विस्फोट, बॉयलर फटना ,ऊंचाई से गिरना आदि जैसी घटनाएं होती रहती हैं।
देशव्यापी लॉकडाउन के बाद कई औद्योगिक संयंत्र बंद हो गए थे जिसके बाद में खोला गया में खोला गया खोला गया जिससे कई जगह विस्फोट की घटनाएं हुए हैं । ऐसी छोटी बड़ी घटनाएं होती रहती है एवं इन दुर्घटनाओं में शिकार हुए गैर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को मुआवजा नहीं मिल पाता है। इसमें और सुधार की जरूरत है। हालांकि इसके संदर्भ में भारत में कई कानून बनाए गए हैं बावजूद इसके कि दुर्घटनाओं के शिकार मजदूरों, श्रमिको को मुआवजा नही मिल पाता। हांलाकि मेक इन इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत औद्योगिक इकाइयों की स्थापना से रोजगार रोजगार से रोजगार रोजगार की स्थिति में सुधार हो सकेगा। आपदा से निपटने के लिए आपात योजना बनाई जानी चाहिए जिससे स्वतंत्र होनी चाहिए, जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान ना पहुंचे। भारत में बनाई गई सभी नीति का पालन होना चाहिए जिससे औद्योगिक सुरक्षा में बढ़ोतरी हो।


Share it

The post बेरुत में हुए अमोनियम नाइट्रेट विस्फोट के कारण appeared first on Vinay IAS Academy.

]]>
https://vinayiasacademy.com/?feed=rss2&p=2896 0