क्या होता है hue एंड क्राइ नोटिस? इन दोनों झारखंड में चर्चा में क्यों है ?
Vks Vinayiasacademy.com hue एंड क्राइ नोटिस को हिंदी में शोर शराबा नोटिस कहते हैं. यह नोटिस पुलिस द्वारा किसी अपराधी या गुमशुदा व्यक्ति के बारे में जनता को सूचित करने और मदद मांगने के लिए जारी किया जाता है .इसके साथ ही यह नोटिस तब जारी होता है जब जांच में दूसरे राज्य की पुलिस की मदद लेने की संभावना बन जाती है. इस समय पूरे भारत में 17130 थाना है. जिसमें झारखंड से गुमशुदा बच्चों के बारे में जानकारी के लिए तलाश किया जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से झारखंड के अलग-अलग क्षेत्र से बच्चे चोरी की घटना बढ़ी. है इसको लेकर ही शोर शराबा नोटिस यानी hue और क्राई नोटिस जारी कर दिया गया है. जिसके तहत देश के सभी थाना में यह नोटिस जाने के बाद झारखंड की पुलिस को दूसरे राज्य की पुलिस सहायता करती है. इसमें केंद्र शासित प्रदेश को भी नोटिस दिया जाता है.