झारखंड ने फाइनल में हरियाणा को हराकर अपना पहला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 जीता
पुणे के MCA स्टेडियम में खेले गए फाइनल में, झारखंड ने अपने 20 ओवर में कप्तान ईशान किशन (49 गेंदों पर 101 रन) की सेंचुरी की मदद से रिकॉर्ड तोड़ 262/3 रन बनाए। इसके बाद हरियाणा 193 रन पर ऑल आउट हो गया और 69 रनों से हार गया।
इस जीत अवसर में झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने भी बधाई दी है
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी क्या है?
इस ट्रॉफी का नाम पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर सैयद मुश्ताक अली के सम्मान में रखा गया है, जो विदेश में टेस्ट शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज थे।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भारत की प्रमुख घरेलू T20 क्रिकेट चैंपियनशिप है, जिसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा रणजी ट्रॉफी टीमों के बीच आयोजित किया जाता है।