भारत ने लॉन्च किया पहला स्वदेशी 1.0 GHz माइक्रोप्रोसेसर DHRUV64

VKSvinayiasacademy.comध्रुव 64 (DHRUV64) भारत का पहला पूरी तरह से स्वदेशी रूप से विकसित 1.0 GHz, 64-बिट डुअल-कोर माइक्रोप्रोसेसर है। इसे दिसंबर 2025 में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया है।यह माइक्रोप्रोसेसर भारत के घरेलू सेमीकंडक्टर डिज़ाइन पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। DHRUV64 माइक्रोप्रोसेसर को माइक्रोप्रोसेसर डेवलपमेंट प्रोग्राम (MDP) के तहत सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) द्वारा विकसित किया गया है।

क्या है DHRUV64 माइक्रोप्रोसेसर?

DHRUV64 भारत का पहला 64-bit 1GHz चिप है जो जटिल इंडस्ट्रीज और डिफेंस के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाएगा।देश के वैज्ञानिकों ने इंडस्ट्रीज और रक्षा (डिफेंस) टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा अहम कदम उठाया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अनुसार, DHRUV64 माइक्रोप्रोसेसर भारत की स्वदेशी प्रोसेसर पाइपलाइन को आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनाता है और रणनीतिक तथा वाणिज्यिक -दोनों प्रकार के अनुप्रयोगों को समर्थन करने में सक्षम है।

India launches its first indigenous 1.0 GHz microprocessor: DHRUV64

Dhruv 64 (DHRUV64) is India’s first fully indigenously developed 1.0 GHz, 64-bit dual-core microprocessor. It was officially launched in December 2025. This microprocessor is considered a major step toward strengthening India’s domestic semiconductor design ecosystem.
The DHRUV64 microprocessor has been developed by the Centre for Development of Advanced Computing (C-DAC) under the Microprocessor Development Programme (MDP).

What is the DHRUV64 microprocessor?

DHRUV64 is India’s first 64-bit, 1 GHz chip, which will help make the country self-reliant in complex industries and the defense sector. Indian scientists have taken a significant step toward achieving self-reliance in industrial and defense technologies.
According to the Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY), the DHRUV64 microprocessor strengthens and empowers India’s indigenous processor pipeline and is capable of supporting both strategic and commercial applications.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *