झारखंड की किस योजना को एशियन डेवलपमेंट बैंक इंस्टीट्यूट ने हरी झंडी देते हुए विश्व के अलग-अलग विश्वविद्यालय में पढ़ाने के लिए बोला है?- एशियन डेवलपमेंट बैंक इंस्टीट्यूट टोक्यो ने झारखंड में महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही पलाश योजना को विश्व में शैक्षणिक स्तर पर लागू करने को कहा है. इसके लिए पुस्तक डॉ मनीष रंजन ने लिखी है. जिसका नाम है पलाश फ्रॉम कमोडिटी तो ब्रांड बाय क्रिएटिंग मार्केट तो अंपायर रूलर वूमेन यह एक केस स्टडी है.
जमशेदपुर के टाटा मोटर्स प्लांट का नया नाम क्या होगा?- 1 अक्टूबर 2025 से टाटा मोटर्स का विभाजन हो जाएगा. इसके बाद जमशेदपुर प्लांट पर नाम मदर प्लांट के नाम से मशहूर कमर्शियल व्हीकल ई वी के उत्पादन पर केंद्रित होगी. इसका नया नाम टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड होगा.
टाटा मोटर्स का पहला इसका नाम क्या था? यह किस देश के साथ मिलकर ट्रक उत्पादन शुरू की थी?- टाटा मोटर्स का जमशेदपुर प्लांट 1945 में स्थापित किया गया था. यह कंपनी की पहली और सबसे पुरानी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है. इसलिए इसे मदर प्लांट कहते हैं. इसका नाम पहले टेलको टाटा इंजीनियरिंग एंड लोकोमोटिव कंपनी था .शुरुआत में यह कंपनी सिर्फ रेल इंजन बनाने के लिए थी. 1954 में जर्मनी की मर्सिडीज़ बेंज़ के साथ संयुक्त रूप से जमशेदपुर में ट्रक का उत्पादन किया गया था.
स्वच्छ भारत मिशन के तहत राज्य के नगर निकाय में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कितने शहर में लागू है ?-ठोस कचरा प्रबंधन योजना को लेकर कुल मिलाकर 39 शहर होना चाहिए था जिसमें से सिर्फ 10 शहर में यह लागू है.
साहिबगंज जिले के पहाड़िया जनजाति ने किस फल की खेती शुरू की है जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सबसे ज्यादा मांग में है ?-पहाड़िया परिवार ने इस क्षेत्र में शरीफा की खेती शुरू की है जिसका मांग यूरोप और अमेरिका में है. इसके साथ-साथ गुजरात मुंबई और दिल्ली में भी इस फल की मांग है इसलिए इस क्षेत्र में लोगों की आमदनी बढ़ी है.
झारखंड में नीली क्रांति का संबंध किस से है ,हाल में ही पूर्वी सिंहभूम में लोगों को लाभ हुआ है.- इसका संबंध मत्स्य उत्पादन से है जिसमें पूर्वी सिंहभूम में बायो पालक और तालाब के साथ-साथ मछली को दाना खिलाने के लिए खुद का फीड भी मिल जाता है.
झारखंड उद्यान विकास परियोजना क्या है?- यह परियोजना केंद्र सरकार और राज्य सरकार के समन्वय से चलती है. जिस जिले में केंद्र सरकार की योजना चलेगी वहां राज्य सरकार की योजना नहीं चलेगी .मिर्च ओल अदरक की खेती और फूलों की भी खेती होती है. गृह वाटिका बनाया जाता है. सब्जी में मशरूम उत्पादक के रूप में कीट रहित सब्जी उत्पादन इकाई की स्थापना कराई जाती है. टिश्यू कल्चर से स्ट्रॉबेरी और केला की खेती कराई जाती है. किसानों को पॉलीहाउस और नर्सरी का विकास के लिए सहयोग किया जाता है. इसके लिए आठ जिला रांची हजारीबाग पलामू गढ़वा धनबाद देवघर और दुमका में गेंदा फूल स्ट्रॉबेरी मिर्च बैगन आदि की खेती कराई जाएगी.
राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में झारखंड में कितने पदक हासिल किए हैं?- इस प्रतियोगिता में झारखंड में 13 पदक हासिल किए हैं.
झारखंड के किस एक और ब्रांड को जी आई टैग मिलेगा?- झारखंड के स्थानीय मोटा अनाज मड़वा से बना हुआ मड़वा छिलका को जी आई टैग मिलेगा इसके लिए पर्यटन विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर होटल प्रबंधन संस्थान रांची में आवेदन दिया है .इसी प्रकार से कोडरमा का केसरिया कलाकंद को भी जी आई टैग के लिए नामित किया जा रहा है