1 झीमड़ी परियोजना क्या है?- झारखंड माइक्रो ड्रिप इरीगेशन को झीमड़ी परियोजना कहते हैं. झीमड़ी परियोजना और सखी मंडल मिलकर खेती के लिए सुझाव देती है. जिसमें करेला मिर्च स्ट्रॉबेरी जैसे सब्जियों की खेती की जाती है .मुख्यमंत्री के निर्देश पर झीमड़ी परियोजना को 2 वर्ष का अतिरिक्त बिस्तार मिला है. झारखंड राज्य आजीविका मिशन इस परियोजना का संचालन ग्रामीण विकास के विभाग के द्वारा करती है. इससे से राज्य के 30000 से अधिक किसान को लाभ होता है .अभी तक यह 9 जिला के 30 प्रखंड में चल रही है. जिसमें 28000 से अधिक महिला किसान इस योजना से जुड़कर माइक्रो ड्रिप इरीगेशन तकनीक से कम कर रही है. जिसमें वर्मी कंपोस्ट पाली नर्सरी हाउस के साथ-साथ तकनीकी प्रशिक्षण और निरंतर सहयोग भी उपलब्ध कराया जाता है.
- स्कोप इमीनेंस अवार्ड किसे दिया गया है वर्ष 2022 एवं 23 का ?-आरडीसीआईएस सेल को रिसर्च एंड डेवलपमेंट टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट और इनोवेशन के क्षेत्र में काम करने के लिए स्कोप इमीनेंस अवार्ड दिया गया है .यह अवार्ड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया सेल की ओर से मनीष राज गुप्ता ने यह सम्मान ग्रहण किया. जिसमें सेल कचरे का दोबारा इस्तेमाल करना चक्रीय अर्थव्यवस्था और नवीकरणीय ऊर्जा का एकीकरण सस्टेनेबिलिटी पर जोड़ दिया गया है.
- आदि कर्मयोगी छात्र अध्याय क्या है?- भारत सरकार ने आदिवासी समाज की गौरवशाली विरासत और योगदान सम्मान देने की 15 नवंबर 2024 से 15 नवंबर 2025 तक का समय जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में घोषित किया है. इसके तहत विश्वविद्यालय के कॉलेज सहित अन्य उच्च शिक्षण संस्थान में जनजातीय युवा नेतृत्व को उभारने की पहल की गई है.
- मातृत्व वंदना योजना क्या है. प्रधानमंत्री वंदना योजना झारखंड में चलाई जा रही है. वर्तमान में यह चर्चा में है क्योंकि इसके नाम से कई फेक योजना भी बन गई है.
- झारखंड के जल स्रोतों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए किस जिम्मेदारी दी गई है ?-यह जिम्मेवारी झालसा को दी गई है जिसमें प्रशासन निगम जल संसाधन विभाग और पुलिस के अधिकारी शामिल होंगे. जिसमें जल स्रोत के आसपास प्रदूषण पर रोक लगेगी और इसके अतिक्रमण को भी रोक दिया जाएगा.