प्रोटोटाइप और स्टार्टअप में नया आईडिया लाकर 15 लख रुपए जीत सकते हैं .यदि आपके पास कोई इनोवेटिव आइडिया है. जिसे आप प्रोटोटाइप और स्टार्टअप के रूप में विकसित करना चाहते हैं ,तो एमएसएमई आईडिया है heckathon 5.0 में भाग ले सकते हैं. मिनिस्ट्री आफ एमएसएमई की ओर से एमएसएमई आइडिया का आयोजन किया गया है. इसके माध्यम से अपनी इनोवेटिव आइडिया को प्रोटोटाइप का रूप दे सकते हैं .साथ ही उसे एक प्रोडक्ट के रूप में विकसित कर स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं .इसमें कोई भी आवेदन कर सकता है .आवेदक तीन कैटेगरी में है .सुक्ष्म, लघु और मध्य उद्योग .छात्र और अन्य में कर सकेंगे. इसके लिए 14 जुलाई 2025 तक एमएसएमई की वेबसाइट के माध्यम से अपने आइडिया का प्रपोजल भेज सकते हैं. इसमें 18 साल से 60 वर्ष तक के लोग भाग ले सकते हैं. आइडिया में भाग लेने के लिए अपने राज्य में होस्ट इंस्टिट्यूट चुनना होगा. पहले स्टेज में आवेदक की आइडिया का मूल्यांकन होस्ट इंस्टीट्यूट की ओर से किया जाएगा .शॉर्ट लिस्ट कर प्रपोज एमएसएमई को भेजा जाएगा. दूसरे स्टेज में एमएसएमई की ओर से मूल्यांकन किया जाएगा. किस स्टेज में डोमेन एक्सपर्ट सिलेक्शन कमिटी की ओर से आइडिया का चयन किया जाएगा और चौथी स्टेज में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग व एडवाइजरी कमेटी की ओर से फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा .वर्ष 2022 में रांची के दो आइडिया का चयन हो चुका है. जिसमें शालिनी महतो ने आइडिया दिया था जो दिमाग वेव के माध्यम से व्यक्ति में डिप्रेशन की जानकारी देगा. वही दूसरा आइडिया आईआईटी खड़गपुर के छात्र साकेत कुमार का था जिन्होंने प्राकृतिक तरीकों के उपयोग से पानी से आर्सेनिक हटाने वाला फिल्टर का प्रपोजल दिया था. झारखंड में सात संस्थान होस्ट इंस्टीट्यूट की भूमिका निभा रहे हैं. जिसमें रांची के चार संस्थान है NIMT रांची ,झारखंड टूल रूम रांची, रामकृष्ण मिशन विवेकानंद रिसर्च संस्थान, सीआईटी रांची शामिल है. इसके साथ NIT जमशेदपुर, आईएसएम धनबाद और टूल रूम जमशेदपुर भी शामिल है