नागपुरी उपन्यास सातों नदी पार ,के अंग्रेजी अनुवाद का लोकार्पण नागपुरी साहित्य संस्कृति मंच की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उपन्यास सातों नदी पार का अंग्रेजी में अनुवाद का लोकार्पण हुआ .विश्वविद्यालय की अंग्रेजी विभाग की पूर्व विभाग अध्यक्ष डॉक्टर किरण मिश्रा की अनुवाद की गई पुस्तक का लोकार्पण कुलपति डीके सिंह ने किया. इस अवसर पर नागपुरी उपन्यास सातों नदी पार की लेखिका डॉक्टर शकुंतला मिश्रा भी मौजूद रही .उन्होंने कहा की पुस्तक का जो मूल भाव है वह झारखंड के सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है. साथ ही इस पुस्तक में बेटी और मजदूर का भी जिक्र मिलता है. इसकी अनुवादक डॉक्टर किरण मिश्रा ने कहा कि मैं झारखंड की नहीं हूं मैं यहां आकर नागपुरी सीखी है और पता चला कि यह इतनी सुंदर भाषा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *