भारतीय अंतर्राष्ट्रीय मेला में झारखंड की संस्कृति एवं विकास की झलक दिखेगी
नई दिल्ली के भारत मंडपम में 44 व भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम पर आयोजित होने वाला है। इस मेले में देश की बहू यामी संस्कृति भी नहीं बल्कि औद्योगिक एवं व्यापारिक विकास भी दिखेगा ।इसका आयोजन 14 से 27 नवंबर के बीच किया जाएगा ,जिसमें झारखंड पवेलियन का भी निर्माण हो रहा है जिसमें उद्योग विभाग पूरी तैयारी करने में जुटा हुआ है साथ ही औद्योगिक एवं खनन विकास का भी खाका पेश किया जाएगा। झारखंड की अलग-अलग नीतियों की जानकारी दी जाएगी । 21 एवं 22 नवंबर को झारखंड पवेलियन में राज्य का स्थापना दिवस समारोह भी मनाया जाएगा और इस बार 25 व स्थापना दिवस मनाया जाएगा ।जहां झारखंड के लघु एवं कुटीर उद्योग ,पलाश, झारक्राफ्ट ,खादी बोर्ड के स्टाल लगेंगे 14 दिवसीय मेले में पहले 5 दिन व्यापारी दर्शकों के लिए आरक्षित होंगे जबकि 9 दिन आम जनता के लिए होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *