जब कोई व्यक्ति कुछ करने की ठान ली तो वह सफल हो जाता है .हरियाणा के सिरसा के विजयवर्धन ने यही साबित कर दिया है .बीटेक करने के बाद यूपीएससी की तैयारी में जुटे विजय ने हरियाणा पीसीएस यूपीएससी एसएससी सीजीएल सहित कुल 35 परीक्षा दिए लेकिन हर बार असफल हुए और उनका सिलेक्शन नहीं हुआ. इसके बावजूद वह उम्मीद नहीं हारे और 2018 में आईपीएस बनने में उन्हें सफलता मिल गया लेकिन उनका सपना आईएएस बनने का था .आईपीएस पर रहते हुए उन्होंने फिर से तैयारी की और वर्ष 2021 में यूपीएससी क्लियर करके IAS अधिकारी बन गए .विजयवर्धन की यह सफलता यह बताती है कि व्यक्ति को हमेशा परिश्रम के साथ परीक्षा में लगे रहना चाहिए. एक न एक दिन सफलता उसका कदम जरूर चुनेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *