vksvinayiasacademy.comCLAT UG में झारखंड का नाम रोशन, शौर्य शाहदेव बना स्टेट टॉपर
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT ) 2025 में झारखंड के शौर्य प्रताप शाहदेव ने ऑल इंडिया रैंक 22 हासिल की। शौर्य के CLAT में झारखंड टॉपर बनने से परिवार और पूरे राज्य में खुशी की लहर है। शौर्य शाहदेव भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के पुत्र हैं।
शौर्य प्रताप शाहदेव के दादा स्वर्गीय जस्टिस एलपीएन सहदेव झारखंड उच्च न्यायालय के पहले न्यायाधीश थे। उन्होंने अपने दादा के व्यक्तित्व और न्यायप्रियता से प्रेरणा लेकर न्याय और कानून के क्षेत्र को चुना।
शौर्य के निरंतर अभ्यास, मॉक टेस्ट और आत्ममूल्यांकन ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।