वेनेजुएला में तेल का भंडार कितना है?
वेनेजुएला की आबादी लगभग 3 करोड़ है लेकिन वहां 303 अब बैरल के साथ तेल भंडार के मामले में दुनिया में नंबर वन है. 270 अब बैरल के साथ सऊदी अरब दूसरे स्थान पर है. वेनेजुएला के भंडार में एक्स्ट्रा हैवी तेल है .जिसे निकालने के लिए अच्छी टेक्नोलॉजी की जरूरत है. इसके चलते वेनेजुएला 1 साल में चार अरब डॉलर का ही तेल निर्यात कर पाता है जबकि सऊदी अरब हर साल 200 अरब डॉलर का तेल निर्यात करता है. वेनेजुएला नेचुरल गैस के मामले में दुनिया में आठवें नंबर पर है. ट्रंप ने सैनिक कार्रवाई के बाद कहा है कि अमेरिकी तेल कंपनी ऑयल बिजनेस उतरेगी वेनेजुएला सबसे ज्यादा मिस वर्ल्ड टाइटल जीतने वाला भी देश है .भारत और वेनेजुएला दोनों ने अभी तक छह मिस वर्ल्ड खिताब जीते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *