वर्ष 2025 में महिला सुरक्षा में टॉप 10 शहर का नाम बताएं.
Vks Vinayiasacademy.com देश में महिला सुरक्षा और करियर ग्रोथ को लेकर ताजा रिपोर्ट में 10 नए शहर इस प्रकार से हैं. बेंगलुरु ,चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, मुंबई ,गुरुग्राम, कोलकाता, अहमदाबाद, तिरुअनंतपुरम, कोयंबटूर .रिपोर्ट में देश के 125 शहर के महिला की भागीदारी, सुरक्षा, रोजगार का अवसर, करियर में आगे बढ़ाने की संभावना को लेकर जानकारी लिया गया था. बेंगलुरु के 1 नंबर सीट पर बने रहने की बड़ी वजह महिलाओं के लिए उपलब्ध व्यापक अवसर और मजबूत इंडस्ट्री सपोर्ट है. आईटी सेक्टर स्टार्टअप और मल्टीनेशनल कंपनी की मौजूदगी से शहर सुरक्षित और प्रोफेशनल अनुकूल बन गया है. रिपोर्ट में शहर की रैंकिंग दो प्रमुख पैमाने पर की गई .सोशल इंक्लूजन स्कोर के तहत सुरक्षा स्वास्थ्य सुविधा सार्वजनिक परिवहन और रहने की सुगमता को आधार बनाया गया. जिसमें चेन्नई अब्बल रहा .वहीं इंडस्ट्रियल इंक्लूजन में महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर वर्कप्लेस सुविधा को देखा गया ,जिसमें बेंगलुरु टॉप रहा. दिल्ली इस समय 11वें स्थान पर चला गया है.