पानी की गुणवत्ता की दृष्टि से भारत का रैंक क्या है?
Vks Vinayiasacademy.com 122 देश में यह रैंकिंग किया गया .जिसमें भारत 120th नंबर पर है .भारत का 70% पेयजल दूषित है .जल संसाधन मंत्रालय की समग्र जल प्रबंधन सूचकांक नामक रिपोर्ट के मुताबिक हर साल गंदा पानी पीने से 2 लाख लोग मर जाते हैं. दूसरी तरफ इंटरनेशनल सेंटर फॉर ए सस्टेनेबिलिटी कि पिछले साल प्रकाशित रिपोर्ट बताती है कि 2030 तक देश में पानी की मांग उपलब्ध आपूर्ति से दुगनी होने का अनुमान है. भारत के पास दुनिया के कुल पेयजल का केवल 4% हिस्सा है. भारत में पचासी प्रतिशत पेयजल भूजल पर निर्भर है.
2023 में भूजल के 1559 नमूने के आधार पर तैयार रिपोर्ट कहती है कि भारत के पानी में नाइट्रेट सीमा से ज्यादा था ,फ्लोराइड और आर्सेनिक की मात्रा भी ज्यादा थी. आयरन क्लोराइड, इलेक्ट्रिकल कंडक्टिविटी और यूरेनियम भी ज्यादा है .भारत में 15 अगस्त 2019 में जल जीवन मिशन शुरू किया गया. अभी तक ग्रामीण इलाके में 3 करोड़ 23 लाख घर में नल से पानी की सुविधा थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *