मोबाइल चोरी हो जाएगी तो उसकी शिकायत कैसे किया जा सकता है.
Vks Vinayiasacademy.com अब इसके लिए ऑनलाइन शिकायत किया जा सकता है. इसे डिजिटल पुलिसिंग के तहत झारखंड पुलिस ने अपनी वेबसाइट एचटीटीपीएस citizen.jhpolice.gov.in पर आम लोगों के लिए सुविधा कर दिया है .अभी मोबाइल चोरी होने या गुम होने पर थाना जाना पड़ता था और वहां साबित करना पड़ता था लेकिन अब इसके लिए नई व्यवस्था की गई है. जिसमें लोगों करने के बाद ऐड lost/ स्टोलेन मोबाइल ब्लॉकिंग रिक्वेस्ट का एक ऑप्शन दिखेगा. उस पर क्लिक करते ही एक नया विंडो खुल जाएगा. विंडो खुलते ही ऑप्शन में डिवाइस के संबंध में जानकारी देनी होगी .जिसमें दो सिम के नंबर के बारे में विशेष जानकारी देने का ऑप्शन मिलेगा. मोबाइल के ब्रांड व आईएमइआई नंबर के बारे में जानकारी देनी होगी .इसके बाद मोबाइल गुम हुआ या चोरी हुई इसके बारे में बताना होगा. हादसे के प्रकार में चोरी यह गुम का ऑप्शन मिलेगा .कहां चोरी हुई है खोया किस तारीख को घटना हुई जिला में संबंधित थाना क्षेत्र की जानकारी दिए गए ऑप्शन में शिकायतकर्ताओं को भरना होगा. मोबाइल धारक को भी अपने संबंध में पूरी जानकारी देनी होगी. इसमें नाम व पूरा पता देने के अलावा एक पहचान पत्र आधार पैन कार्ड पासपोर्ट राशन कार्ड आर्म्स लाइसेंस में से कोई एक देना जरूरी होगा .अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भी देना होगा .दिए गए मोबाइल नंबर पर आवेदन जमा करते हैं उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा .शिकायतकर्ता को यह भी बताना होगा कि वह झारखंड के किस जिले का रहने वाला है और उसका संबंधित थाना कौन सा है ताकि आवेदन संबंधित थाने को भेजा जा सके और संबंधित थाने को पुलिस शिकायतकर्ता से संपर्क कर सके.