गौरव ट्रेन क्या है?किस वर्ष से शुरू हुआ ?इससे संस्कृति को बचाने में क्या लाभ हुआ है?
Vks Vinayiasacademy.com भारत गौरव ट्रेन विशेष टूरिस्ट सर्किट ट्रेन है, जिन्हें भारतीय रेलवे ने देश के धार्मिक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल को जोड़ने के लिए शुरू किया .इनमें ट्रेन यात्रा के साथ होटल ,भोजन, बस यात्रा, गाइड और बीमा जैसी सुविधा एक पैकेज में मिलती है. रेल मंत्रालय के द्वारा नवंबर 2021 में भारत गौरव ट्रेन नीति लागू किया गया. इसके तहत निजी और सरकारी सेवा प्रदाताओं को टूरिस्ट ट्रेन चलाने की अनुमति दी गई .30 नवंबर 2025 तक कुल ,590 ट्रेन यात्रा पूरी हो चुकी है .जिसमें 363000 तक सफर किए हैं यह 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश को कवर किया है. देशभर में अभी तक 22 सेवा प्रदाता पंजीकृत किए गए हैं जिसमें भारतीय रेलवे की 11 जोन शामिल है ,फिलहाल 12 ट्रेन संचालन में है. मांग बढ़ने पर rac की संख्या बढ़ाई जाती है. नीति के तहत सेवा प्रदाताओं को पूरी छूट है कि , धार्मिक जैसे ज्योतिर्लिंग ,चार धाम, संस्कृति के ऐतिहासिक या राज्य विशेष पर्यटन सर्किट बाजार की मांग व व्यावसायिक हित के आधार पर तय करिए. यह 1 tourism मॉडल है जिसमें सारी चीज एक स्थान पर मिल जाती है. छोटे शहर और धार्मिक स्थल को भी इस से सीधा लाभ हुआ है और इससे भारत के अंदर का घरेलू पर्यटन को बढ़ावा मिला है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *