Share it

झारखंड के किस यूनिवर्सिटी में पूर्वी क्षेत्र एग्रोटेक किसान मेला का आयोजन किया जाएगा?
झारखंड के बिरसा एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में पूर्वी क्षेत्र एग्रोटेक किसान मेला का आयोजन किया जाएगा। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की तरफ से 5 से 7 मार्च तक यह कार्यक्रम रखा जाएगा जिसमें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के किसान सेवी संस्थाएं और कृषि पदाधिकारी भाग लेंगे। इस वर्ष मेले का थीम है, कृषि उद्यमों के विविधीकरण से ग्रामीण संपन्नता।

कक्षा 8 की छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य योजना प्राधिकृत समिति ने कितने करोड़ रुपए की मंजूरी दी है?
कक्षा 8 की छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज योजना प्राधिकृत समिति ने 122 करोड रुपए की मंजूरी दी है। पहले छात्रों को साइकिल खरीदने के लिए बैंक खाते में राशि दी जाती थी परंतु अब छात्र छात्राओं को साइकिल खरीद कर दी जाएगी।

झारखंड में किस स्वतंत्रता सेनानी की याद में 14 फरवरी को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया है?
झारखंड के बुधु भगत स्वतंत्रता सेनानी की याद में 14 फरवरी को शहादत दिवस मनाया गया है। इनका जन्म 17 फरवरी 1792 को हुआ था। यह 1831 1832 के झारखंड विद्रोह सेनानायक थे।

रांची में आयोजित चौथी अंतरराष्ट्रीय रेस वॉक चैंपियनशिप से किसका चयन ओलंपिक के लिए किया गया है?
रांची में आयोजित चौथी अंतरराष्ट्रीय डेस वर्क चैंपियनशिप से संदीप कुमार, राहुल, प्रियंका इन तीनों का चयन ओलंपिक के लिए किया गया है। इस चैंपियनशिप का आयोजन 13 फरवरी को किया गया था।

MOBILE MALNUTRITION TREATMENT VAN SERVICE की शुरुआत किस जिले से की गई थी?
MOBILE MALNUTRITION TREATMENT VAN SERVICE की शुरुआत चतरा जिले से की गई थी। इसमें खाना पकाने की जरूरत के सामान, वजन मापने की मशीन, ग्रोथ चार्ट और अन्य चिकित्सा जांच उपकरण स्थापित किए गए हैं।

डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करने के लिए राज्य सरकार नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्मार्ट गवर्मेंट को कितने लाख रुपए देगी?
प्लेटफार्म तैयार करने के लिए राज्य सरकार नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्मार्ट गवर्मेंट को 7000000 रुपए देगी। राज्य के सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक साथ जोड़ा जाएगा। कोरोना के समय ऑनलाइन पढ़ाई सहित कार्यालय कार्यों में आई समस्याओं को देखते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है।


Share it