Share it

एनआईए की विशेष अदालत का गठन किस जिला में किया गया है?
एनआईए की विशेष अदालत का गठन रांची जिला में किया गया है।

झारखंड के किस इंडस्ट्री ने सर्वाधिक हॉट मेटल का उत्पादन का एक नया दैनिक उत्पादन रिकॉर्ड बनाया है?
झारखंड के बोकारो स्टील प्लांट ने सर्वाधिक हॉट मेटल का उत्पादन का एक नया दैनिक उत्पादन रिकॉर्ड बनाया है।

झारखंड के किस जिले में 14 जनवरी को चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा पतंग उत्सव का आयोजन किया गया था?
झारखंड के पलामू जिले में 14 जनवरी को चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा पतंग उत्सव का आयोजन किया गया था। पतंग उत्सव में महाराष्ट्र से निसर्ग शाह अपनी 5 लोगों की टीम के साथ पतंगबाजी सिखाने आए थे। 150 बच्चों ने इस उत्सव में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।

2021 में झारखंड में पक्षियों की गणना के लिए कितने जिलों को चिन्हित किया गया है?
2021 में झारखंड में पक्षियों की गणना के लिए 25 जिलों को चिन्हित किया गया है। इनमें से कुछ झीलों के नाम इस प्रकार हैं: लोटवा डैम, हजारीबाग, पतरातू डैम, कांके डैम, चांडिल डैम, डिमना लेक, तेनुघाट डैम आदि। पिछले रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 35% तक पक्षियों की संख्या घट गई थी पर्यटक बढ़ने और जलाशयों में जाल बिछाने को इसका प्रमुख कारण माना गया था।

झारखंड के किस इंडस्ट्री को भारत सरकार के द्वारा ऊर्जा संरक्षण में प्रथम स्थान दिया गया है?
भारत सरकार के द्वारा ऊर्जा संरक्षण में प्रथम स्थान टाटा मोटर्स को दिया गया है। यह पुरस्कार भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय की ओर से दिया गया है। दूसरा पुरस्कार लखनऊ और सांत्वना पुरस्कार पंतनगर प्लांट को मिला है।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो 22 जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड के किन दो जिलों का दौरा करेंगे?
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो 22 जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड के 2 जिले रांची और पूर्वी सिंहभूम का दौरा करेंगे।

16 जनवरी को टीकाकरण से पहले लोगों को किस ऐप पर अपने आप को रजिस्टर कराना पड़ेगा?
16 जनवरी को टीकाकरण से पहले लोगों को CoWIN APP पर अपने रजिस्टर कराना पड़ेगा। जनवरी को मात्र 48 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा और हर केंद्र पर सॉस और लोगों को टीका लगेगा यानी 16 जनवरी को झारखंड में कुल 4800 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित बदलाव के अनुसार झारखंड के किस शहर में एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा?
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित बदलाव के अनुसार झारखंड के जमशेदपुर के पास से डिमना चौक तक 5.5 किलोमीटर एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा । इसके लिए करीब 700 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है।


Share it