Share it

झारखंड के किस जिले में झारखंड ट्राईबल पेंटिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया?
झारखंड के रांची जिले में झारखंड ट्राईबल पेंटिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। झारखंड कलाभवन कोटवार की दीवारों में झारखंड के पारंपरिक सोहराय, जादू पटिया चित्रकला को उकेरा गया है। कलाभवन की बाहरी दीवार पर डॉ रामदयाल मुंडा की छवि बनाई गई है और उनके साथ भगवान बिरसा मुंडा का भी चित्रण किया गया है।

चिली के सेंटियागो में चल रे जूनियर महिला हॉकी टूर्नामेंट में झारखंड से कितने खिलाड़ी शामिल है?
चिली के सेंटियागो में चल रे जूनियर महिला हॉकी टूर्नामेंट में झारखंड से 3 खिलाड़ी शामिल है। इन तीन खिलाड़ी के नाम है ब्यूटी डुंगडुंग, संगीता कुमारी और सुषमा कुमारी तीनों सिमडेगा के गांव की रहने वाली है।

केंद्र सरकार प्रायोजित राष्ट्रीय स्थाई कृषि योजना के तहत किस जिले में समेकित कृषि प्रणाली को बढ़ावा दिया जाएगा?
केंद्र सरकार प्रायोजित स्थाई कृषि योजना के तहत रांची जिला में समेकित कृषि प्रणाली को बढ़ावा दिया जाएगा। इस योजना में चयनित गांव में उद्यान, पशुपालन मत्स्य पालन आधारित खेती के साथ-साथ केंचुआ खाद का उत्पादन होगा। गांव में उत्पादित सब्जी और फल के भंडारण के लिए गोदाम का निर्माण होगा।

रांची के स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने के उद्देश्य से रांची जिला प्रशासन ने किस कंपनी के साथ एमओयू किया है?
रांची के स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने के उद्देश्य से रांची जिला प्रशासन ने आईओसीएल के साथ एमओयू किया है। इसका कार्य सीएसआर फंड की मदद से होगा।

झारखंड से किसे स्वर्गीय ज्योति प्रकाश स्मृति रंग मित्र सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया है?
झारखंड से स्वर्गीय ज्योति प्रकाश स्मृति रंग मित्र सम्मान 2021 से चंद्रदेव सिंह को सम्मानित किया गया है यह भारतीय लोक कल्याण संस्थान के सचिव है। उन्हें यह सम्मान पलामू में आयोजित एक कार्यशाला में सांसद विष्णु दयाल राम एवं उपायुक्त शशि रंजन ने दिया। यह सम्मान उन्हें झारखंड की कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए गए विशिष्ट योगदान के लिए दिया गया है।


Share it