Share it

राज्य में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में गड़बड़ी होने पर झारखंड सरकार ने अन्य राज्यों के कितने संस्थानों को काली सूची में रखा है?
राज्य में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में गड़बड़ी होने पर झारखंड सरकार ने अन्य राज्यों के 45 संस्थानों को काली सूची में रखा है। छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, हरियाणा और उत्तर प्रदेश संस्थानों को 2019 से 2020 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति नहीं दी जाएगीl मैट्रिक की छात्रवृत्ति के लिए एक कल्याण पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन लिया गया था, आवेदनों की स्तुति के बाद दूसरे राज्यों के 117 शिक्षण संस्थानों का फिजिकल वेरिफिकेशन किया गया उसमे से कुछ शिक्षण संस्थान ऐसे थे जहां आयोग के छात्र छात्राओं के लिए गलत तथ्य पेश कर आवेदन किया गया था।

राज्य सरकार ने नगर वन विकसित करने के लिए किन स्थानों के चयन पर प्रस्ताव को मंजूरी दी है?
राज्य सरकार ने नगर वन को विकसित करने के लिए चेहरे सोहदाग और बडाम स्थानों के चयन पर प्रस्ताव को मंजूरी दी है। राज्य सरकार ने दोनों स्थानों के प्रस्ताव को भारत सरकार वन मंत्रालय को भेज दिया है। केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के द्वारा अगले 5 वर्षों में सार्वजनिक निजी भागीदारी के आधार पर देश भर के 200 शहरों में नगर वन योजना बनाई जानी है जिसमें झारखंड राज्य में पहले चरण में दो नगर वन स्थापित किए जाएंगे।

झारखंड राज्य सरकार मैट्रिक एवं इंटर टॉपर को कितनी राशि प्रोत्साहन के रूप में देगी?
झारखंड राज्य सरकार राज्य के मैट्रिक एवं इंटर टॉपर को अर्थात सीबीएसई आईसीएसई के सभी संकाय के टॉपर को सम्मानित करेगी।
मैट्रिक टॉपरः
पहला स्थानः 1 लाख
दूसरा स्थानः 75000
तीसरा स्थानः 50,000
इंटरमीडिएट के छात्रों को,
पहला स्थानः 300000
दूसरा स्थानः 200000
तीसरा स्थानः 1 लाख

झारखंड के साइबर अपराध का गढ़ कहे जाने वाले जामताड़ा में साइबर अपराध के बढ़ते हुए आंकड़ों को देखते हुए झारखंड पुलिस द्वारा साइबर ठगी से बचने के लिए कौन सी पुस्तक जारी की गई है?
झारखंड के साइबर अपराध का गढ़ कहे जाने वाले जामताड़ा में साइबर अपराध के बढ़ते हुए आंकड़ों को देखते हुए झारखंड पुलिस द्वारा साइबर ठगी से बचने के लिए साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता पुस्तिका जारी की गई है। इस किताब में कुल 36 पृष्ठ में साइबर अपराध की सारी कहानी मौजूद है। इस किताब को हर साइबर थाने में उपलब्ध कराया जाएगा के बाद किताब को एनजीओ की मदद से लोगों में वितरित किया जाएगा। इस पुस्तक को झारखंड पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पढ़ा जा सकता है।

संविधान दिवस 26 नवंबर के दिन राज्य के न्यायपालिका डिजिटल की ओर एक कदम मैं निम्न में से किस की शुभारंभ की गई है?
संविधान दिवस 26 नवंबर के दिन राज्य के न्यायपालिका डिजिटल की ओर से ईफाइलिंग और ऑनलाइन सटाफइड कॉपी योजना का शुभारंभ किया गया है। संविधान दिवस के दिन झारखंड हाई कोर्ट झालसा और जुडिशल एकेडमी की ओर से यह कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित करने की शुरुआत की गई है।

वन मिलियन इस्माइल मुहिम की शुरुआत झारखंड के किस जिले में की गई है?
वन मिलियन इस्माइल मुहिम की शुरुआत झारखंड के रांची जिले के उपायुक्त छवि रंजन के द्वारा की गई है। इस अभियान के तहत जिले के 1 दर्जन से अधिक सामाजिक संगठनों के मौजूदगी में एकजुट प्रयास से जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने के सामूहिक संकल्प को मुख्य उद्देश्य बनाया गया है।


Share it