Share it

Q. कोरोना संक्रमण की वजह से इस वर्ष श्रावणी मेला का ऑनलाइन दर्शन किस चैनल के माध्यम से किया करवाया जा रहा है?
Ans:-कोरोना संक्रमण के कारण इस वर्ष श्रावणी मेला स्थगित कर दिया गया है एवं श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए ई दर्शन के माध्यम से कर सकते हैं।
इसके लिए jhargov.tv दूरदर्शन केंद्र रांची एवं झारखंड के अन्य टीवी चैनलों द्वारा लाइव प्रसारित किया जाएगा I

Q.जेएससीए का आजीवन सदस्य किसे बनाया गया है?
Ans:-रांची के क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी
वह कुछ चुने हुए मानव सदस्यों में शामिल थे जो जेएससीए ने उपहार स्वरूप कई साल पहले उनको प्रदान की थी।
लाइफ मेंबर बनने के बाद अब वह चाहे तो जेएससीए की वोटिंग में भी हिस्सा ले सकते हैं तथा अन्य चुनाव भी लड़ सकते हैं।

Q. किस विश्वविद्यालय द्वारा मृदा वैज्ञानिकों को शोध में 45% योग्य भूमि पर अम्लीय समस्या पाई है?
Ans:-बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में मृदा वैज्ञानिकों के शोध में झारखंड की लगभग 45% खेती योग्य भूमि पर अम्लीय समस्या पाई गई है।
जिस खेत की मिट्टी का पीएच मान 5.5 से भी कम हो ऐसी भूमि को अम्लीय समस्या कहा जाता है।

Q. किस साहित्यकार को मैथिली साहित्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा?
Ans:-साहित्यकार कृति नारायण मिश्र को मैथिली साहित्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान में इन्हें 1,11,000 नकद स्मृति प्रतीक और अंग वस्त्र दिए जाते हैं।
यह सम्मान प्रत्येक वर्ष विश्व भर में फाउंडेशन राज्य की ओर से दिया जाता है।
1991 में इन्हें इतिहास हुई तो शांति स्तूप कृति को साहित्य अकादमी सम्मान से नवाजा गया था। यह बेगूसराय के बरौनी के रहने वाले हैं।

Q. किसानों की खेती को से संबंधित जानकारी के लिए कौन सी ऐप लांच की गई है?
Ans:-विवेक कृषि एप

Q. किस कृषि संस्थान के अंतर्गत मीठी क्रांति की शुरुआत होगी?
Ans::राज्य के कृषि संस्थान बिरसा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा ट्राइबल सब प्रोग्राम के तहत गोद लिए गांव को उलीहातू में मीठी क्रांति स्वरूप की शुरुआत करेगा।
यह योजना राज्य के 16 जिलों में चलाई जा रही है।
इसके तहत गांव के लोगों को मुख्य मुख्य धारा से जोड़ने तथा उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए बड़े स्तर पर मधुमक्खी पालन करने की योजना है।

Q. झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए राज्य के किसानों को धान खरीदारी का लक्ष्य कितना बढ़ाया है ?
Ans:-धान खरीदारी का लक्ष्य डेढ़ गुना बढ़ाया है। जिसमें धान की खरीदारी का 4.5 लाख मैट्रिक टन कर दिया गया है इसके साथ ही 1800000 हेक्टेयर में खेती करने का निर्णय लिया गया है। एवं धान की खेती का रकबा 300000 हेक्टेयर बढ़ाया गया है।

Q. झारखंड हाई कोर्ट द्वारा कौन से जन संवाद केंद्र को वैधानिक संस्था नहीं माना गया है?
Ans:-झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेन ने एक महत्वपूर्ण फैसला दिया है जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र को कहा है कि यह एक वैधानिक संस्था नहीं है ।
इसके साथ ही कहा कि यह मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र किसी के खिलाफ प्राथमिक प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश नहीं दे सकती है।
प्राथमिकी दर्ज करना पुलिस का काम है तथा प्राथमिकी दर्ज होने के बाद किसी केस की मॉनिटरिंग भी इस केंद्र द्वारा नहीं की जा सकती है।

Q. देशभर में स्वच्छता पखवाड़ा कब आयोजित की जाएगी?
Ans:-झारखंड सहित देशभर में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान 1 से 15 जुलाई तक चलाई जाएगी। इसमें इस अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रयास किए जाएंगे।

Q.झारखंड में किस लोकल कंपनी को वोकल बनाने के लिए चयन किया गया है?
Ans:-प्यूरेश मिल्क, फिडको एग्रो कार्ट और ओपन सोर्स कम्युनिटी बिल्डर्स नामक तीन कंपनियों को वोकल फॉर लोकल बनाने की तैयारी की जा रही है ।
इन तीनों ने कोरोना काल में अपने कारोबार में 100% का इजाफा किया है।
मनीष पीयूष की प्यूरेश मिल्क 750 घरों तक हर दिन कांच के सीलबंद जार में गाय का दूध पहुंचाए जा रहे हैं इनका ओरमांझी में इनका खुद का डेयरी है
प्यूरेश मिल्क की सेवा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है।
सतीश महतो की फिडको एग्रो कार्ट नामक कंपनी यह सेवा संचालित करती है जिसमें छोटे सब्जी उत्पादकों और अनाज उत्पादकों को ऑनलाइन ग्राहक की सेवा देता है ।
ओएससीबी व्हाट्सएप टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को तैयार करती है इसका संचालन आशीष मिश्रा द्वारा किया जा रहा है। यह कंपनी द्वारा अब तक 28 ऐप बनाए जा चुके हैं।

Q. निलोत्पल मृणाल की कौन सी पुस्तक पर बॉलीवुड में फिल्म बनाया जाएगा?
Ans:-फिल्म डार्क हॉर्स
यह झारखंड के एक युवा लेखक है इस पुस्तक के लिए इन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया

Q. चंदवा एवं लातेहार में माओवादी हमले में हुए मामले में किसने केस को टेकओवर किया है? Ans:-एनआईए ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में चार पुलिसकर्मी के मारे जाने के मामले में इस केस को टेकओवर किया है।

Q. सावन मेले के आयोजन पर किसके द्वारा रोक लगाया गया है?
Ans:-झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रवि रंजन और जस्टिस उदित नारायण प्रसाद ने वैधनाथ मंदिर और वासुकी मंदिर में कांवर यात्रा और सावन मेले के आयोजन पर रोक लगाया है।
कोर्ट ने सरकार को लोगों की धार्मिक आस्था को देखते हुए कहा है कि मंदिरों में होने वाली पूजा का भक्तों को ऑनलाइन दर्शन कराने की व्यवस्था कराई जाए ।

Q. कोरोना संक्रमण के दौर में छात्रों को बीमा सुरक्षा योजना कौन सी यूनिवर्सिटी कराएगी?
Ans:-रांची यूनिवर्सिटी छात्रों का 2 लाख का दुर्घटना बीमा होगा ।
लगभग 40,000 विद्यार्थी का इस योजना से लाभान्वित होंगे।
राज्य विश्वविद्यालय छात्रों को बीमा सुरक्षा का लाभ देने वाली पहली स्टेट यूनिवर्सिटी बनेगी। इससे पहले यह महर्षी दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक में इस प्रकार के बीमा योजना को लागू किया गया था ।

Q. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए कौन सा ऐप लॉन्च किया गया है?
Ans:-ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण ऐप लॉन्च किया गया है।
यह कोर्स टाटा ट्रस्ट की मदद से लांच किया गया है ।

Q. झारखंड में किस कंपनी के द्वारा कोरोना मोबाइल टेस्टिंग का लैब तैयार किया गया है? Ans:-वेबको द्वारा किया गया है। यह झारखंड में बढ़ते कोरोना के संक्रमण के बढ़ते संख्या को देखते हुए जांच प्रक्रिया को बढ़ाने के लिए आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित भारत इंजीनियरिंग एंड बॉडी बिल्डिंग कंपनी ने कोरोना मोबाइल टेस्टिंग लैब तैयार किया है।
लैब के माध्यम से 1 दिन में 400 से अधिक लोगों की जांच कराई जाएगी जिसका खर्च मात्र 1250 होगा और इसकी रिपोर्ट 20 मिनट में दी जाएगी।

Q. यूनियन बैंक आफ इंडिया के क्षेत्रीय महाप्रबंधक किसे नियुक्त किया गया है?
Ans:-लोकनाथ साहू
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ आंध्र बैंक और कॉरपोरेशन बैंक के विलय और पुनर्गठन के बाद इन्हें प्रथम प्रमुख बनाया गया है।

Q.एथेलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ओलंपिक के2028 और 2032 के लिए झारखंड के किन जिलों से चुनकर खिलाड़ियों को विश्व मंच पर स्थापित करने का रोडमैप तैयार किया है?
Ans:-देशभर के 100 जिलों में झारखंड के 6 जिले जिसमे बोकारो, रांची, रामगढ़, धनबाद , देवघर व साहिबगंज को चयनित किया गया है ।
इन जिलें के एथेलेटिक्सों को प्रति माह ₹10000 उनके विकास के लिए दिए जाएंगे।

Q. गोंड जनजाति पर पहली बार शोधात्मक लघु फिल्म बनाई गई है इसका निर्माण किसने किया है ?
Ans:-फिल्म का निर्माण डॉ रामदयाल मुंडा जनजाति कल्याण शोध संस्थान ने किया है।
यह फिल्म 15 मिनट की है।
यह फिल्म फिल्मकार आलोक भारती ने बनाई है
जिसमें गोंड समुदाय के इतिहास ,उनका रहन-सहन एवं खानपान समेत रीति-रिवाजों को भी फिल्माया गया है।
इस संस्थान द्वारा 13 विषयों पर लघु फिल्म बनाई गई है।

Q. रांची विश्वविद्यालय की कम्युनिटी रेडियो स्टेशन पर रेडियो खांची का प्रसारण कितने सत्रों में शुरू किया जाएगा?
Ans:-रेडियो खांची 90.4 एफएम का प्रसारण दो सत्रों में किया जाएगा।
जिसमें पहला प्रसारण सुबह 8:00 से 11:00 बजे तक तथा शाम में इसका प्रसारण 5:00 से 9:00 बजे तक किया जाएगा ।
इस प्रसारण में सूचनात्मक और मनोरंजन के कार्यक्रम प्रसारित किये जाएंगे।

Q. सूबे की स्कूली बच्चों को दक्ष बनाने वाले शिक्षकों को कौन से पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा?
Ans:-राष्ट्रपति पुरस्कार
इस पुरस्कार के लिए शिक्षकों का चयन सिर्फ उनके पढ़ाई के आधार पर नहीं बल्कि उनके मूल्यों के आधार पर किया जाएगा।

Q. राज्य में कितने आंगनवाड़ी केंद्रों का भवन बनेगा?
Ans:-5000 आंगनवाड़ी केंद्रों का भवन बनाया जाएगा ।
जिसके लिए महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने 100 करोड़ रुपए का स्थानांतरण मनरेगा कोष में किया है।
आंगनबाड़ी भवनों का कार्य मनरेगा, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग मिलकर करेंगे .

Q.किस विषय में आई एस एम ने राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया ?
Ans:-वित्तीय जोखिम प्रबंधन का विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा इस बता देगी इसके मुख्य वक्ता मुंबई के केलिप्सो टेक्नोलॉजी के सीनियर कंसलटेंट विपुल अंबष्ठ होंगे।
उन्होंने बताया कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा युक्त व्यापारिक वातावरण में कंपनियों को अपने दैनिक बिजनेस कार्यों के सफल प्रबंधन के लिए वित्तीय, विपणन, ऑपरेशन के छेत्रो में जोखिमों को न्यूनतम स्तर पर आना अति आवश्यक है।

Q.हाल ही में पूर्व राज्यपाल का निधन हो गया है उनका क्या नाम था?
Ans:-वेद मरवा का हाल ही में निधन हो गया है। झारखंड में 2003 से 2004 तक राज्यपाल के पद पर कार्यरत रहे।
उनका जन्म 15 सितंबर 1834 को पेशावर में हुआ था ।
यह झारखंड के अलावा मिजोरम व मणिपुर के भी राज्यपाल रह चुके हैं।
इन्होंने आंतकवाद पर एक पुस्तक लिखी थी जिसका नाम “अनसिविल वार्स:- पैथोलॉजी ऑफ टेररिज्म इन इंडिया” है।

Q.हाल ही में बड़े पत्रकार का निधन हो गया है उनका क्या नाम है
Ans:-धर्मराज राय
75 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया है। वे रांची एक्सप्रेस, हिंदुस्तान एवं आज में लंबे समय तक उन्होंने अपनी सेवा दी है।
रिटायरमेंट के बाद उन्होंने अलग अलग पत्रिकाओं में भी लेखन कार्य किया है।
यह पत्रकार के साथ-साथ एक अच्छे साहित्यकार व कवि भी थे।

Q. देश में पहला नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग कहां स्थापित किया जाएगा?
Ans:-यह रांची में स्थापित किया जाएगा।
यहां सुपरक्रिटिकल उत्पादन तकनीक पर शोध किया जाएगा।
केंद्र ने नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फाऊंडरी एंड फोर्ज टेक्नोलॉजी को शोध संस्थान के रूप में विकसित करने की तैयारी की।

Q. राज्य सरकार द्वारा प्रवासी श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कौन सा प्रशिक्षण दिया जाएगा ?
Ans:-राज्य सरकार द्वारा प्रवासी श्रमिकों को आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत दक्ष बनाने का रोज गार मुहैया कराने के उद्देश्य से आवासीय दक्षता प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह 1 माह का प्रशिक्षण होगा जो मध्य प्रदेश स्थित प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया जाएगा तथा प्रत्येक जिले से 30 श्रमिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके तहत 8 तरह के प्रशिक्षण दिये जाएंगे। पहले चरण में झारखंड के हजारीबाग ,गोड्डा, गिरिडीह इन 3 जिले को शामिल किया गया है । इसके अंतर्गत जिसमें ट्रैक्टर चालक के प्रशिक्षण से लेकर कृषि मशीन चालक, फसल कटाई, मशीन चालक, कृषि यंत्रों की रखरखाव संबंधी जानकारी, सिंचाई से जुड़ी तकनीकी एवं ट्रैक्टर मैकेनिक का प्रशिक्षण दिया जाएगा । प्रवासियों को आने जाने के लिए ₹1000 यात्रा भत्ता भी दिया जाएगा एवं मजदूरी की क्षति पूर्ति के लिए प्रतिदिन इन्हें ₹200 की दर से मजदूरी की भुगतान की जाएगी।

Q. तीरंदाजी की राष्ट्रीय ट्राईबल एरिया डेवलपमेंट कमिटी में किन्हे शामिल किया गया है ?
Ans:-इसमें रीना ,हरेंद्र व नेहा महतो को शामिल किया गया है पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा ने तीरंदाजी के विकास के लिए 13 समितियों का गठन किया है ।
इन कमेटियों के चेयरमैन केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा होंगे।
झारखंड के ओलंपियन तीरंदाज रीना कुमारी व शिक्षक हरेंद्र सिंह, खेल प्रशासक नेहा महतो और बेली बोधनवाला को भारतीय तीरंदाजी संघ की राष्ट्रीय ट्राईबल एरिया डेवलपमेंट कमिटी में शामिल किया गया है।

Q. द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए किसे नामित किया गया है?
Ans:-धर्मेंद्र तिवारी को नामित किया गया है। यह तीरंदाजी के जाने-माने कोच है।
इनका ओलंपिक एवं एशियन गेम्स में काफी सराहनीय योगदान रहा है।

Q. मजदूरों के लिए केंद्र सरकार ने झारखंड के कितने जिलों में पुनर्वास और रोजगार के लिए योजना चलाई है ?
Ans:-झारखंड के 3 जिलों में यह योजना चलाई जा रही है एवं देश भर के 116 जिलों में यह योजना चलाई जा रही है।
झारखंड के हजारीबाग, गोड्डा एवं गिरिडीह में यह योजना चलाई जा रही है।
इस योजना के अंतर्गत रोजगार कौशल का विकास एवं गरीब कल्याण सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा।
इन जिलों में पीएम आवास योजना के साथ-साथ मनरेगा स्किल इंडिया ,जनधन किसान कल्याण ,खाद्य सुरक्षा योजना भी चलाई जाएगी।

Q. राँची जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षित दादा-दादी, नाना-नानी अभियान की शुरुआत किसके सहयोग से की गई है
Ans:-नीति आयोग के सहयोग से की गई है। जिसके तहत एक कॉल सेंटर बनाया जाएगा एवं इसके माध्यम से बुजुर्गों से बात कर उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।

Q. 34वें राष्ट्रीय खेल आयोजन मे हुई घोटाले की जांच कौन करेगा?
Ans:-34 वें राष्ट्रीय खेल आयोजन में हुए 28.24 करोड़ के घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)टीम करेगी।
राष्ट्रीय खेल के इंफ्रास्ट्रक्चर बनाए जाने को लेकर इस में अनियमितता की शिकायत 2007 में सामने आई थी तब एसीबी के द्वारा एक आईएएस अधिकारी की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी हालांकि बाद में उस अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
जिसके बाद राष्ट्रीय खेल के लिए हुए कई टेंडर को लेकर अब इडी द्वारा जांच की जाएगी।

Q. क्रेडाई झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
Ans:-कन्फर्मेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर ऑफ इंडिया (क्रेडाई) का हाल ही में पुनर्गठन किया गया है इसमें विजय कुमार अग्रवाल क्रेडाई झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष चुने गए हैं । सुमित अग्रवाल और प्रसुन राय पत को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Q. राज्य में पहली बार कौन सी यूनिवर्सिटी प्रशासन यूजी लेवल पर योग की पढ़ाई शुरू करने वाली है ?
Ans:-रांची यूनिवर्सिटी
3 वर्षीय डिग्री कोर्स में इंटर पास स्टूडेंट्स एडमिशन ले सकते हैं।
इस विश्वविद्यालय में यूजी से लेकर पीजी तक की पढ़ाई होगी जिसे “स्कूल ऑफ योगिक साइंस” का नाम दिया जाएगा।
Q.झारखंड के किस नगर निगम द्वारा भवन निर्माण से निकलने वाले मलबे से ईट व पेपर ब्लॉक तैयार किया जाएगा ?
Ans:-रांची नगर निगम से किया जाएगा अब भवन निर्माण से निकलने वाले बिल्डिंग वेस्ट और मलबे से ईट व पेपर ब्लॉक तैयार किया जाएगा।
इसके लिए दो कंपनीयों ने हामी भरी है फिलहाल यह दिल्ली में बिल्डिंग वेस्ट से बनाई जाती है ।
रांची नगर निगम झारखंड का पहला नगर ऐसा नगर निकाय होगा जो इस तरह की पहल करने जा रहा है।
निगम ने इस योजना का नाम कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन बेस्ट रखा है।

Q. गांव चले अभियान की शुरुआत क्यों की गई?
Ans:-गांव चले हम अभियान के तहत शिक्षकों को अपने स्कूल एवं क्षेत्र में 10-10 बच्चों को दो-दो घंटे पढ़ाना होगा क्योंकि डिजिटल कंटेंट मात्र 25% बच्चों तक की पहुंच पा रही है।

Q. हाल ही में सिद्धू कान्हू केवल वंशज रामेश्वर मुर्मू का निधन हो गया है यह किस पीढ़ी के वंशज थे?
Ans:-यह छठी वंशज थे । यह मुर्मू परिवार के साहिबगंज जिला के भोगनाडीह गांव में रहते थे।


Share it